• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रदर्शन में पहुंचे सपा के वरिष्ठ नेता को सपाइयों ने धक्का देकर भगाया, जानें पूरा मामला

Writer D by Writer D
13/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ में हजरतगंज के पास बालू अड्डा इलाके में गंदा पानी पीने से काफी लोग बीमार हो गए हैं. इस बात को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नगर निगम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया है। इस दौरान प्रदर्शन में पहुंचे पूर्व मंत्री वरिष्ठ नेता रविदास मल्होत्रा को कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन से धक्का देकर भगा दिया।

इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद कार्यकर्ताओं ने एक और वीडियो जारी कर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के दौरान वह पूर्व मंत्री को पहचान नहीं सके, जिसकी वजह से उनको धक्का देकर हटा दिया गया।

जानकारी के मुताबिक लखनऊ के हजरतगंज थाना क्षेत्र में बालू अड्डे पर गंदा पानी पीने से कई लोग अस्पताल में भर्ती हैं। इस दौरान समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता नगर निगम कार्यालय पर नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे और नगर आयुक्त को हटाने की मांग कर रहे थे। जब ये कार्यकर्ता गेट पर बैठकर नारेबाजी कर रहे थे तो इस दौरान समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता रविदास मल्होत्रा भी इस प्रदर्शन में पहुंचे। लेकिन कार्यकर्ताओं ने उन्हें धक्का देकर हटा दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

493 साल बाद चांदी के भव्य झूले पर विराजे रामलला, दर्शन कर श्रद्धालु हुए मंत्रमुग्ध

लोगों ने यहां तक कह दिया कि समाजवादी पार्टी अब अपने लोगों का सम्मान नहीं करती। हालांकि इसके बाद जब वीडियो वायरल हुआ तो कार्यकर्ताओं ने रविदास मल्होत्रा के साथ बैठकर एक वीडियो जारी किया और सफाई दी कि वह अपने वरिष्ठ नेता को पहचान नहीं सके। ऐसे में बीजेपी द्वारा लगातार वीडियो को वायरल कर समाजवादी पार्टी की छवि बिगाड़ी जा रही है, जो कि गलत है।

जानकारी के मुताबिक, लखनऊ में हजरतगंज के पास बालू अड्डा इलाके के लगभग दो दर्जन बच्चों की तबीयत खराब हो गई। साथ ही एक महिला भी बीमार हो गई। एक बच्चे की मौत भी हो गई। बालू अड्डा इलाके के लोगों का आरोप है कि नल से आ रहे गंदे पानी के सेवन से बच्चों की तबीयत बिगड़ी।

लोगों के मुताबिक, बच्चों को नजदीक के सिविल अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। बालू अड्डा के निवासी हुसैन के करीब एक साल के बेटे की भी मौत हो गई। हुसैन ने बताया कि बच्चे को रात में उल्टी हो रही थी। सुबह उसको दवा खिलाई गई और फिर निशातगंज स्थित एक अस्पताल में दिखाया गया लेकिन बच्चा बच नहीं पाया और उसकी मौत हो गई।

Tags: Lucknow Newsravidas malhotraSamajwadi partyup news
Previous Post

493 साल बाद चांदी के भव्य झूले पर विराजे रामलला, दर्शन कर श्रद्धालु हुए मंत्रमुग्ध

Next Post

5 साल में 5 लाख युवाओं को मिल जाएगी सरकारी नौकरी : योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

बारिश में स्किन प्रॉबलम रहेंगी दूर, करें इन पत्तियों का इस्तेमाल

02/08/2026
Plastic Bottles
Main Slider

प्लास्टिक की पुरानी बोतल से करें घर की सजावट, हर कोई करेगा तारीफ

02/08/2026
Cow
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की गो संरक्षण नीति से निकला गो सेवा के साथ रोजगार का नया रास्ता

01/08/2026
Mukhyamantri Shikshak Cashless Medical Scheme
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, 42% शिक्षक-कार्मिकों की पूरी हुई ई-केवाईसी

01/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

मत्स्य पालन को गति देने के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश : केशव मौर्य

01/08/2026
Next Post
cm yogi

5 साल में 5 लाख युवाओं को मिल जाएगी सरकारी नौकरी : योगी

यह भी पढ़ें

Australian couple took a dip in the Triveni of Maha Kumbh

महाकुम्भ की त्रिवेणी में ऑस्ट्रेलियाई दंपति ने लगाई डुबकी, बोले- दुनिया के सबसे बड़े आयोजन के लिए योगी जी को शुभकामनाएं

10/02/2025

कोविड- 19 के दौर में रिलायंस इंडस्ट्रीज को पहली तिमाही में उम्मीद से ज्यादा मुनाफा

31/07/2020
Dev Kohli

नहीं रहे दिग्गज गीतकार देव कोहली, ‘मैंने प्यार किया’ जैसी फिल्मों के लिखे थे सुपरहिट गाने

26/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version