• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अस्थिर सरकारों ने देश को किया खोखला, अटल जी ने दी स्थिर सरकार: सीएम योगी

Writer D by Writer D
25/12/2023
in उत्तर प्रदेश, आगरा, राजनीति
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आगरा। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) की 99वीं जयंती पर सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) उनकी जन्मस्थली बटेश्वर पहुंचे। इस मौके पर सीएम योगी उनके पैतृक गांव बटेश्वर में अटल जी की प्रतिमा का अनावरण और अटल जी (Atal Bihari Vajpayee) की याद में उनके नाम पर बने सांस्कृतिक संकुल केंद्र (म्यूजियम) का लोकार्पण किया। फिर ब्रज तीर्थ हवाई यात्रा के लिए (आगरा से मथुरा- वृंदावन) हेलीपोर्ट सेवा की शुरुआत की। सीएम योगी ने पर्यटन व कृषि प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया। इस अवसर पर उन्होंने आगरा में आलू शोध केंद्र बनाने की घोषणा की।

बटेश्वर में सर्वप्रथम सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने छोटी काशी के ब्रह्मलाल मंदिर में पूजा अर्चना की। यहां से वह भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने करीब 148 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। सीएम ने बटेश्वर से गोवर्धन के लिए हेलीकॉप्टर को हरी झंडी दिखा आगरा- मथुरा हेलीपोर्ट सेवा का शुभारंभ किया। सीएम योगी ने कहा कि आज पूर्व प्रधानमंत्री की पावन जयंती है। पूरा देश अटल जी को उनकी सेवाओं के लिए नमन कर रहा है। इस अवसर पर पूरे यूपी वासियों की ओर से अटल जी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। आज  बटेश्वर में उनकी भव्य प्रतिमा का अनावरण किया। उनकी यादों को सहेजने के लिए म्यूजियम भी होगा।

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि अस्थिर सरकारें देश को खोखला बना रही थीं। अटल जी ने स्थिर सरकार दी। आज पाकिस्तान का हाल देख लें अस्थिर सरकार के चलते वहां का क्या हाल है। एक-एक रोटी के लाले हैं। प्रधानमंत्री 3.5 साल से लोगों को अनाज दे रहे हैं और अगले पांच वर्ष की गारंटी दी है। स्थिरता आर्थिक समृद्धि का पैमाना बनता है। उन्होंने कहा कि पहले बेटियां स्कूल नहीं जा पाती थीं, किसान खेत पर नहीं जा पाते थे। विकास के पैसे का बंदर-बाट होता था। अटल जी ने जिस यूपी की आधारशिला रखी थी, उसको डबल इंजन की सरकार आगे बढ़ा रही है। आज यूपी में विकास हो रहा है। गांव में कनेक्टिविटी बढ़ी है। न केवल रोड बल्कि हवाई जहाज की कनेक्टिविटी भी बेहतर हो रही है।

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि अटल जी की पावन भूमि पर जब मैं पहली बार आया था तब से अब तक बहुत सुधार हुआ है। मां यमुना के तट पर बने मंदिरों ने विदेशी हमलों को झेला है। पर्यटन विभाग इन मंदिरों का सौंदर्योर्गीकरण कर रहा है। जो विकास हो रहा है वो प्रेरणा का काम करेगा। आप पर्यटकों के साथ अच्छा व्यवहार करें। अटल जी की जयंती का जो कार्यक्रम है, वो उनकी जन्म शताब्दी वर्ष का शुभारंभ है। ग्राम पंचायत स्तर से जिले के स्तर और राज्य स्तर पर काम होंगे। अटल जी ने देश को जो दिया वह विश्व स्तर का था। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार की सभी योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है। विकसित भारत संकल्प यात्रा इसमें सहायक बनेगा। 18 अटल आवासीय विद्यालय बन रहे हैं, जिसमें गरीबों और मजदूरों के बच्चे पढ़ रहे हैं।

