• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लालू यादव को बड़ी राहत, झारखंड हाई कोर्ट से मिली जमानत

Writer D by Writer D
22/04/2022
in झारखंड, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
lalu prasad

lalu yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रांची। झारखंड हाई कोर्ट ने शुक्रवार को चारा घोटाला के पांच मामलों के सजायाफ्ता राजद सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव (Lalu Yadav) की जमानत (Bail) पर सुनवाई के बाद उन्हें जमानत दे दी है। यह मामला जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की अदालत में सुनवाई के लिए सूचीबद्ध था।

इस मामले से जुड़े सभी पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने कहा कि लालू प्रसाद यादव लगभग 40 महीने जेल में गुजार चुके हैं, जो आधी सजा 30 महीने से भी ज्यादा है। हाई कोर्ट से बेल मिलने के बाद लालू यादव को बड़ी राहत मिली है। अदालत ने जमानत के लिए यह शर्त रखी है कि लालू यादव को सीबीआई कोर्ट द्वारा सजा के साथ मुकर्रर की गई 10 लाख की जुर्माने की राशि कोर्ट में जमा करनी होगी।

सीबीआई ने दावा किया है कि डोरंडा कोषागार मामले में लालू प्रसाद ने सजा की आधी अवधि अभी पूरी नहीं की है। इस कारण आधी सजा काट लेने के आधार पर उन्हें जमानत नहीं मिलनी चाहिए। लालू प्रसाद को इस मामले में रिमांड पर नहीं लिया गया था। इस कारण पूर्व की सजा में इसे शामिल नहीं किया जा सकता।

सतीश गौतम हो सकते है भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष

लालू प्रसाद को डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी के मामले में सीबीआई कोर्ट से पांच साल की सजा मिली है। इस मामले में आधी सजा काट लेने और बीमारी का हवाला देते हुए लालू प्रसाद ने हाई कोर्ट से जमानत मांगी थी।

उल्लेखनीय है कि बहुचर्चित चारा घोटाला के सबसे बड़े डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी के मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने लालू प्रसाद को दोषी मानते हुए पांच साल की सजा सुनाई है। मामले में अब तक चार बार सुनवाई हो चुकी है। चार मार्च को याचिका में त्रुटियां थी, 11 मार्च को लोअर कोर्ट का रिकॉर्ड तलब किया गया था। एक अप्रैल को जज कोर्ट नहीं पहुंचे थे और आठ अप्रैल को सीबीआई ने वक्त मांगा था। अब निचली अदालत से मामले के रिकॉर्ड हाई कोर्ट पहुंच गए हैं साथ ही सीबीआई ने भी जवाब दाखिल कर दिया है।

Tags: jharkhand courtLALU YADAVlive hindi newsNational newsnews hindi todaynews in hindiTodays News
Previous Post

Earth Day पर Google ने बनाया खास Doodle, देखिए कितनी तेजी से बदल रही पृथ्वी

Next Post

SRL डायग्नोस्टिक सेंटर में लगी भीषण आग, 50 लाख का हुआ नुकसान

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Bhagwant Mann has recommended granting parole to Jagtar Singh Hawara.
पंजाब

जगतार सिंह हवारा को पैरोल दिलाने के लिए CM मान ने राज्यपाल को लिखा पत्र

08/08/2026
CM Dhami
Main Slider

तीसरी बार सरकार बनाने के संकल्प, धामी बोले- झूठ और भ्रम का दें मुंहतोड़ जवाब

08/08/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

ऋषभ पंत के उत्तराखंड में घर बनाने के लिए मदद मांगने पर धामी ने कहा, हरसंभव सहयोग मिलेगा

08/08/2026
Three vehicles in an SSB convoy collided; three jawans injured.
Main Slider

रामबन में बड़ा सड़क हादसा: SSB के काफिले के 3 वाहन टकराए, तीन जवान घायल

08/08/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

खरगे के उत्तराखंड दौरे पर CM धामी का तंज, बोले- चुनाव पास आते ही याद आने लगते हैं लोग

08/08/2026
Next Post

SRL डायग्नोस्टिक सेंटर में लगी भीषण आग, 50 लाख का हुआ नुकसान

यह भी पढ़ें

Imprisonment

पाक्सो एक्ट में तीन को हुई 20-20 वर्ष की सजा

28/06/2023
सुप्रीम कोर्ट Supreme Court

परिवार नियोजन के लिए लोगों को बाध्य नहीं कर सकते- केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट से कहा

12/12/2020
ashneer grover

अशनीर ग्रोवर की बढ़ी मुश्किलें, BharatPe ने लिया बड़ा एक्शन

02/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version