• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मातृशक्ति की कोई जाति नहीं होती: सीएम योगी

Writer D by Writer D
12/01/2023
in उत्तर प्रदेश, वाराणसी
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार शाम पड़ाव स्थित अघोरेश्वर भगवान राम महाविभूति स्थल में हाजिरी लगाई और अघोरेश्वर भगवान राम योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान केंद्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद को नमन कर संत समाज में अघोर परम्परा की जमकर सराहना की।

उन्होंने कहा कि अघोर परंपरा साधना की ऐसी प्रकृति है, जिसमें आध्यात्मिक दृष्टि से परमात्मा को जोड़ने तथा सामाजिक दृष्टि से सामाजिक ढांचे को जोड़ने में मदद मिलती है। अघोर परम्परा के महान संत बाबा कीनाराम तथा बाबा अघोरेश्वर राम को याद करते हुये कहा कि समता मूलक समाज के लिये उन्होंने कार्य किया, ताकि कोई निराश्रित न महसूस करे।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि मातृशक्ति की कोई जाति नहीं होती। शिव व शक्ति के मिलन को ही वास्तविक शक्ति मानते हैं। उन्होंने योग, आयुर्वेद तथा प्राकृतिक चिकित्सा के केंद्र में इस संस्था को स्थापित करने के लिए पीठाधीश्वर गुरूपद बाबा सम्भव राम और समूह का आभार जताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों का ही नतीजा है कि पूरा विश्व भारत की प्राचीन योग चिकित्सा पद्धति को अपनाने को आतुर है । 21 जून को पूरा विश्व 2014 से योग दिवस के रूप में मना रहा।

यूपी में 22 आईपीएस अफसरों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

उन्होंने कहा कि आयुर्वेद व योग भविष्य में भारत को एक नये हेल्थ एंड टूरिज्म के रूप मे स्थापित करने की क्षमता रखता है। योग, आयुर्वेद तथा पंचकर्म सभी की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने इनको भारत की प्राचीन संस्कृति परम्परा बताया। इससे पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत शंखनाद से किया गया। कार्यक्रम के शुरूआत में श्री सर्वेश्वरी समूह विद्यालय की बच्चियों सुखदा पांडेय तथा शिवानी पांडेय द्वारा मुख्यमंत्री को पुष्प गुच्छ तथा रामायण प्रति भेंटकर किया गया।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर, स्टांप एवं पंजीयन शुल्क राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल, आयुष एवं खाद्य सुरक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या तथा विधायक सुशील सिंह, डॉ अवधेश सिंह तथा विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह ‘प्रिंसु’ आदि भी उपस्थित रहे।

Tags: cm yogiup newsvaranasi news
Previous Post

D-84 गैंग का सरगना एनकाउंटर में ढेर, 50 हजार का इनामी था साजन

Next Post

‘स्वच्छ विरासत’ के जरिए चमकाएंगे ऐतिहासिक धरोहरों और पर्यटक स्थल: नेहा शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

Brajesh Pathak
Main Slider

ब्राह्मण वोट दें, इन्हें गद्दी दिलाएं और अखिलेश उस पर अपने परिवार की खड़ाऊँ रखकर राज करेंगे: बृजेश पाठक

07/08/2026
Priyanka Gandhi
Main Slider

‘टीम प्रियंका’ से आगे बढ़ी यूपी कांग्रेस! अब राहुल गांधी के भरोसेमंद नेताओं के हाथ संगठन

07/08/2026
Natural beauty along the banks of the Yamuna in Agra will be enhanced.
आगरा

आगरा में यमुना किनारे निखरेगा प्राकृतिक सौंदर्य, योगी सरकार 3.46 करोड़ से बनाएगी भव्य ‘रिवर फ्रंट पार्क’

06/08/2026
UPSRTC
उत्तर प्रदेश

यूपी में निवेशकों के लिए खुला बड़ा मौका, 18 आधुनिक बस स्टेशनों के विकास को लेकर UPSRTC ने मांगी निविदाएं

06/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल पर उच्च शिक्षा संस्थानों में स्थापित होंगी ‘भारतीय ज्ञान परंपरा संवर्धन शोधपीठ’

06/08/2026
Next Post
Neha Sharma

‘स्वच्छ विरासत’ के जरिए चमकाएंगे ऐतिहासिक धरोहरों और पर्यटक स्थल: नेहा शर्मा

यह भी पढ़ें

Guerrilla 450 Vs Harley-Davidson X440 T: पावर, लुक और माइलेज में कौन सी रोडस्टर बाइक आगे? देखें कम्पैरिजन

Guerrilla 450 या Harley-Davidson X440 T कौन सी बाइक है बेस्ट? देखें कम्पैरिजन

26/12/2025
Earthquake

भूस्खलन के बीच भूकंप से कांपी किन्नौर की धरती, लगे 3.1 तीव्रता के झटके

15/08/2021
sushant-shweta

श्वेता ने सुशांत की फोटो शेयर कर बोलीं- उसने जो भी किया, उसमें अपना 100 प्रतिशत दिया

24/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version