• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी ने अब तक पहली डोज़ न लेने वालों की सूची तैयार करने के दिए निर्देश

Writer D by Writer D
20/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उच्चस्तरीय टीम 09 को कोविड टीकाकरण को और तेज करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि कोविड टीकाकरण को और तेज करने के लिए ठोस प्रयास की जरूरत है। घर-घर जाकर सर्वेक्षण किया जाए। अब तक पहली डोज न पाने लेने वालों की अलग सूची तैयार कराएं। जिनका दूसरा डोज ओवरड्यू हो गया हो उनकी पृथक सूची बनाई जाए। दिव्यांग, अक्षम, निराश्रित, वृद्ध जनों से संपर्क कर उनका टीकाकरण कराएं। सीएमओ स्तर से ग्राम प्रधानों, पार्षदों का सहयोग लिया जाए।

कोविड टीके की दोनों खुराक पाने वालों की संख्या सबसे अधिक उत्तर प्रदेश में है। यहां 04 करोड़ 13 लाख से अधिक लोगों को टीके की दोनों डोज देकर कोविड का सुरक्षा कवर प्रदान कर दिया गया है। 10 करोड़ 46 लाख लोगों ने टीके की पहली डोज प्राप्त कर ली है। यह संख्या टीकाकरण के लिए पात्र प्रदेश की कुल आबादी की लगभग 70 फीसदी से अधिक है। इस प्रकार प्रदेश में अब तक 14 करोड़ 67 लाख से अधिक कोविड वैक्सीन डोज लगाए जा चुके हैं। कोविड टेस्टिंग और टीकाकरण में उत्तर प्रदेश देश में शीर्ष स्थान पर है।

कोविड से बचाव के लिए ट्रेसिंग, टेस्टिंग, ट्रीटमेंट और टीकाकरण की नीति के सही क्रियान्वयन से प्रदेश में महामारी पूरी तरह नियंत्रित है। बीते 24 घंटों में हुई 01 लाख 27 हजार 461 सैम्पल की जांच में कुल 7 संक्रमितों की पुष्टि हुई। इसी अवधि में 5 संक्रमित कोरोना मुक्त भी हुए। आज प्रदेश में कुल एक्टिव कोविड केस की संख्या 100 है, जबकि 16 लाख 87 हजार 313 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। कोविड पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के लिए सावधानी और सतर्कता जरूरी है।

जीका वायरस की टेस्ट पॉजिटिविटी दर में लगातार गिरावट देखी जा रही है। वर्तमान में जीका वॉयरस प्रभावित कुल मरीजों की संख्या 43 है। 103 लोग उपचारित होकर स्वस्थ हो चुके हैं। लोगों के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। ट्रेसिंग-टेस्टिंग और तेज की जाए।

इस सरकार के तीन मंत्रियों ने दिया इस्तीफा, मुख्यमंत्री ने बुलाई मंत्रिमंडल की बैठक

प्रदेश में ऑक्सीजन प्लांट स्थापना अभियान स्वरूप में की जा रही है। इस तरह अब तक विभिन्न जिलों में कुल 518 ऑक्सीजन प्लांट क्रियाशील किये जा चुके हैं। शेष प्लान्ट की स्थापना का कार्य यथाशीघ्र पूरा किया जाए।

बढ़ती ठंड के दृष्टिगत राजस्व विभाग और नगर विकास विभाग को प्रदेश में तत्काल रैन बसेरों की व्यवस्था सुनिश्चित करने की निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि रैन बसेरों में सभी जरूरी सुविधाएं सुलभ कराई जाए।

प्रदेश में धान खरीद की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी धान क्रय केंद्रों पर व्यवस्था सुचारु बनी रहे। जिलाधिकारी स्वयं क्रय केंद्रों का निरीक्षण करें। जिलों में नोडल अधिकारी एक्टिव रहें। किसानों को भुगतान में देरी न हो।

Tags: cm yogicorona vaccination in upCorona vaccineCovid VaccinationLucknow Newsteam-6up newsvaccination in upYogi News
Previous Post

BSEB ने जारी की 10वीं-12वीं एग्जाम की डेटशीट, जानें पूरा शेड्यूल

Next Post

डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा बॉलीवुड में करेंगी कमबैक, इस फिल्म से होगी वापसी

Writer D

Writer D

Related Posts

Dandruff
Main Slider

डैंड्रफ का होगा काम तमाम, बालों में लगाएं बस ये एक चीज

30/05/2026
sensitive skin
Main Slider

सेंसिटिव स्किन पर न लगाएं ये चीजें, डैमेज हो सकती है त्वचा

30/05/2026
Ants
Main Slider

चीटियों को घर से भगाने के लिए करें ये समाधान

30/05/2026
Dark Neck
फैशन/शैली

काली गर्दन दूसरों के आगे करती है शर्मिंदा, तो ऐसे पाएं छुटकारा

30/05/2026
Nausena Shaurya Vatika
उत्तर प्रदेश

नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण 30 मई को, मुख्यमंत्री योगी व रक्षा मंत्री करेंगे लोकार्पण

29/05/2026
Next Post

डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा बॉलीवुड में करेंगी कमबैक, इस फिल्म से होगी वापसी

यह भी पढ़ें

प्रदर्शन में पहुंचे सपा के वरिष्ठ नेता को सपाइयों ने धक्का देकर भगाया, जानें पूरा मामला

13/08/2021
Murder

सगी बहनों की हत्या, इस हाल में मिले शव

20/04/2023
Khelo India University Games

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स से होगी यूपी पर्यटन की भी ब्रांडिंग

20/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version