• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम धामी ने राज्य स्थापना दिवस पर भराड़ीसैंण को दी 28 विकास योजनाओं की सौगात

Writer D by Writer D
09/11/2022
in राष्ट्रीय, उत्तराखंड
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहारादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) एवं विधानसभा अध्यक्ष  ऋतु खण्डूड़ी भूषण (Ritu Khanduri) ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण में विधानसभा परिसर भराडीसैंण में शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लगभग 11736 लाख रूपये की 28 योजनाओं का लोकार्पण एवं लगभग 4948 लाख की 22 योजनाओं का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने टैक्सी स्टैंड गैरसैंण से स्टेडियम होते हुए गढ़वाल मंडल विकास निगम तक इंटरलॉकिंग टाइल्स द्वारा मोटर मार्ग के निर्माण, पर्यटन विकास मेला मेहलचौरी के लिए दो लाख की धनराशि तथा कृषि उद्यान एवं पर्यटन विकास मेला गैरसैंण के लिए भी 2 लाख की धनराशि देने की घोषणा की। इस दौरान जिला सूचना कार्यालय चमोली द्वारा प्रकाशित जनपद की ‘‘विकास पुस्तिका’’ का विमोचन भी किया गया।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है। आज हमारा प्रदेश उनके मार्गदर्शन में विकास के विभिन्न आयामों को छू रहा है।  आज उत्तराखंड में हर जगह विकास के कार्य देखने को मिल रहे हैं। प्रधानमंत्री जी के विजन के अनुरूप उत्तराखंड के सुदूर क्षेत्रों को भी विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय उत्पादों एवं उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है।

प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने 21 अक्टूबर 2022 को देश के प्रथम गांव माणा में हमारे राज्य के उत्पादों की सराहना करते हुए देशवासियों से अपील की कि वे अपनी यात्रा में जितना व्यय करते हैं, उसका कम से कम 5 प्रतिशत स्थानीय उत्पादों को क्रय करने पर व्यय करें। इसका निश्चित रूप से लाभ हमारे प्रदेश को मिलेगा। सीएम ने कहा कि वर्तमान में जारी भर्ती कैलेण्डर के अनुसार 7 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया गतिमान है। जल्द ही 19 हजार पदों पर भी भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी।

CM Dhami

विधानसभा अध्यक्ष  ऋतु खण्डूड़ी भूषण (Ritu Khanduri) ने कहा कि 22 साल के सफर में उत्तराखंड ने सफलता के कई मुकाम हासिल किए। उन्होंने कहा कि राज्य निर्माण से लेकर उत्तराखण्ड दृढ़ता पूर्वक विकास के रास्ते पर कदम आगे बढ़ा रहा है। यह उत्तराखण्ड वासियों के दृढ़ संकल्प का ही परिणाम है जल्दी ही हमारा प्रदेश विकास के नए-नए सोपान तय करेगा। उन्होंने कहा कि हमें प्रदेश के लिए जीना है, काम करना है, इस भावना के साथ किये गये छोटे-छोटे प्रयास भी बड़े नतीजे ला सकते हैं। उन्होंने कहा कि निष्ठा और ईमानदारी के साथ रोज के कामकाज करते हुए भी प्रत्येक व्यक्ति राज्य की उन्नति में योगदान दे सकता है।

विधानसभा अध्यक्ष ने इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित रही सभी महिला समूहों को अध्यक्ष विवेकाधीन कोष से प्रोत्साहन राशि के रूप में 5- 5 हजार रुपए देने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि राज्य में पलायन को रोकने के लिए प्रभावी योजनाओं का क्रियान्वयन होने से रोजगार के नए अवसर युवाओं को पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पर्यटन एवं उद्योगों की अपार क्षमताएं हैं जो कि प्रदेश के विकास में मील के पत्थर साबित हो रही हैं।

इस अवसर पर कर्णप्रयाग विधायक  अनिल नौटियाल, रूद्रप्रयाग विधायक  भरत चौधरी, जिलाधिकारी  हिमांशु खुराना, पुलिस अधीक्षक  प्रमेन्द्र डोभाल, सीडीओ डा. ललित नारायण मिश्र, संयुक्त मजिस्ट्रेट  दीपक सैनी एवं अन्य वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, स्थानीय जनता, स्कूली बच्चे आदि मौजूद रहे।

Tags: cm dhamiNational newsUttarakhand News
Previous Post

IT और ITES सेक्टर से सरकार को बड़ी उम्मीदें, 10 गुना अधिक लक्ष्य तय

Next Post

ईकोलॉली, पर्यावरण, वन संपदा हमारी सबसे बड़ी सम्पति: सीएम धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

Four years of the Dhami government: Achievements and direction of development
राजनीति

धामी सरकार के चार वर्ष : उपलब्धियाँ और विकास की दिशा

25/10/2025
JDU has expelled 11 leaders from the party.
Main Slider

चुनाव से पहले JDU का बड़ा एक्शन, पूर्व मंत्री समेत 11 नेताओं को पार्टी से किया आउट

25/10/2025
CM Dhami participated in the ABVP national convention.
Main Slider

सीएम धामी ने ABVP के राष्ट्रीय अधिवेशन में किया प्रतिभाग

25/10/2025
Amit Shah
बिहार

लालू जी के बेटे कानून व्यवस्था की बातें करते हैं, लेकिन… अमित शाह ने तेजस्वी को लिया आड़े हाथों

25/10/2025
Teacher Kanika expressed her gratitude to DM Savin Bansal.
राजनीति

डीएम के हस्तक्षेप से मिला बकाया वेतन, शिक्षिका कनिका ने जताया आभार

25/10/2025
Next Post
CM Dhami

ईकोलॉली, पर्यावरण, वन संपदा हमारी सबसे बड़ी सम्पति: सीएम धामी

यह भी पढ़ें

CM Yogi

दलीय सीमाओं से उठकर प्रदेश के विकास के लिए सकारात्मक चर्चा का हिस्सा बने विपक्ष: सीएम योगी

02/02/2024
Akhilesh

उत्तर प्रदेश में अराजकता का माहौल पूरी तरह से कायम : अखिलेश यादव

18/05/2022
bollywood

आउटिंग पर निकले कुणाल समेत अन्य सेलेब्स के साथ हुआ बुरा बर्ताव

07/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version