• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योग दिवस की पूर्व संध्या पर सीएम योगी ने दी बधाई, सभी से की योग को अपनाने की अपील

Writer D by Writer D
20/06/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। 21 जून यानी बुधवार को पूरी दुनिया में मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए योग को अपनाने की अपील की है। अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो संदेश जारी करते हुए सीएम ने यह संदेश दिया।

योग संपूर्ण जीवन पद्धति, जीवन का अनुशासन है। शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य, योग के स्वाभाविक परिणाम हैं, अतः योग अवश्य अपनाएं।

स्वस्थ रहें, सानंद रहें।

आप सभी को 09वें ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

जय हिंद! pic.twitter.com/9eWGQZySSy

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 20, 2023

दुखों का निवारण करता है योग

वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि योग के माध्यम से जो श्रम किया जाता है वो कभी निरर्थक नहीं जाता। योग सम्पूर्ण दुखों का निवारण कर देता है। आप सभी को 9वें ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। योग से शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं। यह स्वास्थ्य, सुख, शांति, समन्वय का माध्यम है। प्रारंभ से ही योग हमारी सनातन परंपरा का अभिन्न अंग रहा है। योग भारतीय मनीषा का विश्व मानवता को प्रदान किया गया अमूल्य उपहार है जिसे प्रधानमंत्री मोदी जी ने पूरी दुनिया के सामने प्रस्तुत करके मानवता के कल्याण का मार्ग प्रशस्त किया है।

प्रधानमंत्री की पहल पर संयुक्त राष्ट्र महासभा ने भारत की परंपरागत विरासत योग को मान्यता प्रदान करते हुए प्रत्येक वर्ष 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का संकल्प सर्वसम्मति से अनुमोदित किया। 21 जून 2015 को प्रथम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। दुनिया के अधिकांश देशों ने योग के महत्व को स्वीकार करते हुए भारत की ऋषि परंपरा के प्रति कृतज्ञता प्रकट की। आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा इस वर्ष इसकी थीम हर आंगन योग रखी गई है। इसका उद्देश्य प्रत्येक परिवार को योग से जोड़ते हुए कल्याण एवं स्वास्थ्य लाभ की प्राप्ति है। प्रदेश में व्यापक रूप से योग दिवस का आयोजन किया जा रहा है। अतः योग अवश्य अपनाएं। स्वस्थ रहें, सानंद रहें।

पूरे प्रदेश में होंगे आयोजन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) के अवसर पर बुधवार को सीएम योगी (CM Yogi) गोरखपुर में गोरखनाथ मंदिर परिसर पर अनेक लोगों के साथ योग करेंगे।

प्रदेश के शत प्रतिशत पात्र अन्नदाता तक किसान सम्मान निधि का लाभ पहुंचाएगी योगी सरकार

वहीं राज्यपाल आनंदी बेन पटेल लखनऊ में राजभवन प्रांगण में योगाभ्यास करेंगी। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना रेजीडेंसी लखनऊ तो भारत सरकार के राज्य मंत्री आवास एवं शहरी कार्य कौशल किशोर लखनऊ के काकोरी शहीद स्मारक में लोगों के साथ योग करेंगे।

Tags: cm yogiinternational yoga day 2023Lucknow Newsyoga dayYogi News
Previous Post

सीएम धामी ने किया सरदार पटेल भवन का लोकार्पण

Next Post

मॉडल जनपद के रूप में विकसित होगा चंपावत: धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

hands
फैशन/शैली

हाथों का कालापन करता है शर्मिंदा, इन उपायों से दूर करें समस्या

16/06/2026
Mother and daughter attempted self-immolation near Vidhan Bhavan
Main Slider

लखनऊ विधान भवन के पास मां-बेटी ने किया आत्मदाह का प्रयास

15/06/2026
Javed Ali
उत्तर प्रदेश

बीजेपी के फैलाए जहर से बहुसंख्यक जहरीला हो गया…सपा सांसद जावेद अली का विवादित बयान

15/06/2026
172 farmers from Jewar met CM Yogi
Main Slider

किसानों के सम्मान में योगी सरकार की पहल, पहली फ्लाइट से लखनऊ बुलाया

15/06/2026
Sanchita Ugale
मनोरंजन

‘कुमकुम भाग्य’ फेम संचिता उगले ने की आत्महत्या, 30 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा

15/06/2026
Next Post
CM Dhami

मॉडल जनपद के रूप में विकसित होगा चंपावत: धामी

यह भी पढ़ें

कोविड-19 अस्पताल में आग

मुंबई : कोविड-19 अस्पताल में आग लगने से 10 की मौत

26/03/2021
5G

5जी तकनीक में स्किल्ड होंगे यूपी के युवा

17/05/2023
Yogendra Singh Gangwar

भाजपा नेता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह गंगवार का निधन

13/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version