• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार की पहल, दीपावली पर चटख रंगों से जगमगाएंगे वनटांगिया गांव

Writer D by Writer D
26/10/2024
in उत्तर प्रदेश, गोंडा, राजनीति
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ/गोंडा। आदिवासी और वनवासी समाज को मुख्यधारा में लाने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के अनवरत प्रयासों का सकारात्मक प्रभाव दिखाई देने लगा है। स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हर साल वनटांगिया समाज के साथ दीपावली का पर्व मनाते हैं। वहीं योगी सरकार की ओर से एक नई पहल के तहत वनटांगिया दीपोत्सव 2024 के लिए वनटांगिया समुदाय के घरों और गांव को दीपावली के अवसर पर चटख रंगों और अल्पनाओं से सजाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  के ‘जीरो पॉवर्टी’ मिशन के तहत, गोंडा के रामगढ़ और महेशपुर गांवों के वनटांगिया परिवारों के घरों की पेंटिंग कराई जा रही है। इस पहल का उद्देश्य न केवल इन ग्रामीण परिवारों को आत्मनिर्भर बनाना है, बल्कि उनके जीवन में उत्साह और त्योहारों की खुशी का वातावरण बनाना है।

घरों को नई पहचान दे रहीं लोक चित्रकला और अल्पनाएं

योगी सरकार (Yogi Government) की इस पहल के तहत घरों की दीवारों पर रंग-बिरंगी पेंटिंग्स और अल्पनाओं का काम किया गया है, जिसमें प्रमुख रूप से लाल, पीला, हरा और नीला जैसे चटख रंगों का उपयोग हुआ है। इसके साथ ही दीवारों पर पारंपरिक लोक चित्रकला और अल्पनाओं से सजी सुंदर कलाकृतियां इन घरों को एक नई पहचान दे रही हैं। रामगढ़ वन टांगिया गांव के निवासी मनीराम और अनिल कुमार ने बताया कि पहली बार उनके घर इतने खूबसूरत और त्योहारों की खुशी से सजे-संवरे नजर आ रहे हैं।

जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य केवल घरों को सुंदर बनाना नहीं था, बल्कि यह वनटांगिया समुदाय में स्वच्छता, सुंदरता और आत्मसम्मान की भावना को प्रोत्साहित करने के लिए थी। दीपावली का पर्व खुशियों और प्रकाश का प्रतीक है। प्रशासन की इस पहल के माध्यम से वनटांगिया समुदाय के परिवारों में उत्सव का एक नया रंग भरने का प्रयास किया गया है।

वनटांगिया परिवारों को योगी सरकार देगी उपहार

मुख्यमंत्री (CM Yogi) के निर्देश पर वनटांगिया दीपोत्सव के तहत 27 अक्टूबर को एक विशेष समारोह का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें वनटांगिया समुदाय के परिवारों को उपहार, कपड़े और दैनिक जीवन की अन्य आवश्यक वस्तुएं दी जाएंगी। इसके साथ ही, 24 और 25 अक्टूबर को विशेष स्वच्छता अभियान और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी किया गया, जिसमें ग्रामीणों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया है।

इस नई पहल ने वनटांगिया परिवारों में उत्सव का नया रंग भर दिया है और योगी सरकार का यह कदम ग्रामीण जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

Tags: gonda newsYogi News
Previous Post

दीपोत्सव 2024: भव्य पुष्पक विमान दिलाएगा त्रेतायुग की याद

Next Post

विकसित भारत के लिए सभी व्यवस्थाएं व्यवस्थित हो, कार्यकर्ता सजकता से करें प्रयास: एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

पीएम आवास योजना-शहरी में यूपी का देशभर में परचम, दो राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

05/10/2026
Prerna Canteen
उत्तर प्रदेश

यूपी में 2100 से अधिक कैंटीन बनीं आत्मनिर्भरता की ‘प्रेरणा’, दस हजार परिवारों का बनीं सहारा

05/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में स्वच्छ-हरित विद्यालयों का बढ़ा कारवां, एसएचवीआर में 1.62 लाख स्कूलों ने दर्ज कराई भागीदारी

05/10/2026
UP Rise
उत्तर प्रदेश

संवाद, संकल्प और सफलता के मूलमंत्र के साथ यूपी राइज का हुआ आयोजन

05/10/2026
उत्तर प्रदेश

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में उत्तर प्रदेश बना देश में नंबर-1

05/10/2026
Next Post
AK Sharma

विकसित भारत के लिए सभी व्यवस्थाएं व्यवस्थित हो, कार्यकर्ता सजकता से करें प्रयास: एके शर्मा

यह भी पढ़ें

CM Dhami celebrated Lok Parv Phooldei with children

सीएम धामी ने बच्चों संग भराड़ीसैंण में मनाया लोकपर्व फूलदेई

16/03/2023
Mauni Amavasya

इस दिन मनाई जाएगी मौनी अमावस्या, जानें पूजा-दान और स्‍नान का महत्‍व

02/02/2024

यूपी पुलिस SI, SSi भर्ती के DV व PST की डेट जारी, यहां देखें शेड्यूल

13/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version