• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी बोले- चौतरफा विकास के साथ उत्तर प्रदेश बना अपार संभावनाओं का प्रतीक

Writer D by Writer D
16/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
yogi government

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गत चार वर्षों के कार्यकाल में चौतरफा विकास के साथ राज्य को वैश्विक मंच पर पहुंचाने के साथ ही अपार संभावनाएं होने के दावे किये।

श्री योगी ने सोमवार को वाराणसी के ताज होटल में एक समाचार पत्र समूह की ओर से आयोजित ‘आगे बढ़ता उत्तर प्रदेश’ कार्यक्रम को वीडियो कांफ्रेंसिंग माध्यम से संबोधित करते हुए ये दावे किये। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से पहले यह प्रदेश ‘इज ऑफ डूइंग बिजनेस’ में देश में 14वें स्थान पर था। आज व्यापार का वातावरण बनने से देश में दूसरे स्थान पर आ गया है।

श्री योगी ने कहा कि सरकारी निवेश के साथ-साथ बड़े स्तर पर निजी निवेश हुए हैं। दुनिया की सबसे प्राचीन नगरी काशी आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक के लिए जानी जाने वाली शिक्षा का प्रमुख केंद्र की पहचान बनाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काशी की पुरातन काया नये कलेवर के साथ आगे बढ़ रही है। हर कार्य पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रहा है।

दुर्दांत विकास दुबे का बहनोई लखनऊ से गिरफ्तार, जालसाजी का लगा आरोप

उन्होंने कानून व्यवस्था दुरुस्त होने का दावा करते हुए कहा कि माफियाओं द्वारा अर्जित 1000 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध संपत्तियां जब्त की गई हैं। कोई भी दंगा नहीं हुआ। माफियाओं की अवैध संपत्ति पर बुलडोजर चले। सरकार की नीति और नियत स्पष्ट है। सरकार ने कोई अतिरिक्त कर नहीं लगाया। सही क्रियान्वयन से राजस्व चोरी रुकी। सरकारी खजाने में राजस्व की बढ़ोतरी हुई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से पूर्व 49 हजार करोड़ राजस्व प्राप्त होता था। अब एक लाख करोड़ रुपये राजस्व प्राप्त हो रहा है। आबकारी से 2017 से पहले 11-12 हजार करोड़ रुपये राजस्व मिलता था। अब 35 से 36 हजार करोड़ रुपये मिल रहे हैं। स्टांप एवं निबंधन में नौ से 10 हजार करोड़ रुपये की मिल रहे हैं। पिछली सरकार में 23 से 25 हजार करोड़ मिलते हैं।

मुस्लिम समाज ने भी राम मंदिर समर्पण निधि में सहयोग किया : चंपत राय

उन्होंने कहा कि चुस्त प्रशासन, सही नियत, भ्रष्टाचार पर अंकुश का परिणाम है कि मंडी शुल्क में 600 से 800 करोड़ रुपये की प्राप्ति होती थी, अब दो हजार करोड़ रुपये मिलते हैं।

श्री योगी ने दावा करते हुए कहा कि चार वर्षों में चार लाख सरकारी नौकरी तथा 1.5 करोड़ से अधिक स्वरोजगार में नियोजित किया गया। उन्होंने कहा कि प्रयागराज कुंभ में 24 करोड़ श्रद्धालु आये। सुरक्षा, स्वच्छता एवं सुव्यवस्था से प्रदेश की छवि नये तरीके से उभरी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कोरोना का सबसे बेहतर प्रबंधन हुआ। बड़ी आबादी का प्रतिशत यहां है और चुनौतियां भी हैं। सुशासन से यहां ‘ईज आफ लिविंग’ का स्तर अच्छा है। उन्होंने कहा कि 40 लाख से अधिक गरीबों को आवास दिए गये। एक करोड़ 38 लाख घरों में निशुल्क विद्युत कनेक्शन दिये गये । प्रदेश में 83 लाख से अधिक लोगों को वृद्धावस्था, महिला व दिव्यांगजन पेंशन दी गईं। हर घर नल योजना के तहत 30000 ग्राम पंचायतों में शुद्ध पेयजल योजना लागू की गई है।

उन्होंने कहा कि ‘मिशन शक्ति’ से महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के कार्य हो रहे हैं। इसके तहत 1535 थानों पर महिला हेल्प डेस्क बनी, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आदि में लाखों महिलाएं लाभान्वित एवं सशक्त हुई। विश्व स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर एवं कनेक्टिविटी से परिवेश बदला है। एयरपोर्ट, हवाई पट्टी विकास, पूर्वांचल एक्सप्रेस वे, बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे, गंगा एक्सप्रेस-वे, गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे, बलिया विंग एक्सप्रेस-वे के कार्य हो रहे हैं। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश अपार संभावनाओं का प्रदेश है। अयोध्या नये रूप में सामने आ रही है। पर्यटन रोजगार का साधन बन रहे हैं। ‘लव जिहाद’ पर कड़ा कानून बनाया गया। चार वर्ष में 1.25 लाख करोड़ रुपये गन्ना मूल्य का भुगतान किया गया। उत्तर प्रदेश देश में दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनी। प्रति व्यक्ति आय दोगुना हुई।

श्री योगी ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की नि:शुल्क कोचिंग के लिए ‘मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना’ लागू की गई है। इससे 10 लाख युवा जुड़ चुके हैं। श्रमिकों के बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा के लिए 18 मंडलों में अटल आवासीय विद्यालयों की स्थापना हुई।

Tags: cm yogiUP governmentup news
Previous Post

प्रदेश में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाली भाजपा इकलौती पार्टी : स्वतंत्रदेव

Next Post

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 17वें दिन भी नहीं हुआ कोई बदलाव

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

500 वर्षों के कलंक को मिटाते हुए अयोध्या में श्रीराम मंदिर का भव्य निर्माण कराया- सीएम

29/10/2025
CM Yogi at the Shahpur rally
Main Slider

Bihar Election: जो पशुओं का चारा खा जाए, वह मनुष्य का हक भी डकार जाता हैः सीएम योगी

29/10/2025
CM Yogi
Main Slider

अब कारोबारियों को नहीं होगी जेल, योगी सरकार ने खत्म किए 13 सख्त नियम

29/10/2025
lucknow car firing
उत्तर प्रदेश

ये ट्रेलर था… लखनऊ में कानून को खुली चुनौती! चलती कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग

29/10/2025
Navneet Rana
Main Slider

बीजेपी की दिग्गज नेता को मिली गैंगरेप की धमकी, राजनीति जगत में मचा हड़कंप

29/10/2025
Next Post

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 17वें दिन भी नहीं हुआ कोई बदलाव

यह भी पढ़ें

New Year

नए साल की शाम खाएं इनमें से कोई एक चीज, पूरे साल साथ रहेगा गुडलक

31/12/2022
Delhi Protest farm law

किसान कानून का विरोध कर रहे राजपथ पर आगजनी, कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टर में लगाई आग

28/09/2020
Chenab River

बूंद-बूंद को तरसेगा पाकिस्तान… भारत ने चिनाब नदी का पानी रोका

05/05/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version