• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तीसरा कार्यकाल देकर जनता करेगी पीएम मोदी के समर्पण का सम्मान : योगी आदित्यनाथ

Writer D by Writer D
29/03/2024
in उत्तर प्रदेश, बिजनौर, राजनीति
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बिजनौर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा है कि शहर के प्रबुद्धजनों की भूमिका प्राचीन ऋषि-मुनियों जैसी है, जो अलग-अलग क्षेत्र में समाज का नेतृत्व करते हैं। प्रबुद्धजन समाज के ओपीनियन लीडर हैं, समाज का मार्गदर्शन और नेतृत्व करते हैं। कोई चिकित्सक है, तो कोई व्यापारी, अधिवक्ता और शिक्षक, तो कोई पर्यावरण के लिए कार्य कर रहा है। जीवन के अलग-अलग क्षेत्र में नेतृत्व करने वाले इस प्रबुद्धवर्ग की बातों पर जनता विश्वास करती है। यही वर्ग समाज को मोटिवेट करता हैं। लोग प्रबुद्धजनों का अनुसरण करते हैं। इसीलिए हम आपका आशीर्वाद लेने आए हैं। आपकी भूमिका वैसी ही है जैसे प्राचीन काल में ऋषि मुनियों की हुआ करती थी।

प्रबुद्धजनों का आशीर्वाद हमारे दोनों प्रत्याशियों को मिले

सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) शुक्रवार को यहां जेवीएस रिजॉर्ट में प्रबुद्धजनों के साथ संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने बिजनौर सीट से बीजेपी-रालोद के संयुक्त प्रत्याशी चंदन चौहान और नगीना सीट से भाजपा प्रत्याशी ओम कुमार के लिए मतदान की अपील की। उन्होंने कहा कि ये महात्मा विदुर की भूमि है, तो यही चाहता हूं कि आप प्रबुद्धजनों का आशीर्वाद हमारे दोनों प्रत्याशियों को मिले।

भारत की पहचान बिजनौर जनपद से है

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद लोगों ने मुझसे कहा था कि जो सीएम बिजनौर जाता है उसकी छुट्टी तय है, इसलिए मैं हर जनपद की तरह यहां भी आया। लोग कहते थे कि यहां रात्रि को नहीं रुकना चाहिए, मगर मैं यहां रुका और तब यहां के प्रबुद्धजनों के साथ संवाद भी स्थापित किया। उस वक्त मुझे पता लगा कि बिजनौर जनपद में बहुत पोटेंशियल है। बिजनौर केवल बिजनौर नहीं है, बल्कि भारत की पहचान इस जनपद से है। यह महात्मा विदुर की भूमि है जो उन ऋषि मुनियों की परंपरा से आते हैं, जिन्होंने महाभारत के काल खंड में भी सच बोलने का साहस दिखाया। ये वही बिजनौर है जहां से मां गंगा का यूपी में आगमन होता है, जो बलिया तक जाती हैं। यहां के हमारे जनप्रतिनिधियों ने यहां के लिए मेडिकल कॉलेज की मांग की, जिसे तुरंत स्वीकार करते हुए यहां महात्मा विदुर के नाम पर मेडिकल कॉलेज का मार्ग प्रशस्त किया गया।

प्रबुद्धजनों में एक कमी होती है

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि प्रबुद्धजनों में एक कमी होती हैं। हम बड़ी-बड़ी चर्चाएं तो कर लेते हैं, मगर ऐन वक्त में सुस्त पड़ जाते हैं। हमें इस बार सबसे पहले स्वयं मतदान करना है और फिर अन्य लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करना है। हमें अपने एक-एक वोट की कीमत को पहचानना होगा। आपके एक गलत वोट से अराजकता फैलती है, बेटी और व्यापारी की सुरक्षा खतरे में पड़ती है, आतंकवाद और अलगाववाद पनपता है, मगर आपके सही वोट से आस्था और विरासत का सम्मान होता है, युवाओं को आजीविका के साधन मिलते हैं। देश का तेजी से विकास होता है। सुरक्षा और समृद्धि बढ़ती है। आपके एक वोट के कारण कश्मीर में धारा 370 समाप्त हो गई। वहां एक प्रधान, एक निशान और एक विधान लागू हो चुका है। 500 साल के इंतजार के बाद रामलला अपने भव्य मंदिर में विराजमान हो चुके हैं।

