• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CM योगी ने देखा आंशिक सूर्यग्रहण का नजारा, विशेष चश्मे से देखी खगोलीय घटना

Writer D by Writer D
25/10/2022
in उत्तर प्रदेश, गोरखपुर
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार शाम यहां तारामंडल स्थित वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला पहुंचकर आंशिक सूर्यग्रहण (Surya Grahan) का नजारा देखा। मुख्यमंत्री ने टेलीस्कोप और विशेष चश्मे से खगोलीय घटना का अवलोकन करने के साथ ही वैज्ञानिकों से ग्रहण की आवृत्ति, समय और ग्रहों को लेकर जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वहां मौजूद लोगों को यह भी समझाते रहे कि कोई भी विशेष चश्मे के बिना सूर्यग्रहण न देखे।

आंशिक सूर्यग्रहण का स्पर्श व मोक्षकाल

गोरखपुर में शाम 4:38 बजे से 5:29 बजे तक रहा। मुख्यमंत्री 4:40 बजे नक्षत्रशाला पहुंचे। यहां उन्होंने पहले टेलिस्कोप से और फिर विशेष चश्मे (स्पेशल मल्टीकोटेड ग्लास) व स्पेशल बायनाकुलर से सूर्यग्रहण की स्थिति को देखा। वैज्ञानिकों ने बताया कि गोरखपुर में यह आंशिक सूर्यग्रहण 52 मिनट तक दिखा।

मुख्यमंत्री ने पूछा कि नवंबर माह में पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण लगेगा, आखिर इतनी जल्दी-जल्दी ग्रहण क्यों लग रहे हैं? वैज्ञानिकों ने बताया कि एक साल में पांच से सात सूर्य व चंद्रग्रहण लग सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां खगोलीय घटनाओं को लाइव देखने के लिए जरूरी उपकरणों की व्यवस्था की जाए। आशिक सूर्यग्रहण देखने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला में स्पेशल शो देखकर ग्रह-नक्षत्रों की दुनिया की भी आभासी सैर की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीडिया कर्मियों से बात भी की और कहा कि अमावस्या और पूर्णिमा के दिन ग्रहण की प्रवृत्ति के क्रम में आज अमावस्या के दिन आंशिक सूर्यग्रहण की दुर्लभ खगोलीय घटना देखने का अवसर प्राप्त हुआ। ब्रह्मांड के बहुत से रहस्यों को अभी उद्घाटित किया जाना शेष है। इन रहस्यों का पता लगाकर मानव कल्याण का मार्ग और प्रशस्त किया जा सकता है।

इस दौरान भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, विधायक विपिन सिंह, एडीजी जोन अखिल कुमार, कमिश्नर रवि कुमार एनजी, जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश, एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर, एसपी सिटी कृष्ण विश्नोई, नक्षत्रशाला प्रभारी डॉ. महादेव पांडेय भाजपा के महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

नक्षत्रशाला में जल्द अस्तित्व में आएगा साइंस पार्क

वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला परिसर में भव्य साइंस पार्क जल्द ही अस्तित्व में आएगा। सूर्यग्रहण देखने नक्षत्रशाला पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साइंस पार्क के लिए जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि इसका विस्तृत प्रस्ताव शीघ्र शासन को भेजें। नक्षत्रशाला की खाली भूमि पर इसका निर्माण किया जाएगा। यहां दो एकड़ के आसपास जमीन खाली है। इसके आधे से भी कम हिस्से में इसका निर्माण हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने तारों की दुनिया का शो देखने के बाद ऑडिटोरियम को थ्री डी बनाने का भी प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया। उन्होंने नक्षत्रशाला के लिए जरूरी अन्य कार्यों का भी प्रस्ताव भेजने को कहा है।

Tags: cm yogigorakhpur newssurya grahan
Previous Post

सूर्यग्रहण के चलते चारों धामों के कपाट बंद

Next Post

राम मंदिर का 50 फीसदी का कार्य पूरा, जानें कब से शुरू होंगे दर्शन

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

UPITS में काशी के हुनर को मिलेगा ग्लोबल बाजार, यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में दिखेगी बनारसी विरासत

23/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार बिजली व्यवस्था को मजबूत बनाने में जुटी, एसएलडीसी के आधुनिकीकरण के निर्देश

23/09/2026
उत्तर प्रदेश

अखिलेश का PDA रथ पूरी तरह पंक्चर हो चुका है’- अखिलेश की PDA रथ यात्रा पर डिप्टी सीएम केशव मौर्य का तंज

23/09/2026
Manoj Pandey
उत्तर प्रदेश

‘लोकतंत्र में कोई आखिरी चुनाव नहीं होता’, अखिलेश के बयान पर मनोज पांडेय का पलटवार

23/09/2026
उत्तर प्रदेश

भारत टैक्सी की राह पर यूपी के गांवों में दौड़ेंगी बसें, युवाओं को मिलेगा रोजगार

23/09/2026
Next Post
Ram Mandir Nirman

राम मंदिर का 50 फीसदी का कार्य पूरा, जानें कब से शुरू होंगे दर्शन

यह भी पढ़ें

Cyclone Remal

आज रात तमिलनाडु और पुडुचेरी तट से टकराएगा चक्रवात मांडूस, प्रशासन अलर्ट

09/12/2022
CM Yogi

राष्ट्र प्रथम ही ध्येय रहा महाराणा प्रताप का: योगी

04/12/2023
Horoscope

07 नवंबर राशिफल: जानिए क्या कहते है आपके सितारे

07/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version