Year Ender: 2023 में सीएम योगी ने बाबा विश्वनाथ के दर पर 20 बार झुकाया शीश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने कहा कि आगरा में आलू शोध केंद्र बनेगा। इससे किसानों को मदद मिलेगी। साथ ही अगले दो साल में 50 हजार किसानों को सोलर पंप देंगे। इससे डीजल पंप से मुक्ति मिलेगी। किसानों को खेतों में पानी लगाने में आसानी होगी। उन्होंने कहा, विकसित भारत संकल्प यात्रा में सभी शामिल हों। जो भी लाभार्थी हैं वो अपनी कहानी बताएं। जिन्हें फायदा नहीं मिला है वो अपना रजिस्ट्रेशन करा लें। किसानों के जीवन में परिवर्तन लाने के लिए जो कुछ भी होगा वो डबल इंजन की सरकार करेगी।

आगरा- मथुरा के बीच सोमवार से हेलीपोर्ट सुविधा की शुरुआत हो गई। अब पर्यटक हवाई यात्रा कर ब्रज दर्शन कर सकेंगे। इस सेवा का संचालन पीपीपी मोड पर किया जा रहा है। इसके लिए 12 दिसंबर को मेसर्स राजस एयरोस्पोर्ट एंड एडवेंचर प्राइवेट लिमिटेड के साथ सरकार का एग्रीमेंट हुआ था। कंपनी को हेलीपोर्ट 30 साल के लिए लीज पर दिया गया है।

इस मौके पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, महिला कल्याण बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य, पशुधन एवं दूध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह, कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति, केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल, सांसद राजकुमार चाहर, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदोरिया, महापौर हेमलता दिवाकर, विधायक रानी पक्षालिका सिंह, धर्मपाल सिंह, छोटेलाल वर्मा, चौधरी बाबूलाल, डॉ. धर्मपाल सिंह, पुरुषोत्तम खंडेलवाल, डॉ. जीएस धर्मेश, एमएलसी विजय शिवहरे आदि विशेष रूप से मौजूद रहे।

Tags: agra newsAtal bihari vajpayee birth anniversarycm yogiup news
Previous Post

Year Ender: 2023 में सीएम योगी ने बाबा विश्वनाथ के दर पर 20 बार झुकाया शीश

Next Post

शहरी व्यवस्था ऐसी हो, लोगों को मिले शांति और सुकून: एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

Surya Pratap Shahi
उत्तर प्रदेश

किसान हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही योगी सरकार: सूर्य प्रताप शाही

28/05/2026
Cattle
उत्तर प्रदेश

जनभागीदारी से मिलेगा निराश्रित गोवंश को सहारा

28/05/2026
Jal Jeevan Mission
लखनऊ

योगी सरकार में जल गुणवत्ता का परीक्षण: जल जीवन मिशन बना ग्रामीण महिलाओं की आय का नया जरिया

28/05/2026
CM Dhami and Mahendra Bhatt felicitated Nitin Nabeen
Main Slider

देवभूमि पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का भव्य स्वागत, सीएम धामी व महेंद्र भट्ट ने किया अभिनंदन

28/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

तकनीक, संवेदनशीलता और प्रोफेशनल दक्षता से लैस रहे यूपी पुलिस: मुख्यमंत्री

28/05/2026
Next Post
AK Sharma

शहरी व्यवस्था ऐसी हो, लोगों को मिले शांति और सुकून: एके शर्मा

यह भी पढ़ें

फूड पॉइजनिंग

फूड पॉइजनिंग से बचाव के लिए इन चीजों का रखें ध्यान

09/09/2021

स्टंट डालने के बाद तीन मरीजों मौत, राजीव गांधी हॉस्पिटल में मचा हड़कंप

09/03/2022
cm dhami-akshay

मुख्यमंत्री धामी से बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार ने की भेंट

07/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version