• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘गांव चलो अभियान’ से पलायन मिटाने निकले सीएम धामी

Writer D by Writer D
11/02/2024
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। पलायन, उत्तराखंड की मुख्य समस्या है, जो हर सरकारों की प्राथमिकता में तो रहा, लेकिन दुर्भाग्य से इस मर्ज की दवा कोई दे न सका। परंतु लंबे समय बाद उत्तराखंड में वर्तमान धामी सरकार ने पहाड़ से पलायन को मिटाने के लिए बड़ी पहल की है। इस पहल का नाम है- ‘गांव चलो अभियान’। इस अभियान को पहाड़ों में खुशहाली लाने में सक्षम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने इसे सफल बनाने का जिम्मा भी खुद उठाया है।

इसी के तहत सीएम धामी (CM Dhami) 10 फरवरी को दो दिवसीय चंपावत भ्रमण पर निकले और डांठा गांव में रात्रि निवास किया। उन्होंने ग्रामीणों के साथ पारंपरिक रूप में समय बिताया।

सीएम धामी (CM Dhami) आज 11 फरवरी सुबह मॉर्निंग वॉक में निकले और गांव की महिला, पुरूष व बच्चों के साथ लंबी बातचीत की।

सीएम धामी ने बताया कि उन्होंने ‘गांव चलो अभियान’ शुरू किया है, जिसके तहत गांवों में आर्थिकी के अवसर पैदा किए जा रहे हैं, ताकि ग्रामीणों को रोजगार की तलाश में मैदानी क्षेत्रों का रूख न करना पड़े। सीएम धामी ने ग्रामीणों को पलायन रोकने के लिए सरकार की योजना के बारे में भी जानकारी दी।

सीएम धामी (CM Dhami)  ने पलायन को मिटाने को किए दो प्रयोग

सीएम धामी (CM Dhami) ने कहा कि उत्पादन व सांस्कृतिक पर्यटन, ये दो उपाय गांवों की समस्या को खत्म करने में सक्षम हो सकते हैं। उत्पादन के अंतर्गत सरकार गांवों में कृषि, उद्यान एवं बागवानी को प्रोत्साहित कर रही है, इन उत्पादों को ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ ब्रांड के नाम से देश व अन्य देशों में बेचा जाएगा। इसमें उत्पादों की आकर्षक पैकेजिंग होगी, जबकि कई कच्चे माल से फूड प्रोसेसिंग के जरिए विशेष उत्पाद तैयार किए जाएंगे। इन ऑर्गेनिक उत्पादों की देश व अंतर्राष्ट्रीय बाजार में खासी मांग भी है। इससे ग्रामीणों की आय में कई गुना वृध्दि होगी।

मॉर्निंग वॉक पर निकले धामी ने ग्रामीणों से की मुलाकात, हिमालय के विहंगम दृश्य को देखकर हुए अभिभूत

जबकि, दूसरा उपाय है- सांस्कृतिक पर्यटन। इसके तहत गांवों में ‘होम स्टे’ मॉडल को अपनाया जा रहा है। अनेक गांवों को पर्यटकों के रात्रि निवास के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसकी खास बात ये है कि ये घर गांव के कच्चे मकान व काष्ठ-कला से निर्मित रहेंगे और यहां पर्यटकों को आधुनिक सुविधाओं के बजाय पहाड़ी पारंपरिक तरीके से खान-पान व रहन-सहन मुहैया कराया जाता है। इससे पर्यटक यहां की संस्कृति व खान-पान से आकर्षित होंगे। इसके सकारात्मक परिणाम भी मिलने लगे हैं।

राज्य गठन के समय से मुख्य समस्या है पलायन

बता दें कि उत्तराखंड पलायन आयोग की ओर से जारी रिपोर्ट में सभी पर्वतीय जिलों में बड़े स्तर पर पलायन को स्वीकारा गया है। सबसे ज्यादा पलायन पौड़ी व अल्मोड़ा में पाया गया है। रिपोर्ट में पौड़ी के कई हजार गांवों को ‘घोस्ट विलेज’ (जहां एक भी व्यक्ति न हो) भी घोषित किया गया था। रिपोर्ट में भी कहा गया है कि पलायन का मुख्य कारण स्थानीय लोगों को आर्थिकी के अवसर न मिलना है। जाहिर है कि लंबे समय बाद मौजूदा धामी सरकार ने पलायन की समस्या को गंभीरता से लेते हुए इसके समाधान की दिशा में प्रयास भी शुरू किए हैं।

Tags: chalo gaon ki abhiyanchampawat newscm dhamiNainital newsNational newsUttarakhand News
Previous Post

योगी सरकार सोशल मीडिया कॉन्क्लेव से करेगी महाकुंभ की ब्रांडिंग

Next Post

सस्टेनेबल डेवलपमेंट में मॉडल स्टेट बनेगा उत्तराखंड: धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

Paush Amavasya
Main Slider

इसके बिना अधूरी मानी जाती है पूजा, जानें नियम

16/07/2026
Rudraksha ki mala
Main Slider

रुद्राक्ष धारण करने से मिलती सभी कष्टों से मुक्ति, जानें माला पहनने के नियम

16/07/2026
Hair color
Main Slider

पहली बार हेयर कलर करते समय इन बातों का रखें ख्याल

16/07/2026
Makeup
Main Slider

बारिश में नहीं खराब होगा मेकअप, इन बातों का रखें ध्यान

16/07/2026
'Himala water' will be available in the market from August 15
Main Slider

UCF की नई पहल, 15 अगस्त से बाजार में उतरेगा ‘हिमाला जल’

15/07/2026
Next Post
CM Dhami

सस्टेनेबल डेवलपमेंट में मॉडल स्टेट बनेगा उत्तराखंड: धामी

यह भी पढ़ें

Shri Krishna Janmashtami

जन्माष्टमी सहित सितंबर में आएंगे ये त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

25/08/2023
Swati Maliwal

स्वाति मालीवाल मामले में NCW का बड़ा ऐक्शन, बिभव कुमार को समन भेज बुलाया

16/05/2024
Liquor

इस राज्य में सस्ती हुई शराब, MRP पर मिलेगी इतनी छूट

03/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version