• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री ने किया बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन

Writer D by Writer D
15/02/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, वाराणसी
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) शनिवार को काशी पहुंचे। यहां उन्होंने काशी विश्वनाथ में दर्शन-पूजन किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी की एक दिवसीय यात्रा के दौरान शनिवार को बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन किया। उन्होंने गर्भगृह में षोडशोपचार पूजन कर लोक कल्य़ाण की कामना की। सीएम योगी (CM Yogi) ने मंदिर प्रांगण व वहां से वापस आते समय श्रद्धालुओं का अभिवादन भी किया। मुख्यमंत्री ने यहां नन्हे-मुन्नों को दुलारा-पुचकारा। हालचाल जाना, फिर उन्हें चॉकलेट भी दी। एक बच्चे ने हाथ बढ़ाया तो सीएम ने उससे हाथ भी मिलाया। वहीं श्रद्धालुओं की भारी भीड़ होने के कारण मुख्यमंत्री ने काल भैरव दर्शन का कार्यक्रम स्थगित कर दिया।

विवेकानंद क्रूज से पहुंचे घाट

मुख्यमंत्री (CM Yogi) संगमम् से पहले नमो घाट से विवेकानंद क्रूज पर सवार होकर गंगाद्वार पहुंचे। वहां से काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। सीएम ने यहां घाटों का निरीक्षण भी किया। दर्शन-पूजन के उपरांत सीएम क्रूज पर सवार हुए और नमो घाट पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल हुए।

नाव पर सवार लोगों ने लहराया केसरिया गमछा, लगाए जयश्रीराम के जयकारे

मुख्यमंत्री (CM Yogi) काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन के उपरांत क्रूज पर सवार होकर वापस नमो घाट जा रहे थे। इस दौरान बगल से गुजर रहे नाव-क्रूज पर सवार और घाट पर खड़े लोगों ने मुख्यमंत्री को देखकर जयश्रीराम के जयकारे लगाए। मुख्यमंत्री को देख अभिभूत युवाओं ने केसरिया गमछा भी लहराया और मोबाइल से उनकी तस्वीर भी खींची।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने किया हवाई सर्वे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने वाराणसी का हवाई सर्वे भी किया। यहां की भीड़ को देखते हुए उन्होंने प्रशासन को श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा का निर्देश दिया। गौरतलब है कि प्रयागराज स्नान के उपरांत काशी में भी प्रतिदिन कई लाख श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

इस मौके पर मंत्री रविंद्र जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, विधायक नीलकंठ तिवारी, अवधेश सिंह, विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।

Tags: cm yogivaranasi newsYogi News
Previous Post

महाकुम्भ-2025 :बर्ड फेस्टिवल को लेकर सारी तैयारियां पूरी

Next Post

संगम में स्नान कर अभिभूत हुए गोवा के सीएम सावंत, योगी सरकार के प्रयासों को सराहा

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

नंदा राजजात और 2027 कुंभ की तैयारी पर CM धामी का फोकस

19/05/2026
Bageshwar
राजनीति

मुख्यमंत्री धामी की सोच है कि विकास की रोशनी प्रदेश के अंतिम छोर तक पहुंचे: डॉ. आर. राजेश कुमार

19/05/2026
CM Dhami
राजनीति

उत्तराखंड के 13 जिलों को ₹1018 करोड़ की सौगात, जिला योजना के लिए धामी सरकार ने जारी किया बजट

19/05/2026
Vladimir Putin
Main Slider

रूसी राष्ट्रपति पुतिन सितंबर में आएंगे भारत: BRICS शिखर सम्मेलन 2026 में होंगे शामिल

19/05/2026
Savin Bansal
राजनीति

जिला मजिस्ट्रेट सविन बंसल ने कुख्यात बिल्डर पुनीत अग्रवाल को किया 6 माह के लिए जिला बदर

19/05/2026
Next Post
CM Pramod Sawant

संगम में स्नान कर अभिभूत हुए गोवा के सीएम सावंत, योगी सरकार के प्रयासों को सराहा

यह भी पढ़ें

Karwa Chauth

करवा चौथ के दिन कुंवारी लड़कियां कैसे रखें व्रत, जानें नियम

01/11/2023

इमामों के वेतन के मुद्दे पर भड़की ओवैसी की पार्टी, केजरीवाल को लेकर दिया ये बड़ा एलान

31/12/2024
A van broke through a security barricade at the White House.

व्हाइट हाउस की सुरक्षा बैरिकेड तोड़कर अंदर घुसी वैन, ड्राइवर अरेस्ट

11/03/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version