• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

श्रेयांश के इलाज को लेकर CM योगी ने DM को दिए निर्देश

Writer D by Writer D
05/04/2022
in उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। गोरखनाथ मंदिर पर हमले के बाद गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार की सुबह यहां मंदिर के हिंदु सेवाश्रम में जनता दर्शन (Janta Darshan) किया। विधानसभा चुनाव जीतकर दोबारा मुख्यमंत्री बनें योगी का पिछले तीन महीनों में यह पहला जनता दर्शन रहा। जिसमें उन्होंने करीब 95 फरियादियों की समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। इससे पहले उन्होंने दिसंबर 2021 में जनता दर्शन किया था।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक अपने कार्यालयों में सुनें। उनका निस्तारण गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित अवधि में कराएं। किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। जमीन संबंधी मामलों के निस्तारण में पुलिस का भी सहयोग लिया जाए। टाल-मटोल वाला रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामले जिनका निस्तारण शासन स्तर पर ही किया जा सकता है, उन्हें निस्तारण के लिए लखनऊ भेजे। इसके साथ ही हर शिकायत को पोर्टल पर दर्ज कर अधिकतम एक माह में निस्तरण की व्यवस्था तय कर दी गई है।

May be an image of 7 people, people standing and indoor

जनता दर्शन में माया बाजार निवासी तीन साल का श्रेयांश अपने पिता अनूप गुप्त के साथ आया था। किडनी की समस्या को लेकर आर्थिक मदद की दरकार थी। मुख्यमंत्री योगी ने उनकी परेशानी सुनी और उनका आवेदन लेकर जिलाधिकारी को दिया और शीघ्र इलाज की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए।

लगातार एक्शन में हैं योगी

यही नहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि जिन जिलों और विभागों से संबंधित शिकायतें ज्यादा आएंगी, वहां के अधिकारी जिम्मेदार होंगे। नौकरशाही पर नकेल कसने के लिए कार्रवाई का चाबुक हाथ में उठा चुके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दूसरे कार्यकाल में जन शिकायतों एवं भ्रष्टाचार के मामले में दो डीएम, एक एसएसपी और एक एसडीएम को अब तक निलंबित कर चुके हैं।

सीएम योगी मंत्रियों से लेंगे 100 दिन के काम का प्लान रिपोर्ट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को जनता दर्शन में पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि थाने में आने वाली शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित कराएं। खास और जमीन एवं राजस्व संबंधी मामलों के निस्तारण में विशेष ध्यान दिया जाए। जहां पुलिस बल की आवश्यकता हो, उपलब्ध कराया जाए।

May be an image of 8 people, people sitting, people standing and indoor

विधानसभा चुनाव में टूट गया था जनता दर्शन का क्रम

विधानसभा चुनाव जनता दर्शन का क्रम टूट गया था। मंगलवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगमन की सूचना पर 95 महिला-पुरुष जनता दर्शन में अपनी समस्याएं लेकर पहुंcm। सीएम योगी आदित्यनाथ एक-एक कर सभी के पास गए और उनकी समस्याओं का समाधान किया। जनता दर्शन में कमिश्नर रवि कुमार एनजी, डीएम विजय किरण आनंद, डीआईजी जे रविंद्र गौड़, एसएसपी डॉ विपिन ताड़ा, मंदिर कैंप कार्यालय के प्रभारी मोतीलाल सिंह मौजूद रहे।

सीएम का निर्देश, एक भी प्रभावित किसान मुआवजे से न रहे वंचित

योगी ने की गोसेवा

मुख्यमंत्री के रूप में दूसरा कार्यकाल संभाल गोरखपुर के दौरे पर पहली बार आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गोशाला में काफी वक्त गुजारा। यहां गोवंशियों को गुड़ खिलाया और उन्हें प्यार दुलार दिया। गोशाला कर्मियों से गोशाला के संबंध में जानकारियां ली। बदले मौसम में गायों एवं गोवंशियों के देखभाल की जरूरी हिदायते भी दीं। मठ से निकलने के बाद मंगलवार की सुबह शिवावतारी गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया। उसके बाद ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर माथा टेक आशीर्वाद लिया। उसके बाद मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए गोशाला पहुंचे। गोशाला में तकरीबन 30 मिनट तक उन्होंने गो सेवा की।

Tags: cm yogigorakhpur newsjanta darshanup newsYogi News
Previous Post

BJP के स्थापना दिवस से सांसद केंद्र की योजनाओ का प्रचार प्रसार करें : पीएम मोदी

Next Post

झूठे विज्ञापनों के बजाय चिकित्सा सेवा पर खर्च करते तो बेहतर होता: अखिलेश

Writer D

Writer D

Related Posts

mushroom production
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार संवार रही ग्रामीण महिलाओं का जीवन, मशरूम उत्पादन से 10 लाख तक कमा

14/04/2026
Samrat Chaudhary
Main Slider

सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री, कल लोकभवन में लेंगे शपथ

14/04/2026
PM Modi's love for Uttarakhand was evident in his speech.
Main Slider

मोदी के भाषण में दिखा उत्तराखंड प्रेम, लोकल कनेक्ट ने जीता दिल

14/04/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री ने कहा, सहारनपुर से दिल्ली व देहरादून की यात्रा अब बेहद कम समय में होगी पूरी

14/04/2026
minimum wage
Main Slider

सोशल मीडिया पर 20,000 न्यूनतम वेतन की खबर भ्रामक, सरकार ने जारी किया स्पष्टीकरण

14/04/2026
Next Post
Akhilesh

झूठे विज्ञापनों के बजाय चिकित्सा सेवा पर खर्च करते तो बेहतर होता: अखिलेश

यह भी पढ़ें

marigold

पूजा में गेंदे के फूल चढ़ाने का महत्व

18/06/2023
Animals

सुबह उठते से ही दिखे ये पशु-पक्षी, तो समझ जाइए बदलने वाला है भाग्य

04/03/2026
Ramlala

मृगशिरा नक्षत्र में होगी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा, जानें भक्त कब कर सकेंगे दर्शन

27/10/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version