• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोरोना के खिलाफ लड़ाई में फ्रंटफुट पर आए CM योगी, 40 जिलों का कर चुके दौरा

Writer D by Writer D
26/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की दूसरी लहर में सामने आई चुनौतियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेहद गंभीरता से लिया। लगातार बढ़ते संक्रमण को देख खुद फ्रंटलाइन पर आए और ट्रेस, टेस्ट व ट्रीट के यूपी मॉडल को जमीन पर उतारते हुए अब दूसरी लहर को भी लगभग काबू कर लिया। सभी 18 मंडलों का दौरा कर वह तीसरी लहर से भी निपटने के लिए जमीनी मोर्चा तैयार कर चुके हैं।

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर ने जब बड़ी आबादी को अपनी चपेट में लिया तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी संक्रमित होने से बच न सके। वजह यही थी कि संक्रमण के खतरे के बावजूद वह कोविड प्रबंधन में जुटे रहे। हर दिन बैठकें करते रहे। इधर, कोरोना के मामले प्रदेश में बढ़ते ही जा रहे थे। आंकड़ा एक दिन में लगभग 40 हजार के करीब तक पहुंच चुका था। ऐसे संकट काल में स्वस्थ होते ही सीएम योगी अगले ही दिन से मैदान में उतर आए। न सिर्फ लगातार बैठकें कर अधिकारियों को निर्देशित किया, बल्कि प्रबंधों को परखने के लिए प्रदेश के भ्रमण पर निकल पड़े।

बाबा रामदेव के खिलाफ IMA ने खोला मोर्चा, भेजा एक हजार करोड़ मानहानि का नोटिस

आठ मई से दौरे शुरू करने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को मीरजापुर पहुंचे और इसी के साथ उन्होंने प्रदेश के सभी 18 मंडलों का दौरा पूरा कर लिया। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, प्रदेश के कुल 75 में से 40 जिलों में योगी जा चुके हैं, जहां उन्होंने ट्रेस, टेस्ट व ट्रीट की जमीनी हकीकत परखी और कोरोना योद्धाओं का हौसला बढ़ाया। मुख्यमंत्री ने इंटीग्रेटेड कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटरों में जाकर व्यवस्थाएं परखीं। हर जिले में गांवों का जायजा लेने के साथ मेडिकल किट वितरण का ब्योरा लिया। अधिक संक्रमण के कारण बनाए गए कंटेनमेंट जोन में जाने से भी वह हिचके नहीं और वहां जाकर लोगों से बात कर व्यवस्थाओं को सत्यापित किया। निगरानी समितियों के साथ ही बातचीत की।

रौद्र हुआ यास, कपिल मुनि मंदिर में घुसा समुद्र का पानी, लोगों में मची भगदड़

चूंकि कुछ विशेषज्ञों ने भविष्यवाणी की है कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर में बच्चों में संक्रमण का खतरा हो सकता है, इसलिए हर जिले में बच्चों के इलाज से संबंधित प्रबंध पुख्ता किए जा रहे हैं। हर जिले में पीडियाट्रिक वार्ड बनाए जा रहे हैं। अपने दौरे में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक कर इस प्रक्रिया की भी समीक्षा कर निर्देश दिए। सभी 18 मंडलों का भ्रमण पूरा होने पर योगी ने मंगलवार को मां विन्ध्यवासिनी के मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना भी की।

Tags: cm yogicorona in UPup newsYogi News
Previous Post

बाबा रामदेव के खिलाफ IMA ने खोला मोर्चा, भेजा एक हजार करोड़ मानहानि का नोटिस

Next Post

देवरिया पहुंचे योगी ने कोविड सेंटर का किया निरीक्षण, स्वास्थ्यकर्मियों का बढ़ाया उत्साह

Writer D

Writer D

Related Posts

Silver
Main Slider

गिफ्ट में मिली चांदी की ये चीजें चमका देंगे आपका भाग्य

23/07/2026
Fly
Main Slider

मक्खियों से है परेशान, तो आजमाए ये उपाय

23/07/2026
CM Yogi to attend Shri Ram Katha.
Main Slider

श्रीगोरखनाथ मंदिर में भव्य श्रीरामकथा गुरुवार से, सीएम योगी भी होंगे सम्मिलित

22/07/2026
Mining revenue crosses ₹30,000 crore mark in 9 years.
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की सख्ती और निरंतर निगरानी का असरः 9 साल में खनन राजस्व 30 हजार करोड़ रुपये के पार

22/07/2026
UP emerges as the country's electronics powerhouse.
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में यूपी बना देश का इलेक्ट्रॉनिक्स पावरहाउस

22/07/2026
Next Post
cm yogi

देवरिया पहुंचे योगी ने कोविड सेंटर का किया निरीक्षण, स्वास्थ्यकर्मियों का बढ़ाया उत्साह

यह भी पढ़ें

CM Yogi

जो मुकाबला नहीं कर पाए, अफवाहों के जरिए अराजकता-अव्यवस्था फैला रहेः मुख्यमंत्री

14/03/2026
CM Vishnu Dev Sai

छत्तीसगढ़ के विकास के लिए मध्य क्षेत्रीय परिषद बना सार्थक मंच: CM साय

24/06/2025
CM Dhami

‘गांव चलो अभियान’ से पलायन मिटाने निकले सीएम धामी

11/02/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version