• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में भक्ति-भाव से लबरेज दिखे मुख्यमंत्री धामी

Writer D by Writer D
17/08/2024
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। देवभूमि… ये आस्था की डगर है। देवाधिदेव महादेव शिव के प्रिय मास सावन में चहुओर एकसार और भोले भंडारी की जय जयकार। नंगे पांव, लंबा सफर और हर हर महादेव, बम-बम भोले का उन्माद भरा मंत्र। देवभूमि उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक कंकर कंकर शंकर का अद्भुत नजारा आस्था की डगर पर अलौकिक छटा बिखेर रही है। ऐसा ही नजारा शनिवार को देहरादून शहर में देखने को मिला। शिवाजी धर्मशाला से निकली श्रीटपकेश्वर शोभायात्रा में बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ मानो आस्था की हिलोर दिख रही थी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को सहारनपुर चौक पर टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में प्रतिभाग किया। भक्ति-भाव से लबरेज मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami)  समेत टपकेश्वर महादेव मंदिर के महंत कृष्णा गिरि महाराज एवं महंत दिगंबर भरत गिरि महाराज ने पूजा-अर्चना के साथ शोभायात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान विधायक खजान दास, टपकेश्वर सेवा दल के अध्यक्ष गोपाल कुमार गुप्ता, महासचिव महेश खंडेलवाल, अनुज गुप्ता आदि उपस्थित थे।

टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा।

सांझी संस्कृति के संगम संग लघु भारत की तस्वीर पेश कर रही देवभूमि

सावन मास में खासकर हरिद्वार-हर की पैड़ी क्षेत्र का अलग ही नजारा है। इन दिनों देवभू​मि केसरिया रंग में रंगी है, जो सांझी संस्कृति के संगम संग लघु भारत की तस्वीर पेश कर रही है।

’सम्भव’ के तहत एके शर्मा ने 210 से अधिक शिकायतों का मौके पर किया निस्तारण

कांवड़ यात्री लगातार जल लेकर हरिद्वार से अपने गंतव्य की ओर रवाना हो रहे हैं। माहौल पूरे शबाब पर है। कदम-कदम पर धर्म-अध्यात्म की गंगा बह रही है। आस्था के इस रंग में हर कोई रंगने को लालायित है।

कहीं शिव की महिमा का गुणगान तो कहीं धार्मिक गीतों की स्वर लहरियों की गूंज

आस्था और आध्यात्म से भाव-विभोर हर कोई शिवभक्तों को देखकर रुककर निहार रहा है तो कोई हाथ जोड़कर प्रणाम कर रहा है। चाय की दुकान, गंगा तट, मठ-मंदिर और पार्क इत्यादि जगहों पर कांवड़ यात्री ही नजर आ रहे हैं। कहीं शिव की महिमा का गुणगान हो रहा तो कहीं धार्मिक गीतों की स्वर लहरियां गूंज रही हैं। इन दिनों देवभूमि इन्हीं से गुलजार है।

Tags: cm dhamidhami newsUttarakhand News
Previous Post

’सम्भव’ के तहत एके शर्मा ने 210 से अधिक शिकायतों का मौके पर किया निस्तारण

Next Post

सरुताल बुग्याल को पर्यटक स्थल बनाने की मांग, मुख्यमंत्री काे ज्ञापन सौंपा

Writer D

Writer D

Related Posts

Bhai Dooj
धर्म

इस दिन मनाया जाएगा भाई दूज, जानें तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त

20/10/2025
Govardhan Puja
Main Slider

गोवर्धन पूजा कब है, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा महत्व

20/10/2025
Lizard
Main Slider

दिवाली पर इस जानवर का दिखना होता है शुभ, कारोबार में मिलेगी सफलता

20/10/2025
Rangoli
फैशन/शैली

दिवाली पर नहीं मिला रंगोली बनाने का टाइम, तो इन ट्रिक्स से मिनटों में बना लेंगी

20/10/2025
Suran Sabzi
Main Slider

दिवाली के दिन जरूर बनाई जाती है ये टेस्टी सब्जी, नोट करें मजेदार रेसिपी

20/10/2025
Next Post
CM Dhami

सरुताल बुग्याल को पर्यटक स्थल बनाने की मांग, मुख्यमंत्री काे ज्ञापन सौंपा

यह भी पढ़ें

अपने मोटापे को जल्द से जल्द करना चाहते है कम, तो फॉलो करें ये टिप्स

04/02/2022
CM Yogi hoisted the tricolor on Republic Day

सीएम योगी ने फहराया तिरंगा, प्रदेशवासियों को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

26/01/2024
Raju Pal murder case

राजू पाल हत्याकांड में सभी सात आरोपियों को उम्रकैद, सीबीआई कोर्ट का फैसला

29/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version