• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हमारे पूर्वजों की सम्पत्तियों को दूसरों को सौंपने की बात कर रही है कांग्रेस: विष्णु देव साय

Writer D by Writer D
26/04/2024
in Main Slider, छत्तीसगढ़, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Vishnu dev Sai

CM Vishnu dev Sai

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रायपुर/तमनार। मनमोहन सिंह जब प्रधानमंत्री थे, तब उन्होंने कहा था कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार मुस्लिम लोगों का है। अभी जो कांग्रेस का घोषणा पत्र तैयार हुआ है उसमें वो विरासत टैक्स लेने का संकेत दे रही है। मतलब हमारे बाप-दादा द्वारा बनाई गई संपत्तियों पर केवल 45 प्रतिशत अधिकार हमारा होगा और 55 प्रतिशत अधिकार सरकार के पास होगा। इससे स्पष्ट है कि कांग्रेस पार्टी हमारे बाप-दादा के द्वारा कड़े परिश्रम, मेहनत से बनाई गई चल-अचल संपत्तियों पर कब्ज़ा करके उसे ज्यादा बच्चा पैदा करने वालों, ज्यादा शादी करने वालों को सौंपने की बात कर रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Dev Sai ) रायगढ़ के तमनार में शुक्रवार को एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही।

उन्होंने (CM Vishnu Dev Sai ) कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र तैयार करने वाले सैम पित्रोदा, जो राजीव गांधी के सलाहकार थे, अभी राहुल गांधी के सलाहकार हैं। उसके द्वारा बनाए गए घोषणा पत्र में हमारे पूर्वजों की संपत्तियों को विदेश में लागू नियम की तरह दूसरे लोगों में बांटने की साफ झलक मिल रही है। श्री साय ने कहा कि संपत्ति बनाया हमारे पूर्वजों ने और कांग्रेस बांटेगी दूसरों को। हम बिल्कुल भी ऐसा होने नहीं देंगे।

मोदी ने पाकिस्तान की धमकी-चमकी बंद कर दी-श्री साय ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में पाकिस्तानी हमारे सैनिकों को मारकर उनके शव के साथ खेलते थे। ये सब देखकर भी कांग्रेस की सरकार केवल शांति वार्ता करती थी, कोई ठोस कदम नहीं उठाती थी। लेकिन जब मोदी जी प्रधानमंत्री बने उन्होंने एयर स्ट्राइक, सर्जिकल स्ट्राइक से पाकिस्तान की बोलती बंद कर दी, उसकी धमकी-चमकी बंद कर दी। ये है नया भारत।

मणिमाई से उत्तराखंड की तरक्की व खुशहाली की कामना, मुख्यमंत्री ने टेका मत्था

मोदी की एक और गारंटी पूरी हुई-मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार में प्रदेश में पीएससी घोटाला हुआ। जिसकी जांच भाजपा सरकार बनने पर सीबीआई से कराने का वादा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था। उन्होंने कहा कि सरकार बनते ही हमने पीएससी घोटाले की जांच सीबीआई को सौंप दी थी और अब बड़े हर्ष का विषय है कि मोदी सरकार ने जांच की अनुमति भी दे दी है। अब हमारे बेटे-बेटियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने नहीं बख्शे जाएंगे, उसकी जगह जेल होगी। इस प्रकार मोदी की एक और गारंटी पूरी हो गई है।

घोटालेबाज थी भूपेश सरकार-कांग्रेस और भूपेश बघेल को घेरते हुए श्री साय (CM Sai) ने कहा कि कांग्रेस सरकार में 36 वादे में एक भी वादे ठीक से पूरे नहीं हुए। भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ अपराधगढ़ बन गया था, भ्रष्टाचार का गढ़ बन गया था। कांग्रेस ने शराब, कोयला, रेत, सरकारी जमीन, डीएमएफ की राशि सब में घोटाला किया। प्रदेश को लूट-लूट कर कंगाल बना दिया। नरवा गरवा घुरवा बारी में घोटाला करके गोबर का पैसा भी खा गए। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल की सरकार ने युवाओं को जुआ का लत लगा दिया। महादेव सट्टा एप निर्बाध रूप से चले इसके लिए 508 करोड़ रूपये प्रोटेक्शन मनी लेने का आरोप उन पर लगा, एफआईआर भी दर्ज हुआ। जो छत्तीसगढ़ के लिए शर्म की बात है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में हुए घोटाले के आरोपित आज जेल की हवा खा रहे हैं।

