• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अलविदा 2022: यूपी में कनेक्टिविटी की सेहत पर रहा सरकार का फोकस

2022 में 13 रेलवे ओवर ब्रिज समेत 33 सेतुओं के निर्माण कार्य की शुरूआत की गयी

Writer D by Writer D
30/12/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Road Connectivity

Road Connectivity

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में निवेश आकर्षित करने के लिये जरुरी रोड कनेक्टिविटी (Road Connectivity) और आधारभूत संरचना को मजबूत बनाने की कवायद के तहत 2022 में 13 रेलवे ओवर ब्रिज समेत 33 सेतुओं के निर्माण कार्य की शुरूआत की गयी जिनमें सबसे अधिक जोर राम की नगरी अयोध्या में पुल और सड़कों के निर्माण पर रहा।

सरकार को उम्मीद है कि 2023 में इनमें से ज्यादातर पुलों का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा जिसके बाद यातायात कनेक्टिविटी (Road Connectivity) में और तेजी आएगी।

आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि अयोध्या में सबसे अधिक छह सेतु का निर्माण हो रहा है। इसी प्रकार पूर्वांचल के दो महत्वपूर्ण जिले जौनपुर और बलिया में चार-चार सेतु, प्रतापगढ़ में तीन सेतु, गोरखपुर और बस्ती में दो-दो सेतु के अलावा बरेली, भदोही, झांसी, फतेहपुर, कानपुर नगर, प्रयागराज, बलरामपुर सोनभद्र, हरदोई, चित्रकूट, बुलंदशहर और जालौन में एक-एक सेतु के निर्माण का शिलान्यास इस साल योगी सरकार ने किया है।

उन्होने बताया कि जौनपुर में गोमती नदी पर प्योपुर से अलींज बाजार के निकट कलीचाबाद पर और जालौन में मृगा नदी पर माधौगढ़ ब्लॉक के अंतर्गत सेतु का निर्माण जारी है। इसके अलावा जौनपुर में सई नदी पर बदलापुर क्षेत्र में कैवटली कारोबीर राजापुर घाट मार्ग पर,बुलंदशहर में चौडेरा बरकातपुर मार्ग पर काली नदी पर,चित्रकूट में बक्टा बुजुर्ग से पहाड़ी बुजुर्ग मार्ग पर गेढ़ुआ नदी पर,हरदोई में रामगंगा नदी पर अर्जुनपुर बड़गांव मार्ग पर,सोनभद्र में रेनू नदी पर ओबरा थर्मल पॉवर के निकट राखी सेतु,बस्ती में मनोरमा नदी पर बहादुरपुर के मिश्र-डेवडीहा घाट पर,बस्ती में कुआनों नदी पर बस्ती सदर विकास खंड बैजीपुरवा घाट पर,प्रतापगढ़ में बकुलाही नदी पर विश्वनाथगंज में बहरापुर लिलौली घाट पर, बलिया में मगही नदी पर सोहांव के कथरिया-फिरोजपुर मार्ग पर और बलिया में टोंस नदी सोहांव के पास चित्तबड़ागांव पक्की कोर्ट के पास सेतु का निर्माण किया जाना है।

अलविदा 2022: उप्र में दुर्दांत और ड्रग माफिया पर तेजी से चला पुलिस का हंटर

इसके अलावा प्रतापगढ़ में सई नदी पर विश्वनाथगंज के अंतर्गत शहीद कुंवर बहादुर सिंह की स्मृति मेमं छतरपुर रायतारा मार्ग के तेजगढ़ घार पर,बलिया में गंगा नदी पर नौरंगा के पास शिवपुर घाट पर]जौनपुर में सई नदी पर बदलापुर के अंतर्गत भटपुरा कल्यानपुर रामपुर सोनहिता मार्ग के बोझनाथ घार पर पुल का निर्माण कार्य किया जा रहा है वहींबलरामपुर में उतरौला बाईपास पर स्थित बलरामपुर गोंडा रेल मार्ग पर दो लेन का आरओबी,प्रयागराज में डीएफसीसी रूट पर इलाहाबाद-मुगलसराय रेल सेक्शन पर दो लेन का आरोबी,अयोध्या में चौदहकोसी परिक्रमा मार्ग पर सूर्यकुंड स्थित दो लेन आरओबी,लखनऊ कानपुर रेलमार्ग पर स्पेशल जयपुरिया के पास दो लेन का आरोबी,अयोध्या में अकबरपुर बसखारी मार्ग पर दर्शननगर के पास 4 लेन का आरोबी,अयोध्या में चौदहकोसी परिक्रमा मार्ग पर हल्कारा का पुरबा पर दो लेन का आरोबी,अयोध्या में रेल प्रखंड जफराबाद अयोध्या लखनऊ के अयोध्या स्टेशन के पश्चिम यार्ड में चार लेन का आरओबी,अयोध्या में पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर बड़ी बुआ रेलवे क्रांसिंग पर आरओबी,अयोध्या में एनएच 27 बाईपास से निकलकर महोबरा बाजार होते हुए श्रीराम जन्मभूमि पर 4 लेन आरओबी, जौनपुर में श्रीकृष्णा नगर यार्ड के पास 2 लेन आरओबी,फतेहपुर में डीएफसीसी के अंतर्गत प्रयागराज कानपुर रेल सेक्शन पर मुरादीपुर बिंदकी मार्ग पर दो लेन का आरोबी,झांसी ग्वालियर मार्ग पर झांसी कानपुर रेल सेक्शन पर 4 लेन का आरोबी और भदोही में बाबतपुर कपसेठी भदोही मार्ग पर कपसेठी परसीपुर के पास 4 लेन का आरोबी निर्माण होना है।

Tags: goodbye 2022Lucknow Newsup newsYear End 2022
Previous Post

कैसीनो में लगी आग से मरने वालों की संख्या 25 हुयी

Next Post

UPSIDA ने हासिल किए एक लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव

Writer D

Writer D

Related Posts

Amrit Sarovar
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के नेतृत्व में चला सबसे बड़ा जल संरक्षण अभियान, देश के 27% अमृत सरोवर यूपी में

13/07/2026
CM Yogi
Main Slider

भदरसा का नाम ‘भरत नगर’ होने से श्रद्धालु गदगद आस्था को मिला सम्मान

13/07/2026
Rajnath-Gadkari inaugurated the Lucknow-Kanpur Expressway
उत्तर प्रदेश

राजनाथ-गडकरी ने किया लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन

13/07/2026
Another milestone in the Yogi government
Main Slider

योगी सरकार में एक और मील का पत्थर, 45 मिनट में लखनऊ से कानपुर

13/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जनता की समस्याओं पर सरकार संवेदनशील, मंत्री एके शर्मा ने दिए तत्काल निस्तारण के निर्देश

13/07/2026
Next Post
UPSIDA

UPSIDA ने हासिल किए एक लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव

यह भी पढ़ें

Election Commission

सभी चुनाव कानूनों और नियमों से होते है… EC का राहुल गांधी को जवाब

24/06/2025
Laddu Gopal

घर में विराजे लड्डू गोपाल को इस तरह लगाएं भोग, जानें नियम

10/03/2026
कोरोना की दवा 'Favivir' लॉन्च

भारत में कोरोना की दवा ‘Favivir’ लॉन्च, कीमत 59 रुपये प्रति टैबलेट

29/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version