• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नए साल की शाम खाएं इनमें से कोई एक चीज, पूरे साल साथ रहेगा गुडलक

Writer D by Writer D
31/12/2025
in Main Slider, फैशन/शैली
0
New Year

New Year

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नए साल (New Year) की शुरुआत कुछ ऐसी चीजों के साथ करें जो आपके जीवन में गुडलक लेकर आ सकती हैं. ऐसा कहते हैं कि अगर न्यू ईयर (New Year) की शाम कुछ खास चीजें खा कर साल की शुरुआत की जाए तो पूरे साल गुडलक साथ रहता है. आइए आपको ऐसी 7 चीजों के बारे में बताते हैं.

केक

बर्थडे, शादी-विवाह या एनिवर्सरी पार्टी केक के बिना बिल्कुल अधूरी है. एक स्वादिष्ट केक न सिर्फ आपकी न्यू ईयर पार्टी की रौनक बढ़ाता है, बल्कि गुडलक भी लेकर आता है. यूनानी लोग तो न्यू ईयर की शाम को बादाम की टॉपिंग वाले केक को सिक्के या किसी छोटे गहने के साथ बेक करते हैं. ऐसा कहते हैं कि जो भी इंसान इस केक का स्लाइस सिक्के से खाता है, उसे सालभर के लिए गुडलक मिल जाता है.

नूडल्स

कई जगहों पर नूडल्स की लंबाई को इंसान की लंबी उम्र के साथ जोड़कर देखा जाता है. यही कारण है कि चीन और जापान के लोग न्यू ईयर की शाम को नूडल्स खाना कभी नहीं भूलते हैं. एक परंपरा होने के नाते, व्यक्ति को ये नूडल्स बिना तोड़े ही निगलना पड़ता है. अगर किसी इंसान को नए साल के लिए गुडलक चाहिए तो उसे ये नूडल्स मुंह में रखने के बाद उसे बिना तोड़े ही खाना पड़ेगा.

दाल

अगर आपके नए साल के ईवनिंग डिनर के मेन्यू में दाल चावल नहीं है, तो इसके बारे में आपको फिर से सोचना पड़ सकता है. इटली में आधी रात को सॉसेज के साथ दाल खाने की परंपरा है. चूंकि दाल की शेप किसी सिक्के की तरह गोल होती है, इसलिए ऐसा माना जाता है कि न्यू ईयर पर इसे खाने से पूरे साल आर्थिक समृद्धि बनी रहती है. इसी तरह अमेरिका में न्यू ईयर की शाम लोभिया खाने की परंपरा है.

फल

नए साल की शुरुआत आप कोई फल खा कर भी कर सकते हैं. न्यू ईयर की शाम आप अंगूर खा सकते हैं. स्पेन और मेक्सिको में साल के 12 महीनों को शुभ बनाने के लिए मध्य रात्रि में 12 अंगूर खाने की परंपरा है. वहीं, ग्रीस में अनार के बीज को फर्टिलिटी, जीवन और संपन्नता का प्रतीक माना जाता है. इसलिए आप चाहें तो न्यू ईयर की शाम को अनार के कुछ दाने भी खा सकते हैं. अगर आपको फल पसंद हैं तो आप फिलिपींस के लोगों की तरह भी न्यू ईयर सेलिब्रेट कर सकते हैं. यहां न्यू ईयर की शाम को आम या तरबूज जैसा कोई गोल फल खाने की परंपरा है.

हरी सब्जियां

न्यू ईयर पर हरी सब्जियां खाने से भी आपको गुडलक मिल सकता है. ऐसा माना जाता है कि बंद गोभी, पालक, ब्रोकली या सरसों का साग जैसी हरी सब्जियां धन का प्रतिनिधित्व करती हैं. डेनमार्क के लोग दालचीनी और शुगर के साथ केल का सेवन करते हैं. अमेरिका में भी कई लोग न्यू ईयर की शाम को केल पकाकर खाते हैं. ऐसा कहते हैं कि न्यू ईयर पर आप जितनी ज्यादा हरी चीजें खाएंगे, नए साल में आपको उतना ही भाग्य का साथ मिलेगा.

मछली

नए साल पर आप मछली से बनी डिश का भी जायका ले सकते हैं, क्योंकि इसे संपन्नता का प्रतीक समझा जाता है. चूंकि मछलियां आगे की ओर तैरती हैं और इसकी चमकीली त्वचा चांदी का प्रतीक होती है, इसलिए न्यू ईयर के लिए इसे एक लकी फूड समझा जाता है. जर्मनी में कुछ लोग तो गुडलक के लिए मछली की स्किन तक अपने वॉलेट में रखते हैं. जबकि जापानी लोग लंबी उम्र और समृद्धि के लिए मछली का सेवन करते हैं. कुछ देशों में तो एक वर्ष के अंत और दूसरे वर्ष की शुरुआत के प्रतीक के रूप में पूरी मछली भी परोसी जाती है.

अनाज

चावल, ओट्स, जौ और क्विनोआ जैसे पककर फूलने वाले अनाज भी संपन्नता का प्रतीक माने जाते हैं. भारतीय संस्कृति के ज्यादातर धार्मिक कार्यक्रमों में चावल बनाने की परंपरा है. ऐसा कहा जाता है कि इनमें अपशकुन और नकारात्मकता को सोखने की शक्ति होती है. स्वीडन और फिनलैंड में चावल से बनी पुडिंग को लकी डीजर्ट के रूप में खाया जाता है. जबकि कई लेटिन देशों में न्यू ईयर पर चावल और फलीदार चीजों का जायका लिया जाता है.

Tags: happy new yearhappy new year 2026New YEARnew year 2026
Previous Post

न्यू ईयर पार्टी के लिए कुछ इस तरह हों तैयार, दिखेगा आपका जलवा

Next Post

सर्दियों में लें सरसों के साग का मजा, नोट करें पंजाबी Recipe

Writer D

Writer D

Related Posts

Chardham Yatra
Main Slider

चारधामों को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम तेज, यात्रा सीजन में 798 टन कचरा एकत्रित

26/09/2026
Main Slider

गंगोत्री धाम पहुंचे मुख्य सचिव, पूजा-अर्चना कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

26/09/2026
Main Slider

यूपी में बारिश का रेड अलर्ट, 8 जिलों में भारी बारिश का खतरा; CM ने DM को दिए फील्ड में रहने के निर्देश

26/09/2026
Business

बैंक हड़ताल के बीच रविवार को खुलेंगे बैंक, ग्राहकों को भेजा गया जरूरी मैसेज

26/09/2026
Suspicious death of Premanand Maharaj's disciple
Main Slider

वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध मौत, कमरे में मिला खून लगा ग्राइंडर

26/09/2026
Next Post
Sarso ka saag

सर्दियों में लें सरसों के साग का मजा, नोट करें पंजाबी Recipe

यह भी पढ़ें

इस खूबसूरत जगह में होगा योगी 2.0 मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण

16/03/2022
12 यात्री कोरोना पॉजिटिव

राजधानी स्पेशल एक्सप्रेस से अहमदाबाद आए यात्रियों में से 11 कोरोना पॉजिटिव

21/09/2020
National Anthem

1 मिनट के लिए थम गई राजधानी, फिजा में गूंजा राष्ट्रगान

15/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version