• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पंजाब में मुख्तार अंसारी को कांग्रेस सरकार ने दी वीआईपी सुविधाएं: मान

Writer D by Writer D
20/04/2023
in राष्ट्रीय, पंजाब
0
Mukhtar Ansari

Mukhtar Ansari

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Chagwant Maan) ने उत्तर प्रदेश के बाहुबली मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) को रोपड़ जेल में सुख-सुविधाएं देने के लिए सरकारी ख़जाने में से 55 लाख रुपये की अदायगी करने संबंधी फाइल लौटा दी है।

मुख्यमंत्री ने इसको लोगों के पैसे की अंधाधुंध लूट बताते हुए कहा कि ऐसा बर्ताव किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस ख़तरनाक अपराधी (Mukhtar Ansari) को रोपड़ जेल में सुख-सुविधाएं दिए जाने के बारे में तो पिछली सरकारें ही भली-भाँति जानती होंगी।

भगवंत मान ने कहा कि आरामदायक रहन सहन सुनिश्चित करने के साथ पिछली सरकार ने इस बात को भी यकीनी बनाया कि इस ख़ौफ़नाक अपराधी को जेल में किसी किस्म की मुश्किल का सामना न करना पड़े और उसका कानूनी तौर पर बचाव किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले सत्ताधारियों का इस अपराधी पर मेहरबान होने की हकीकत का पता इस तथ्य से लग जाता है कि उसके खि़लाफ़ 48 वारंट जारी हुए परन्तु उस समय की सरकार ने इसकी कोई परवाह न करते हुए उसे पेश नहीं किया। उन्होंने कहा कि यह कितना आश्चर्यजनक है कि उस मौके की सरकार ने रोपड़ जेल में बंद इस अपराधी (Mukhtar Ansari) के हितों की रक्षा के लिए टैक्स भरने वाले लोगों के 55 लाख रुपये ख़र्च कर दिए। भगवंत मान ने कहा कि लोगों के पैसे की यह अंधाधुंध लूट पूरी तरह ग़ैर-वाजिब है और उन्होंने इससे संबंधित फाइल विभाग को वापस भेज दी है।

मुश्किल में मुख्तार अंसारी, पत्नी अफसा की गिरफ्तारी के लिए निकली पुलिस टीम

मुख्यमंत्री ने कहा कि करदाताओं के पैसे की लूट को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार यह गलत फ़ैसला लेने वाले तत्कालीन मंत्रियों से यह रकम वसूलने पर विचार कर रही है। भगवंत मान ने कहा कि इस घृणित कार्य में शामिल हर व्यक्ति को इस गुनाह के लिए जवाबदेह बनाया जायेगा।

Tags: cm bhagwant maanMukhtar AnsariNational newsPunjab Newsropad jail
Previous Post

व्यापक प्रचार-प्रसार कर लोगों को सोलर एनर्जी के प्रति जागरूक किया जाए: एके शर्मा

Next Post

अलविदा की नमाज और ईद के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
राजनीति

राजद के समय सड़क और पुल का भी हो जाता था अपहरणः योगी

06/11/2025
CM Yogi held a public meeting in Bagaha, West Champaran.
राजनीति

पशुओं का चारा खाने वालों और जमीन कब्जाने वालों से रहें सावधान: सीएम योगी

06/11/2025
CM Yogi's roar in Sitamarhi, Bihar
Main Slider

सीतामढ़ी में सीएम योगी की हुंकार, बोले- जो राम का नहीं, वह हमारे किसी काम का नहीं

06/11/2025
CM Yogi
बिहार

पीएम ने कांग्रेस व राजद की दलाली रोक दी, इसलिए मोदी को गाली देते हैंः योगी

06/11/2025
CM Vishnudev Sai
राजनीति

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन से की शिष्टाचार भेंट

06/11/2025
Next Post
DGP Prashant Kumar

अलविदा की नमाज और ईद के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

यह भी पढ़ें

ganesh chaturthi

रोजाना करें इस चालीसा का पाठ, जीवन से दूर होंगी विघ्न-बाधाएं

28/08/2025
Jagannath temple

जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार के गुप्त सुरंग का खुलेगा राज, ASI का सर्वे पूरा

22/09/2024
Abu Azmi

‘…. तीन दिन का समय है’, सपा विधायक को मिली जान से मारने की धमकी

27/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version