• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रामोत्सव 2024: अभूतपूर्व होगा श्रीराम का स्वागत, सजेंगे प्रदेश के स्कूल-कॉलेज और दफ्तर

Writer D by Writer D
11/01/2024
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0
Swachchta Abhiyan

Ram Mandir

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रतिवर्ष जिस प्रकार दीपावली से पहले हम साफ सफाई और रंग रोगन के बाद अपने अपने घरों को आकर्षक झालरों और दीपों से सजाते हैं, ठीक उसी तर्ज पर योगी सरकार ( Yogi Government) 22 जनवरी से पहले पूरे प्रदेश को चमकाने, सजाने और संवारने जा रही है। विशेष सफाई महाअभियान की शुरुआत खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) मकर संक्रांति (Makar Sankranti) से करेंगे। सीएम योगी (CM Yogi) अयोध्या से स्वच्छता अभियान (Swachchta Abhiyan) की शुरुआत करेंगे, जिसके बाद प्रदेश के हर गांव, हर नगर और प्रत्येक मोहल्ले में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी नगर विकास और पंचायती राज विभाग को सौंपी गई है।

अयोध्या में होने जा रहे भव्य मंदिर के उद्घाटन और प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह (Shriram  Pran Pratistha Ceremony) को लेकर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र की ओर से नगर विकास विभाग  और पंचायती राज विभाग के लिए निर्देश जारी किये गये हैं। 14 जनवरी से शुरू होने जा रहे स्वच्छता महाअभियान की कमान खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  संभालेंगे। इसके बाद अगले 9 दिन तक प्रदेश के हर हिस्से में बड़े पैमाने पर स्वच्छता अभियान (Swachchta Abhiyan) चलाया जाएगा। यही नहीं प्रदेश के प्रत्येक जिला मुख्यालयों पर स्थानीय जनप्रतिनिधि विशेष सफाई अभियान की कमान संभालेंगे।

साफ होगी एक एक नाली, राम की पैड़ी भी होगी निर्मल

अयोध्या में ना केवल मुख्य मार्ग बल्कि रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट से मंदिर तक के मार्ग पर गंदगी और धूल को पूरी तरह से साफ करने के निर्देश हैं। इसके अलावा अयोध्या की प्रत्येक नालियों की सफाई, ड्रेनेज और यूटिलिटी डस्ट की सफाई के साथ ही बड़े पैमाने पर सफाई कर्मियों की टीम को लगाने के भी निर्देश हैं। इसमें 3800 पुराने और 1500 नये सफाई कर्मियों की तैनाती की जानी है।

Swachh Survekshan 2023: यूपी ने रचा इतिहास, पहली बार दो शहरों को मिला स्वच्छता के लिए सर्वोच्च राष्ट्रपति पुरस्कार

वहीं खाद्य विभाग को निर्देश दिये गये हैं कि अयोध्या के सभी पेट्रोल पंप और ग्रीन कॉरीडोर पर मौजूद शौचालयों की रेगुलर जांच कर उनकी स्वच्छता सुनिश्चित की जाए साथ ही सिंचाई विभाग द्वारा नया घाट पर 1.37 किमी तक नदी पर बैरियर बनाकर राम की पैड़ी की सफाई सुनिश्चित की जाएगी।

हाईवे बनाए जाएंगे ग्रीन कॉरीडोर, लगेंगी रामचरित मानस की होर्डिंग्स

इसके अलावा लखनऊ, गोरखपुर, प्रयागराज, वाराणसी से अयोध्या के राजमार्गों को ग्रीन कॉरीडोर बनाते हुए इन मार्गों की समुचित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इन मार्गों पर रामचरित मानस (Ramcharit Manas) की चौपाइयों की होर्डिंग्स भी लगाए जाएंगे साथ ही साथ प्रदेश के सभी सरकारी इमारतों और स्कूल कॉलेज को सजाने के भी निर्देश हैं। प्रदेश के सभी कार्यालयों को 22 से 26 जनवरी तक रंग बिरंगे झालरों और प्रकाश से सजाने के भी निर्देश दिये गये हैं।

Tags: ayodhya newscm yogiMakar Sankrantiram mandirswachchta abhiyanup newsYogi News
Previous Post

रामनगरी पहुंचा 500 किलो का विशाल नगाड़ा

Next Post

पूर्व सीएम की कार का एक्सीडेंट, हादसे में बाल-बाल बचीं महबूबा मुफ्ती

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में परिषदीय शिक्षा की गुणवत्ता को नई गति, शिक्षक संकुल बैठकों से संवरेगा शिक्षण

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

स्वयं सहायता समूह से मिली ताकत, सैनिटरी नैपकिन का कारोबार खड़ा कर 30 गांवों तक पहुंचाया

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में यूपी पुलिस को नई ताकत: बजट 2.7 गुना बढ़ा, 2.26 लाख से अधिक भर्तियां

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस को बड़ी सौगात, वर्दी भत्ता ₹15 हजार और सिम भत्ता ₹2,500 होगा

21/10/2026
Next Post
Mehbooba Mufti

पूर्व सीएम की कार का एक्सीडेंट, हादसे में बाल-बाल बचीं महबूबा मुफ्ती

यह भी पढ़ें

Hospitals

राजधानी के 19 प्राइवेट हॉस्पिटल होंगे बंद, ये है वजह

26/10/2021
Boat

स्कूली बच्चों से भरी नाव नदी में पलटी, 14 छात्र लापता

14/09/2023
AK Sharma

प्रदेश की सभी नगरीय निकायों को वैश्विक मानक के अनुरूप बनाए जा रहे स्मार्ट: एके शर्मा

19/03/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version