• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सेना के रेजिमेंटों के कर्नलों ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की

Desk by Desk
27/10/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
शहीदों को श्रद्धांजलि

शहीदों को श्रद्धांजलि

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इंफेन्ट्री यानी पैदल सेना के स्थापना दिवस के मौके पर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ तथा सेना प्रमुख और सेना के सभी शीर्ष कमांडरों और कर्नल ऑफ रेजिमेंट्स ने आज यहां राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह पहला मौका है जब इंफेन्ट्री दिवस पर सेना के सभी शीर्ष कमांडरों और रेजिमेंटों के कर्नलों ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शहीदों को एक साथ श्रद्धांजलि दी है।

#WATCH| Delhi: Chief of Defence Staff (CDS) General Bipin Rawat, Army chief General Manoj Mukund Naravane pay tribute at National War Memorial on Infantry Day. pic.twitter.com/nDGN4valYP

— ANI (@ANI) October 27, 2020

दरअसल सेना के शीर्ष कमांडर और कर्नल आफ रेजिमेंट्स सैन्य कमांडरों के सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए यहां आये हुए हैं। यह सम्मेलन सोमवार को यहां शुरू हुआ। संयोग से इसी बीच आज 74 वां इंफेन्ट्री दिवस भी है।

सेना के प्रवक्ता ने यहां बताया कि पहली बार ऐसा हुआ है जब सभी शीर्ष कमांडरों और कर्नल ऑफ रेजिमेंट्स ने इस मौके पर एक साथ राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Delhi: Chief of Defence Staff (CDS) General Bipin Rawat, Army chief General Manoj Mukund Naravane pay tribute at National War Memorial on Infantry Day. pic.twitter.com/LH0jU0lZij

— ANI (@ANI) October 27, 2020

शीर्ष कमांडरों के बाद सीडीएस जनरल बिपिन रावत, सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे और महानिदेशक इंफेन्ट्री ने भी युद्ध स्मारक जाकर शहीदों को पुष्प अर्पित किये।

आज यूपी के ‘स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर योजन’ के लाभार्थियों से संवाद करेंगे PM मोदी

यह भी संयोग ही है कि इस मौके पर युद्ध स्मारक पर ड्यूटी पर 13 कुमाऊं रेजिमेंट है जिसके रणबांकुरों ने 1962 में बेहद प्रतिकूल परिस्थितियों में चीनी सेना के साथ रेजांगला का युद्ध लड़ा था। मेजर शैतान सिंह जिन्हें मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था ने अपनी टीम के साथ मिलकर अंतिम दम और अंतिम गोली तक रेजांगला की पहाड़ियों में प्राण न्यौच्छावर कर ऐतिहासिक लड़ाई लड़ी थी।

रेंजागला की पहाड़ियां वही क्षेत्र है जहां भारतीय सैनिकों ने पिछले महीने पेगोंग झील के निकट की चोटियों पर अपना कब्जा जमाया हुआ है।

यूक्रेन : कोरोना वैक्सीन का क्लिनिकी ​​ट्रायल शुरू करने की तैयारी की

हर वर्ष 27 अक्टूबर को इंफेन्ट्री दिवस के रूप में मनाया जाता है क्योंकि इसी दिन सिख रेजिमेंट और 13 कुमाऊं की दो इंफेन्ट्री कंपनियों को कश्मीर को पाकिस्तानी कबाइलियों और पाकिस्तानी सेना से मुक्त कराने के लिए विमान से दिल्ली से श्रीनगर ले जाया गया था । इस दिन को कुमाऊं रेजिमेंट और सिख रेजिमेंट दिवस के रूप में मनाया जाता है।

Tags: Army Chief General Manoj Mukund NarwaneCDS General Vipin RawatInfantry DayKumaon Regimentnational daySikh Regimenttribute to the martyrsइंफेन्ट्री दिवसकुमाऊं रेजिमेंटशहीदों को श्रद्धाजंलिसीख रेजीमेंटसीडीएस जनरल विपिन रावतसेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे
Previous Post

आज यूपी के ‘स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर योजना’ के लाभार्थियों से संवाद करेंगे PM मोदी

Next Post

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजा महेंद्र बहादुर सिंह का निधन, पार्टी में छाई शोक की लहर

Desk

Desk

Related Posts

Makhan-Misri Bhog
Main Slider

जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं माखन-मिश्री का भोग, घी से ऐसे करें झटपट तैयार

04/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण को लगाएं राशिनुसार भोग

04/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी पर ऐसे करें बाल-गोपाल की पूजा, पूरी होगी संतान प्राप्ति की मनोकामना

04/09/2026
cm yogi
Main Slider

योगी सरकार प्रदेशभर में चलाएगी ‘सेवा संकल्प अभियान’, गांव से महानगर तक होंगे जनसेवा के कार्यक्रम

03/09/2026
CM Dhami released the book ‘Uttarakhand at 25’
Main Slider

नीति निर्माण में शोध और नवाचार को मिले प्राथमिकता, योजनाओं के प्रभाव का नियमित मूल्यांकन हो: सीएम धामी

03/09/2026
Next Post
राजा महेंद्र बहादुर सिंह

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजा महेंद्र बहादुर सिंह का निधन, पार्टी में छाई शोक की लहर

यह भी पढ़ें

Mehbooba Mufti

महबूबा मुफ्ती की मां को ED ने भेजा समन, जानें पूरा मामला

07/07/2021
Pat Cummins

IPL: ऐडन मार्करम से छिन गई SRH की कप्तानी, इस प्लेयर को मिली टीम की कमान

04/03/2024

असम में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2.14 लाख हुई, दो लाख मरीज रोगमुक्त

12/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version