मोदी की गारंटी सुरक्षा और समृद्धि की गारंटी है

सीएम (CM Yogi) ने कहा कि आपने सपा, बसपा और कांग्रेस को शासन को देखा है। सबको अवसर मिला और आपने देखा है कि सबसे अच्छा कार्यकाल मोदी जी का है। गलत हाथों में वोट जाता है तो कर्फ्यू लगता है, सही हाथों में जाता है तो कांवड़ यात्रा निकलती है। देश में बिना भेदभाव के हर नागरिक के जीवन को स्वाभिमान और सम्मान के साथ आगे बढ़ाने की गारंटी है। यही मोदी की गारंटी है, जो सुरक्षा और समृद्धि की गारंटी भी है।

पूरे देश में गूंज रही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों की गारंटी : सीएम योगी

कुछ लोगों के लिए अपना परिवार महत्वूपर्ण होगा, मगर मोदी जी के लिए पूरा देश उनका परिवार है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज देश वहीं है, प्रदेश वही है, केवल सरकार बदली है। आज यूपी में कर्फ्यू और दंगा नहीं है। बेटी और व्यापारी सुरक्षित हैं। पर्व और त्यौहार शांतिपूर्वक मनाए जा रहे हैं। अयोध्या और काशी में पूरा देश आने को आतुर है। व्यापारियों का व्यापार फल फूल रहा है। यही बात हमें समाज में जाकर बताने की जरूरत है।

भारत की नब्ज पहचानते थे चौधरी चरण सिंह

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि भारत की नब्ज को किसी राजनेता ने पहचाना था तो वो चौधरी चरण सिंह जी थे, जिन्होंने कहा था कि भारत की प्रगति का मार्ग देश के खेतों और खलिहानों से होकर जाता है। प्रधानमंत्री का आभार कि उन्होंने चौधरी साहब को भारत रत्न से सम्मानित किया।इस अवसर पर प्रदेश सरकार में मंत्री दिनेश खटीक, क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येन्द्र सिसोदिया, भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान, रालोद के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पंवार, हरिओम शर्मा, कमलेश सैनी, शुचि चौधरी, अशोक राणा आदि गणमान्य मौजूद रहे।

Tags: bijnaur newscm yogiYogi News
Previous Post

मुख्तार अंसारी के मौत की होगी न्यायिक जांच

Next Post

Ram Navami 2024 : सरयू नदी में सुरक्षा के लिए किए जाएंगे पुख्ता बंदोबस्त

Writer D

Writer D

Related Posts

Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर केस: SIT को 15 दिन का एक्सटेंशन, अब इस दिन रिपोर्ट होगी पेश

01/07/2026
Champat Rai
अयोध्या

टिन्नू से ऐसी उम्मीद नहीं थी… राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपों से घिरे चंपत राय बोले

01/07/2026
IAS Promotion
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के अफसरों को बड़ी सौगात, 29 PCS अधिकारी बने IAS

01/07/2026
Mahant Nritya Gopal Das
अयोध्या

महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में भर्ती

01/07/2026
CM Yogi congratulated Akhilesh on his birthday
Main Slider

CM योगी ने अखिलेश को जन्मदिन पर दी बधाई, आरोग्य और दीर्घायु की कामना की

01/07/2026
Next Post
Ram Navami

Ram Navami 2024 : सरयू नदी में सुरक्षा के लिए किए जाएंगे पुख्ता बंदोबस्त

यह भी पढ़ें

Spinach

सर्दियों में हर व्यक्ति को करना चाहिए इन पांच चीजों का सेवन

14/11/2021
Animals

इस हिस्से में रखें इन जानवरों की मूर्तियां, घर में होगी धन की एंट्री

18/10/2024
Gangster Act

गैंगस्टर एक्ट के तहत कुख्यात अपराधी संजय भाटी की 3.50 करोड़ की संपत्ति जब्त

19/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version