• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘सचिव जी’ के लिए सीएम साय ने की ये बड़ी घोषणा

Writer D by Writer D
08/07/2024
in राजनीति, छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय
0
CM Vishnu dev Sai

CM Vishnu dev Sai

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पंचायत सचिवों के शासकीयकरण का रास्ता खुलता दिख रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) ने पंचायत सचिवों को नियमित करने के लिए बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रदेश पंचायत सचिव संघ की शासकीयकरण की मांग को पूरा किया जाएगा और इसके क्रियान्वयन के लिए कमेटी का गठन किया जाएगा।

इस घोषणा के बाद संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का आभार गजमाला से किया। मुख्यमंत्री साय (CM Vishnudev Sai) ने रविवार को राजधानी रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में पंचायत सचिव दिवस के अवसर पर प्रदेश पंचायत सचिव संघ छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में शिरकत की। मुख्यमंत्री (CM Vishnudev Sai) ने कहा कि सरकार पंचायत सचिवों के हितों का पूरा ध्यान रखती है। सरकार बनते ही पंचायत सचिवों की अपेक्षाओं को पूरा किया गया।

पूर्ववर्ती सरकार में केवल मिला आश्वासन

इसके पहले मार्च 2022 में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी पंचायत शिक्षाकर्मियों के नियमितीकरण के बाद पंचायत सचिवों के नियमितीकरण को लेकर मुख्य सचिव स्तर की कमेटी गठित करने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री (CM Vishnudev Sai) के आश्वासन के बाद में यह मामला ठंडे बस्ते में चला गया था। पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान नियमितीकरण नहीं होने के चलते पंचायत सचिवों में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के खिलाफ रोष भी था।

11,664 पंचायत सचिवों को सीधे फायदा

प्रदेश के 11,664 पंचायत सचिवों को शासकीयकरण का सीधा फायदा होगा। पंचायत सचिव बहुत लंबे समय से नियमितीकरण की मांग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि उन्होंने स्वयं भी पांच साल पंच और निर्विरोध सरपंच रहकर जनता की सेवा की है। उन्होंने बताया कि देश का विकास पंचायतों में निहित है और केंद्र या राज्य सरकार की सभी योजनाओं का क्रियान्वयन पंचायतों के माध्यम से ही होता है। सरपंच और सचिव के हाथों में ग्राम के विकास की चाबी होती है।

अभी यह सुविधाएं

ग्राम पंचायत सचिवों को एक कैलेंडर वर्ष में 25 दिवस अर्जित अवकाश, 12 दिवस आकस्मिक अवकाश की पात्रता है। सचिवों को अभी वरिष्ठता के आधार पर 25 से 45 हजार रुपये तक वेतन मिल रहा है। 15 वर्ष से अधिक से कार्यरत सचिव को 40 से 45 हजार तक वेतन मिल रहा है।

शासकीयकरण होने पर मिलेंगी ये सुविधाएं

सरकारी कर्मचारियों की तरह टीए, डीए की पात्रता होगी। नवीन पेंशन योजना समेत सरकारी सुविधाओं और समय-समय पर वेतनवृद्धि का लाभ मिलेगा।

पूर्व मुख्यमंत्री व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने मुख्यमंत्री साय द्वारा अनेक घोषणाओं को पूरा करने के लिए उनकी सराहना की। उन्होंने पंचायत सचिवों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया और कहा कि पंचायत से संसद तक कार्य करने का अनुभव साय के पास है।

उपमुख्यमंत्री व पंचायत मंत्री विजय शर्मा ने कहा, पंचायत सचिवों के जरिये ही योजनाओं का क्रियान्वयन होता है। सरकार बनते ही पंचायत सचिवों के एरियर्स का भुगतान किया गया। इस मौके पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दुर्ग सांसद विजय बघेल आदि मौजूद रहे।

Tags: Chattisgarh NewsCM Vishnudev SaiNational newsRaipur news
Previous Post

रूस में पीएम मोदी का एयरपोर्ट पर हुआ रेड कार्पेट स्वागत, पुतिन के साथ डिनर पर जाएंगे

Next Post

कच्छ में भूकंप के झटके, इतनी रही तीव्रता

Writer D

Writer D

Related Posts

Rampur shines once again in CM dashboard ranking
उत्तर प्रदेश

सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर चमका रामपुर, पूरे प्रदेश में मिला पहला स्थान

11/05/2026
CM Yogi
Main Slider

हमने पिछली सरकारों के गड्ढों को भरा, अब यूपी को बुलेट ट्रेन की स्पीड से आगे बढ़ाने की बारी: सीएम योगी

11/05/2026
Rooftop Solar
उत्तर प्रदेश

रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन में यूपी का बड़ा रिकॉर्ड, लखनऊ देश में नंबर-1

11/05/2026
CM Dhami
Main Slider

नया भारत आतंकवाद का जवाब घर में घुसकर देता है: धामी

11/05/2026
Maulana Shahabuddin Razvi
उत्तर प्रदेश

मुसलमान अब सपा के बहकावे में न आएं… अखिलेश यादव पर भड़के मौलाना रजवी

11/05/2026
Next Post
Earthquake

कच्छ में भूकंप के झटके, इतनी रही तीव्रता

यह भी पढ़ें

ट्रक और बोलेरो की भीषण भिड़ंत में दो की मौत, चाचा-भतीजा की हालत गंभीर

17/10/2021
500 Notes

जब अचानक होने लगी 500-500 के नोटों की बारिश, रुपये बटोरने के लिए टूट पड़े लोग

05/10/2024

वादाखिलाफी करने वाली कांग्रेस पार्टी को लोकतंत्र से कोई वास्ता नहीं : शाह

30/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version