• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

संगम में स्नान कर अभिभूत हुए गोवा के सीएम सावंत, योगी सरकार के प्रयासों को सराहा

Writer D by Writer D
15/02/2025
in Mahakumbh 2025, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज, राजनीति
0
CM Pramod Sawant

CM Pramod Sawant

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) में देश-विदेश से दिग्गजों के आने का क्रम लगातार जारी है। महाकुम्भ में आने वाला हर एक व्यक्ति यहां की भव्यता व दिव्यता को अनुभूत करके मंत्रमुग्ध हो जा रहा है। यही कारण है कि इतने व्यापक स्तर पर हो रहे इस महाआयोजन को लेकर सीएम योगी और योगी सरकार के प्रयास, विजन व क्रियान्वयन की तारीफ करते लोग नहीं थक रहे हैं। शनिवार को गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत (CM Pramod Sawant) भी इस कड़ी का हिस्सा बने। महाकुम्भ का हिस्सा बनने, पुण्य की डुबकी लगाने और तीर्थराज प्रयागराज की दिव्यता को अनुभूत करने वह पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व पूरी कैबिनेट को लेकर आए। अपने अनुभव को अविस्मरणीय बताते हुए सावंत के कहा कि 50 करोड़ श्रद्धालुओं का इस महाआयोजन में आना इसकी व्यापकता व दिव्यता का प्रमाण है।

उन्होंने (CM Pramod Sawant) स्वयं व गोवा की जनता की ओर से सीएम योगी व योगी सरकार का आभार जताते हुए कहा कि इतने सुव्यवस्थित तरीके से इतना बड़ा आयोजन आयोजित कराने के लिए योगी आदित्यनाथ बधाई के पात्र हैं और इस दिव्य, आनंद व उत्सव से भरे क्षण उपलब्ध कराने के लिए सीएम योगी को धन्यवाद।

प्रयागराज एयरपोर्ट पर कैबिनेट समेत पहुंचे सावंत (CM Pramod Sawant) 

गोवा के सीएम प्रमोद सावंत (CM Pramod Sawant) पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व कैबिनेट समेत महाकुम्भ में भाग लेने के लिए प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से वह आगे त्रिवेणी संगम में स्नान करने के लिए अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ पहुंचे और विधिवत स्नान किया। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि प्रयागराज में महाकुम्भ के महाआयोजन का हिस्सा बनने और अमृत स्नान को अनुभूत करने के लिए आया हूं।

144 साल बाद हो रहा यह महाआयोजन भव्य है, दिव्य है और लोगों को आनंदित कर रहा है। गोवा के लोगों को यहां स्नान करने आने के लिए ट्रेन की फैसिलिटी उपलब्ध कराई है। यहां आना और इस आनंदित करने वाले क्षण का हिस्सा बनना सभी के लिए सुखद अनुभव है।

50 करोड़ श्रद्धालुओं का आना व्यापकता व दिव्यता का प्रमाण

महाकुम्भ में अब तक 50 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु आ चुके हैं। 13 जनवरी से यह महाआयोजन शुरू हुआ था और महाकुम्भ में अब तक आए कुल श्रद्धालुओं की संख्या 50 करोड़ को पार कर गई है। इस पर हर्ष व्यक्त करते हुए गोवा के सीएम सावंत ने कहा कि यह इसका स्पष्ट प्रमाण है कि महाकुम्भ का महाआयोजन कितना विराट है, भव्य है और लोगों को आनंदित करने वाला है। उन्होंने कहा कि न केवल मैं बल्कि मेरा पूरा प्रतिनिधिमंडल यहां आकर बहुत प्रसन्न हैं।

मैं (CM Pramod Sawant) गोवा के लोगों की ओर से यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को भी धन्यवाद देना चाहता हूं क्योंकि उनके प्रयासों के कारण ही इतना बड़ा आयोजन इतने सुव्यवस्थित तरीके से हो रहा है। इसके साथ ही, उन्होंने गोवा की ओर से महाकुम्भ के सफल आयोजन का धन्यवाद देते हुए हर दिन सफलता के नए प्रतिमान स्थापित करने की कामना भी की।

Tags: maha kumbhMaha Kumbh 2025mahakumbh2025
Previous Post

मुख्यमंत्री ने किया बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन

Next Post

महाकुम्भ से विदा हुए सनातन के संरक्षक दंडी स्वामी संत, संगम में किया महाकुम्भ का आखिरी स्नान

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में समाप्त हुई स्मार्ट प्री-पेड मीटर व्यवस्था : एके शर्मा

07/05/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने पशुपालकों, दुग्ध उत्पादकों एवं मत्स्य पालकों के साथ किया संवाद

07/05/2026
Anand Bardhan
Main Slider

टिहरी झील क्षेत्र को ग्लोबल डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जाए : मुख्य सचिव

07/05/2026
Anand Bardhan
राजनीति

मानसून से पहले सभी सड़कें हों गड्ढामुक्त, जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो : मुख्य सचिव

07/05/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

एके शर्मा ने आयोजित किया जनसुनवाई कार्यक्रम, प्रदेशभर से पहुंचे लोगों की समस्याओं का किया त्वरित निस्तारण

07/05/2026
Next Post
Maha Kumbh

महाकुम्भ से विदा हुए सनातन के संरक्षक दंडी स्वामी संत, संगम में किया महाकुम्भ का आखिरी स्नान

यह भी पढ़ें

Gorakhnath Temple Attack: आरोपी अहमद मुर्तजा की हिरासत 16 तक बढ़ी

11/04/2022
Plants

ये पौधे घर को भर देंगे सकारात्मकता और सौभाग्य से

21/07/2025
Road Connectivity

अलविदा 2022: यूपी में कनेक्टिविटी की सेहत पर रहा सरकार का फोकस

30/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version