• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

50 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर गाजियाबाद मुठभेड़ में घायल

Writer D by Writer D
13/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, गाजियाबाद
0
Ghaziabad encounter

Ghaziabad encounter

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने अपहरण एवं लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाला कुख्यात वांछित इनामी अपराधी गाजियाबाद में हुई मुठभेड़ में घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर लिया।

एसटीएफ प्रवक्ता ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गाजियाबाद के मसूरी थाने पर दर्ज मामलो में वांछित बाइक सवार 50 का इनामी बदमाश मुजफ्फरनगर निवासी अफशरुन साहिबाबाद इलाके हुई मुठभेड़ में घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक पिस्टल मय मैग्जीन, कुछ कारतूस आदि बरामद किए गये।

उन्होंने बताया कि कुछ दिनों से एसटीएफ को वाॅछित इनामी अपराधियों के सक्र्रिय होने की सूचनाएं प्राप्त हो रही थी। इस सम्बन्ध में एसटीएफ की विभिन्न टीमों को अभिसूचना संकलन एवं कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में गौतमबुद्धनगर की एसटीएफ की फील्ड इलाके के अपर पुलिस अधीक्षक राज कुमार मिश्र के पर्यवेक्षण में एवं पुलिस उपाधीक्ष विनोद सिंह सिरोही, देवेन्द्र कुमार के नेतृत्व में उप निरीक्षक अक्षय ,पी के त्यागी द्वारा टीम गठित कर अभिसूचना संकलन की कार्यवाही प्रारम्भ की गयी तथा अभिसूचना तन्त्र को सक्रिय किया गया था।

प्रवक्ता ने बताया कि इसी क्रम आज सुबह जानकारी मिली कि थाना मसूरी गाजियाबाद पर दर्ज मामले में दो साल से फरार चल रहा इनामी बदमाश मुजफ्फरनगर के शेरनगर का अफशरुन साहिबाबाद क्षेत्र में अपने साथियों से मिलने आने वाला है। इस सूचना पर उप निरीक्षक अक्षय पी के त्यागी की एक टीम, जो साहिबाबाद क्षेत्र में अभिसूचना संकलन के लिए भ्रमणशील थी ने तत्काल अपराधी की तलाश में दिल्ली वाली रोड से बांयी ओर डीएलएफ चौकी की ओर जाने वाले मार्ग पर खड़ी हो गयी,उसी दौरान एक व्यक्ति बिना नम्बर की मोटर साईकिल से दिल्ली की ओर से आता दिखाई दिया, जिसे रोकने का प्रयास किया तो उसने एसटीएफ की टीम पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। एसटीएफ की जवाबी कार्रवाई में एक गोली लगने से वांछित बदमाश अफशरुन घायल हो गया, जिसे दबोच लिया। घायल बदमाशों को अस्पताल भेज दिया गया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाश ने पूछताछ पर बताया कि वर्ष 2004 में उसके गाॅव में एक झगडे के

मामले में मारपीट हो गयी थी, जिसमें उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अफशरुन ने अपने साथी शमीम राणा निवासी ग्राम ठसराना, थाना दनकौर गौतमबुद्धनगर के साथ मिलकर 17 मई 2006 को मुजफ्फर नगर में एक टवेरा गाड़ी की लूट की थी, जिसके सम्बन्ध में थाना छपार पर मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में वह जेल गया था। वर्ष 2007 में अफशरुन ने अपने गैंग के साथ मिलकर बागोवाली निवासी कपड़ा व्यवसायी फईम का अपहरण कर एक करोड़ रूपये फिरौती की मांग की गयी थी। इस घटना के थाना नई मण्डी पर मुकदमा दर्ज किया गया था। इस अपहरण की घटना में शामिल दो अभियुक्त राशिद एवं नसीम मुजफ्फरनगर के शाहपुर क्षेत्र 14 जनवरी 2007 को पुलिस मुठभेड में मारे गये थे तथा अफशरुन 12 मार्च 2007 को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

प्रवक्ता ने बताया कि अफशरुन के खिलाफ विभिन्न जिलों में 31 मामले दर्ज हैं और इसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनामी घोषित किया गया था। यह मुजफ्फरनगर के थाना नई मण्डी का हिस्ट्रीशीटर है, जिसका एचएस नं0 157-ए है तथा इसका नाम थाने के टाॅप-10 अपराधियों में भी दर्ज है।

Tags: crime newsGhaziabad encounterghaziabad news
Previous Post

एक लाख की अवैध शराब सहित एक तस्कर गिरफ्तार, भेजा जेल

Next Post

CMO की बड़ी कार्रवाई, अवैध रुप से संचालित पांच नर्सिग होम के लाइसेंस रद्द

Writer D

Writer D

Related Posts

Panchayat Election
Main Slider

यूपी में पंचायत चुनाव कब होंगे? हाईकोर्ट के आदेश के बाद बढ़ी सियासी हलचल

14/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में यूपी के विकास और सुशासन को मिली नई ऊर्जा: रामनाथ कोविंद

14/10/2026
अमेठी

सपा की नीतियों से नाराज होकर तीन विधायकों ने छोड़ा साथ: पंकज चौधरी

14/10/2026
उत्तर प्रदेश

पंचायत चुनाव पर न्यायालय के निर्णय का पूरा सम्मान, आदेश के अध्ययन के बाद तय होगी आगे की दिशा : ओम प्रकाश राजभर

14/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वच्छता और स्वास्थ्य सुरक्षा पर जोर, ड्रोन से एंटी लार्वा छिड़काव

14/10/2026
Next Post

CMO की बड़ी कार्रवाई, अवैध रुप से संचालित पांच नर्सिग होम के लाइसेंस रद्द

यह भी पढ़ें

WhatsApp का नया फीचर: अब किसी भी चैट को कर सकेंगे ‘Always Mute’!

23/10/2020
lionel messi

लियोनल मेस्सी ने डिएगो माराडोना को जर्सी में दी श्रद्धांजलि

30/11/2020
rupee

डॉलर के मुक़ाबले 7 पैसा हुआ कमजोर रुपया

22/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version