• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

घबराइए बिलकुल मत, मैं हूं ना: सीएम योगी

Writer D by Writer D
23/09/2022
in उत्तर प्रदेश, गोरखपुर
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। किसी फरियादी के लिए इससे बड़ा संबल क्या हो सकता है जब उसकी समस्या खुद सूबे के मुखिया उससे रूबरू होकर सुन रहे हों और समाधान के प्रति दृढ़ निश्चय के साथ यह कहते हुए आश्वस्त कर रहे हों, ‘घबराइए बिलुकल मत, ‘मैं हूं ना।’ शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन कार्यक्रम में हर बार की तरह न्याय, समस्या निस्तारण और बीमारों के इलाज को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) का यही आत्मीय भाव था। उन्होंने फरियादों के गुणवत्तापूर्ण और सन्तुष्टिपरक निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया तो साथ ही गंभीर बीमारियों में इलाज संबंधी मदद को आए लोगों को यह यकीन दिलाया कि पैसे के अभाव में किसी का भी इलाज नहीं रुकेगा।

शुक्रवार सुबह बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने के लिए गोरखनाथ मंदिर से रवाना होने से पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने जनता दर्शन में आए करीब सवा दो सौ लोगों से मुलाकात की। इस बार जनता दर्शन का स्थान मंदिर परिसर में ही बदला हुआ था। दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर कुर्सियों पर बैठे फरियादियों के पास सीएम योगी एक-एक करके पहुंचे। प्रार्थना पत्र लेते हुए उनकी समस्या सुनी और निस्तारण का भरोसा देते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश के साथ प्रार्थना पत्र सौंपे।

पुलिस से संबंधित मामले निस्तारण के लिए एसएसपी के हवाले किए तो राजस्व व अन्य मामलों को जिलाधिकारी के। अन्य जिलों से आए फरियादियों की समस्याओं को सुनने के बाद निस्तारण के लिए उनके प्रार्थना पत्र सीएम ने एडीजी व कमिश्नर को सौंपे। कुछ फरियादियों की तरफ से अपराध संबंधी शिकायतों पर अधिकारियों को दो टूक हिदायत देते हुए कहा कि अपराधियों, माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। इसमें किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक मदद के लिए आए लोगों से सीएम योगी (CM Yogi)  ने उनकी बीमारी और इलाज की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। पूरी संवेदना और आत्मीयता से इस्टीमेट बनवाकर प्रशासन के मध्यम से भेजने को कहा। भरोसा दिया कि, सरकार इलाज के लिए पर्याप्त धनराशि देगी। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रक्रियागत कार्यवाही को तेजी से पूरा कराएं ताकि पैसे के अभाव में किसी का इलाज बाधित न हो। मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी समस्या बताएं काफी संख्या में अल्पसंख्यक समाज की महिलाएं भी पहुंची थी। उनमें से एक महिला ने बारिश में खपरैल का मकान गिर जाने की समस्या बताई। इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्रता के अनुसार आवास उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाए। सीएम योगी (CM Yogi)  को फरियाद सुनाने के बाद उनसे मिले आश्वासन से सभी संतुष्ट नजर आ रहे थे।

बच्चों को दुलार गिफ्ट किया चॉकलेट

जनता दर्शन में अपनी माताओं के साथ आए नन्हे-मुन्ने बच्चों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  का दुलार आशीर्वाद और उनसे चॉकलेट का गिफ्ट मिला। एक बच्चे के साथ वह कुछ देर तक खेलते भी रहे और चॉकलेट थमाकर उसे शाबासी दी।

सीएम योगी ने सुनी फरियाद

दर्शन-पूजन के बाद गोसेवा की मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने

सीएम योगी (CM Yogi)  ने जनता दर्शन में आने के पूर्व गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया। उसके बाद अपने गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर माथा टेक आशीर्वाद लिया।

Yogi Adityanath

भ्रमण करते हुए गोशाला पहुंचे जहां उन्होंने गोवंश को दुलारते हुए उनकी सेवा की। कुछ गायों को नाम से बुलाया तो वह भाव विह्वल होकर उनके पास आ गईं। सीएम ने उनका माथा सहलाते हुए उन्हें गुड़ आदि खिलाया और वापस जाने को कहा। सीएम के इतना कहते ही गाय और गोवंश गोशाला के अपने निर्धारित स्थान को चले गए।

Tags: cm yogigorakhpur newsjanta darbar
Previous Post

देवभूमि उत्तराखण्ड के पास प्राकृतिक संपदाओं का भण्डार: सीएम धामी

Next Post

सीएम योगी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भरा डिजिटल स्वगणना प्रपत्र

16/05/2026
CM Yogi
Main Slider

वैश्विक चुनौतियों के प्रति अलख जगाएं एमपीएसपी की संस्थाएं: मुख्यमंत्री

16/05/2026
Prateek Yadav
Main Slider

प्रतीक यादव को मासूम बेटी की अनोखी विदाई, गंगा में बहाया ‘आई लव यू’ का कार्ड

16/05/2026
CM Yogi
Main Slider

अब हफ्ते में 2 दिन Work From Home, श्रम विभाग का बड़ा फैसला

16/05/2026
CM Yogi
Main Slider

मत करिए चिंता, उपचार कराने में भरपूर मदद देगी सरकार : सीएम योगी

16/05/2026
Next Post
cm yogi

सीएम योगी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण

यह भी पढ़ें

Cricketer Rinku Singh met CM Vishnu Dev Sai.

CM विष्णु देव साय से क्रिकेटर रिंकू सिंह ने की मुलाकात, खेल सुविधाओं के विस्तार पर हुई चर्चा

23/11/2025
AIADMK MLA A Bhaskar Corona positive

बलिया में 91 नए कोरोना पाॅजिटिव मिले, संक्रमितों की संख्या 1648 पहुंची

30/07/2020
Chandra Grahan on Holi

होली पर चंद्रग्रहण का साया, राशि के अनुसार करें रंगों का चयन

20/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version