• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अपराधी कुत्ते की तरह होता है, आप भागेंगे तो दौड़ाएगा : नन्द गोपाल नन्दी

Desk by Desk
06/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, भदोही, राजनीति
0
Nand Gopal Gupta nandi

नन्द गोपाल नन्दी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भदोही। योगी सरकार में मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने कहा कि अपराधी कुत्ते की तरह होता है। आप भागेंगे तो दौड़ाएगा। नन्दी रविवार को यह बात भदोही में व्यापारियों के सम्मेलन में पत्रकारों के एक सवाल पर कही है। नन्दी का यह बयान बाहुबली विधायक विजय मिश्रा पर कमेंट माना जा रहा है। बता दें कि मंत्री नन्दी पर जानलेवा हमले का आरोप विधायक विजय मिश्रा पर है। विधायक पर कई रंगदारी मांगने के मामले भी चल रहे हैं। पड़ोसी की शिकायत पर इस समय विधायक विजय मिश्रा आगरा जेल में बंद हैं।

कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग और सर्विलांस सिस्टम में न बरतें ढिलाई : सीएम योगी

नन्दी गोपीगंज नगर स्थित बाबा बड़े शिव मंदिर में व्यापारियों के सम्मेलन में पहुंचे थे। व्यापारियों ने उनका सम्मान किया। सम्मान समारोह के बाद उन्होंने कई मुद्दों पर बात की। इसी दौरान व्यापारियों से कहा कि अपराधी से डरना नहीं चाहिए। अपराधी कुत्ता के समान होता है। आप भागेंगे तो दौड़ायेगा। आप रुक जाएंगे तो पास आकर सूंघेगा, दुम हिलाएगा। इसलिए अपराधियों से डरने की जरूरत नहीं है। विजय मिश्रा को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में नन्दी ने कहा कि उन्हें किसी से डर नहीं लगता। कहा कि डर केवल भगवान से लगता है। इसी के बाद कैबिनेट मंत्री नन्दी ने कुत्ते वाली बात कही। वाराणसी में एमएलसी चुनाव में बीजेपी प्रत्याशियों के हारने और सपा की जीत पर नन्दी ने कहा कि लोकतंत्र में जीत हार लगी रहती है। हमारे कार्यकर्ताओं ने मेहनत की। हार की समीक्षा हम लोग करेंगे।

पीओके की दो लड़कियां गलती से जम्मू-कश्मीर की पुंछ सीमा में किया प्रवेश

इससे पहले विजय मिश्रा पर नंदी ने हत्याएं करवाने के आरोप लगाते हुए अपराधी कहा था। नंद गोपाल ‘नंदी’ ने ट्वीट करके कहा था कि विजय मिश्रा ने उन पर भी हमले करवाए, कई लोगों की हत्याएं करवाईं, ऐसे में वह अपराधी नहीं तो और क्या है? यूपी सरकार में एविएशन मिनिस्टर नंद गोपाल नंदी ने एक ट्वीट के जवाब में ट्वीट करके कहा था , ‘जिसके खिलाफ 73 मुकदमे हों, वो भी एसपी-बीसपी की सरकारों से। जिसने कैबिनेट मंत्री रहते हुए मुझ पर जानलेवा हमला करवाया हो, जिसकी सालों से थाने में हिस्ट्री शीट हो उसको अपराधी नहीं तो और क्या कहेंगे?’

चीन की एक कोयला खदान में दर्दनाक हादसा, मरने वालों की संख्‍या 23 हुई

बता दें कि विधायक विजय मिश्र के खिलाफ 7 अगस्त को एक मुकदमा दर्ज हुआ था। विधायक के रिश्तेदार धनापुर गांव निवासी कृष्णमोहन तिवारी ने जबरन घर में रहने और वसीयत बनाकर उनकी संपत्ति अपने बेटे के नाम कराने के लिए दबाव बनाने के आरोप में विधायक, उनकी पत्नी एमएलसी रामलली मिश्रा और पुत्र विष्णु मिश्र पर गोपीगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।

Tags: Nand Gopal Nandiनन्द गोपाल नन्दी
Previous Post

कोविड वैक्सीन स्टोरेज के लिये सभी जिलों में स्थापित करें कोल्ड चेन: सीएम योगी

Next Post

भारत के कृषि कानूनों के खिलाफ अमेरिका और कनाडा में सिखों का जोरदार प्रदर्शन

Desk

Desk

Related Posts

Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Next Post
kisan andolan

भारत के कृषि कानूनों के खिलाफ अमेरिका और कनाडा में सिखों का जोरदार प्रदर्शन

यह भी पढ़ें

cm dhami

बारिश के बावजूद चुनाव प्रचार में पहुंचे सीएम धामी, बड़ी संख्या में शामिल हुए ग्रामीण

23/05/2022
cm yogi

कोरोना के खिलाफ लड़ाई में फ्रंटफुट पर आए CM योगी, 40 जिलों का कर चुके दौरा

26/05/2021
जली जीभ

क्या गरमा-गर्म खाने से आपकी भी जल जाती है जीभ? तुरंत राहत के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खें

16/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version