मुख्यमंत्री (CM Vishnu Dev Sai ) ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि आज 4 महीने उनकी सरकार को हुए हैं। उनकी सरकार ने मोदी की गारंटी के बड़े-बड़े वादे पूरे किये हैं। शपथ लेने के दूसरे ही दिन 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति उन्होंने दी। 12 लाख किसानों को 2 साल का बकाया बोनस दिया। 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीद कर 3100 रूपए क्विंटल धान की कीमत दी। साथ ही उन्होंने मोदी की गारंटी में जो बचे वादे हैं उनको भी सांय-सांय पूरा करने की बात कही।

उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि प्रधानमंत्री मोदी जी और गृह मंत्री अमित शाह ने भी कहा है कि आरक्षण कभी भी खत्म नहीं होगा। कोई भी ताकत आरक्षण को ख़त्म नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है तो अब वे आरक्षण ख़त्म होने का भ्रम फैला रहे हैं।

मुख्यमंत्री (CM Vishnu Dev Sai ) ने कहा कि ये चुनाव देश के देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है। एक चायवाले, गरीब के बेटे मोदी जी 140 करोड़ देशवासियों के लिए दिन-रात काम करते हैं। 24 घंटे में 18 घंटे काम करते हैं। वो देश के गांव, गरीब, मजदूर, किसान सबकी चिंता करते हैं। उन्होंने कहा कि ये चुनाव मोदी जी के नेतृत्व में 2029 तक भारत को विश्व की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति और 2047 तक विकसित भारत बनाने का चुनाव है।

राधेश्याम राठिया की जमकर की तारीफ-मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि हमारे प्रत्याशी राधेश्याम राठिया जी को जनसेवा का लम्बा अनुभव है। उन्होंने सरपंच से लेकर जनपद अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, एसटी मोर्चा और किसान मोर्चा सब में काम किया। राधेश्याम राठिया को काम करने का लम्बा अनुभव है और वे मृदुभाषी और कर्मठ हैं। उनको कमल छाप पर बटन दबाकर भारी मतों से जिताकर लोकसभा भेजना है। ये आप सभी से आग्रह करने आया हूँ।

सांय-सांय का बताया मतलब-मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनसभा में लोगों को सांय-सांय का मतलब भी बताया। उन्होंने कहा कि सांय-सांय का मतलब फटाफट होता है। हमारे जशपुर में सांय-सांय शब्द प्रचलन में है। हमारी सरकार मोदी की गारंटी के सभी वादों को सांय-सांय पूरा कर रही है और आगे भी करेगी।

अशोक अग्रवाल सहित 150 से अधिक कांग्रेसी हुए भाजपा में शामिल-जनसभा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के समक्ष रायगढ़ क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी और पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक अग्रवाल ने भाजपा प्रवेश किया। जिसे कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

जनसभा में राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, लोकसभा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया, पूर्व विधायक विजय अग्रवाल, पूर्व मंत्री सत्यानंद राठिया, पूर्व विधायक सुनीति राठिया, गुरुपाल भल्ला, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शकील मोहम्मद, सतीश बेहरा सहित अन्य पदाधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

Tags: Chhattisgarh newsCM Vishnu Dev SaiNational newsRaipur news
Previous Post

राजस्थान में सभी 25 लोकसभा सीटें जीतेगी बीजेपी: सीएम भजनलाल

Next Post

नकाबपोश बदमाशों ने मासूम को बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर कांटा गुप्तांग

Writer D

Writer D

Related Posts

De Tan
फैशन/शैली

फेस पर न करें इनका इस्तेमाल, स्किन को होगा नुकसान

18/08/2025
Shahi Bhindi
Main Slider

इस डिश से लगाएं स्वाद का तड़का, सभी करेंगे आपकी तारीफ

18/08/2025
leather-footwear indusrtry
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश बनेगा लेदर और फुटवियर इंडस्ट्री का ग्लोबल हब

17/08/2025
DM Savin Bansal
राजनीति

असहाय व्यथित एकल माता की बेटी शिवानी की शिक्षा पुनर्जीवित, नए रूप में देहरादून जिला प्रशासन

17/08/2025
CM Dhami
राजनीति

देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया: मुख्यमंत्री

17/08/2025
Next Post
Temple land sold illegally for Rs 6 crore

नकाबपोश बदमाशों ने मासूम को बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर कांटा गुप्तांग

यह भी पढ़ें

त्याग और तपे बुद्ध जब बोलते हैं तो केवल शब्द ही नहीं बल्कि धम्मचक्र का प्रवर्तन होता है – प्रधानमंत्री मोदी

24/07/2021
cm dhami

जन्मदिन और विवाह की सालगिरह पर लगाएं पौधे: सीएम धामी

05/06/2025
CM Dhami

धामी अचानक कार्यकर्ता के घर पहुंचे, परिजनों से मिल कर लिया फीडबैक

28/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version