• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CM योगी ने उप्र राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष और अन्य सदस्यों से की भेंट

Writer D by Writer D
11/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आज उनके सरकारी आवास पर उ0प्र0 राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जसवन्त सैनी और अन्य सदस्यों ने भेंट की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ की नीति के अनुरूप समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। शासकीय भर्तियों की प्रक्रिया को पूरी निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ, आरक्षण के नियमों का पालन करते हुए, क्रियान्वित किया जा रहा है।

प्रदेश सरकार द्वारा संचालित छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजनाओं का भरपूर लाभ अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं को प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि समाज के गरीब, कमजोर व वंचित वर्गों के व्यक्तियों के हितों को संरक्षित करने का कार्य किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिए जाने का ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। इससे पिछड़े व कमजोर वर्गों के उत्थान में सहायता मिल रही है। उन्होंने कहा कि समाज के पिछड़े व आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के हितों को ध्यान में रखकर राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए। इसके लिए पिछड़े वर्गों के उत्थान हेतु लागू योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाए।

इस अवसर पर उप्र राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जसवन्त सैनी ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासकीय योजनाओं के माध्यम से अन्य पिछड़ा वर्ग के कल्याण व उत्थान में मदद मिली है। उन्होंने आयोग की कार्यप्रणाली के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए कहा कि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण त्वरित गति से किया जा रहा है।

Tags: cm yogiLucknow NewsYogi News
Previous Post

तालिबानियों ने तोड़ी कंधार जेल, राजनैतिक कैदियों को छुड़ाने में हुए कामयाब

Next Post

तेज बारिश से गिरा कच्चा मकान, एक ही परिवार के पांच लोग मलबे में दबे

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi visited Shri Kashi Vishwanath and Kaal Bhairav.
Main Slider

सीएम योगी ने श्रीकाशी विश्वनाथ और काल भैरव के किए दर्शन, सतुआ बाबा आश्रम में संतों से की भेंट

06/11/2025
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने विश्वनाथ धाम और बाबा कालभैरव के किए दर्शन, पीएम दौरे की परखीं तैयारियां

06/11/2025
Bihar Elections
Main Slider

Bihar Elections: सुबह 11 बजे तक 27.65 फीसदी मतदान, सीएम नीतीश ने डाला वोट

06/11/2025
Deadly attack on NDA candidate Jyoti Manjhi
Main Slider

एनडीए प्रत्याशी ज्योति मांझी पर जानलेवा हमला, RJD के समर्थकों पर लगा आरोप

06/11/2025
Sattu Paratha
खाना-खजाना

ब्रेकफास्ट में बनाएं ये स्पेशल पराठा, पूरा दिन रहेंगे एक्टिव

06/11/2025
Next Post

तेज बारिश से गिरा कच्चा मकान, एक ही परिवार के पांच लोग मलबे में दबे

यह भी पढ़ें

पुलिस को चकमा देकर लखीमपुर जा रहे शिवपाल गिरफ्तार,  सलमान खुर्शीद भी हुए नजरबंद

04/10/2021
lalu prasad

लालू यादव को बड़ी राहत, झारखंड हाई कोर्ट से मिली जमानत

22/04/2022
petrol

दिल्ली में पेट्रोल 100 के पार, जानें अपने शहर के रेट

29/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version