• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आजादी के आंदोलन में बिरसा मुंडा का विशेष योगदान: सीएम योगी

Writer D by Writer D
15/11/2022
in उत्तर प्रदेश, सोनभद्र
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सोनभद्र। जनजाति गौरव दिवस के अवसर पर सोनभद्र आये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सेवा समर्पण संस्थान सेवा कुंज आश्रम कारीडाड़ चपकी के परिसर में बिरसा मुंडा (Birsa Munda) की मूर्ती का अनावरण कर आदिवासियों का गौरव बढ़ाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी ने वनाधिकार अधिनियम-2006 के अंतर्गत 23325 लोगों को पट्टा वितरण एवं रू575 करोड़ की 233 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की आज महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, समाज सुधारक भगवान बिरसा मुंडा की पावन जयंती है। मैं इस अवसर पर प्रदेशवासियों व पूरे जनजातीय समाज को ”जनजातीय गौरव दिवस” की बधाई देता हूं। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती ”को जनजातीय गौरव दिवस” के रूप मे घोषित करने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बहुत बहुत आभार व धन्यवाद देता हूँ।

योगी (CM Yogi) ने कहा यह दिवस देश के वनवासियों की अपनी गौरवशाली परम्परा को जोड़ने का एक अवसर दिया है। जनजातीय समुदाय भारत का वह महत्वपूर्ण समुदाय है जो धरती माता को अपने मां की तरह मानता है और अपना संबंध हमेशा धरती मां से जोड़कर रखता है। वे इस ढंग से अपना जीवन जीते हैं जिससे धरती माता व जंगलों को कोई नुकसान न पहुंचे। जनजाति समुदाय वनों का पालन संरक्षण व सुरक्षा का पूरा ध्यान रखते हैं। सृष्टि की रचना के साथ ही प्रकृति के उतार चढ़ाव के साथ तमाम संघर्षों को झेलते हुए जीवन जीने और धरती से जुड़े रहने का गौरव देश की जनजातीय लोगों को जाता है।

उत्तर प्रदेश में कुल 15 जन जातियाँ सूचीबद्ध हैं जिनमें से 13 सोनभद्र में निवास करती हैं । जनपद सोनभद्र के लिए यह एक गौरव की बात है।

मुख्यमंत्री ने कहा आज़ादी के आंदोलन में भगवान बिरसा मुण्डा का विशेष योगदान रहा । अजादी के आंदोलन में उन्होंने स्वयं का बलिदान भी दे दे दिया । आज़ादी की लड़ाई में भारत की जनजातियों पर अनेक अत्याचार हुए जिसमें रानी दुर्गावती और भगवान बिरसा मुण्डा को बलिदान देना पड़ा इनके अलावा भी अनेक आदिवासी समाज के लोगों ने बलिदान दिया ।

मुसहर और वनटांगिया जाति के लोगों को योजनाओं से वंचित रखने वाले अपराधी: सीएम योगी

योगी ने कहा उत्तर प्रदेश में 2017 में भाजपा की सरकार आने के बाद हमने जनजातियों के विकास के लिए अनेक कार्य किए जिससे प्रत्येक तबके को लाभ मिला। उन्होंने कहाकि ऐसे गाँव जहाँ विकास की कोई किरण नहीं पहुँची थी उनको राजस्व गाँव का दर्जा देकर वहाँ के लोगों को पीएम और सीएम आवास योजनाओं से पक्का मकान , पानी ,बिजली , राशन आदि की सुविधा से जोड़ा। जन जातिसमुदाय के लोगों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहाकि आपका अधिकार आपको मिलना ही चाहिए और मिलेगा भी । जन जाति भाईयों को वनाधिकार क़ानून के अंतर्गत पट्टा और आवास योजनाओं के तहत आवास मिलेगा साथ ही हर घर नल योजना का भी सभी को लाभ मिलेगा । जहाँ बिजली ले जाने में दिक्कत थी वहां सोलर पैनलों से बिजली उपलब्ध कराई जा रही है ।

Tags: birsa mundacm yogisonbhadra newsup news
Previous Post

पर्यटकों से गुलजार हुआ पीलीभीत टाइगर रिजर्व

Next Post

विकल्प रहित संकल्प सिद्धि के लिए सरकार प्रयत्नशील: धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

Surya Pratap Shahi
उत्तर प्रदेश

किसान हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही योगी सरकार: सूर्य प्रताप शाही

28/05/2026
Cattle
उत्तर प्रदेश

जनभागीदारी से मिलेगा निराश्रित गोवंश को सहारा

28/05/2026
Jal Jeevan Mission
लखनऊ

योगी सरकार में जल गुणवत्ता का परीक्षण: जल जीवन मिशन बना ग्रामीण महिलाओं की आय का नया जरिया

28/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

तकनीक, संवेदनशीलता और प्रोफेशनल दक्षता से लैस रहे यूपी पुलिस: मुख्यमंत्री

28/05/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस: पैसों के दुरुपयोग पर होगी सख्ती दण्डात्मक कार्यवाही: केशव प्रसाद

28/05/2026
Next Post
CM Dhami

विकल्प रहित संकल्प सिद्धि के लिए सरकार प्रयत्नशील: धामी

यह भी पढ़ें

Mukhyamantri Bal Ashray Yojana

योगी सरकार का अनाथ बच्चों के लिए बड़ा तोहफा, 10 जनपदों में बनेंगे बाल आश्रय गृह

29/04/2025
moong dal

तेजी से बढ़ते वजन को कम करेगी ये दाल

15/10/2025
CM Vishnu Dev Sai

वह दिन दूर नहीं जब बस्तर के माथे से मिट जाएगा माओवाद का कलंक: मुख्यमंत्री

23/05/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version