• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

व्यापक प्रचार-प्रसार कर लोगों को सोलर एनर्जी के प्रति जागरूक किया जाए: एके शर्मा

Writer D by Writer D
20/04/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा (AK Sharma) ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 (GIS) के दौरान ऊर्जा क्षेत्र में आये निवेश प्रस्तावों पर अब तक किये गये कार्यों की प्रगति के सम्बंध में नेडा (NEDA) के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रदेश में निवेशकों को अपने प्रोजेक्ट लगाने में किसी भी प्रकार की समस्या न हो। निवेश प्रस्ताव से सम्बंधित जमीनों के आवंटन को समय से उपलब्ध करा दिया जाय, जिससे निवेशक अपने प्रोजेक्ट स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर सकें। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि निवेशकों से निरन्तर सम्पर्क स्थापित कर उनके प्रोजेक्ट को गति प्रदान की जाय और उनके सामने आ रही समस्याओं का समाधान भी सुनिश्चित कराया जाय।

ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा (AK Sharma) आज यूपीनेडा के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर यह निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा, बायो एनर्जी, ग्रीन हाइड्रोजन आदि के क्षेत्र में प्रोजेक्ट लगाने से प्रदेश को सस्ती ऊर्जा प्राप्त होगी और रोजगार भी मिलेगा। इससे प्रदेश का वातावरण भी शुद्ध होगा। उन्होंने कहा कि निवेशकों को और सहूलियत प्रदान करने के लिए उत्तर प्रदेश जैव ऊर्जा नीति एवं सौर ऊर्जा नीति-2022 में आंशिक संशोधन भी किया गया है।

AK Sharma

जैव ऊर्जा एवं सौर ऊर्जा नीति से आच्छादित परियोजनाओं के क्रियान्वयन के लिए अब राजस्व भूमि को छोड़कर बाकी भूमि को 01 रूपए प्रति एकड़ की दर से अधिकतम 30 वर्ष के लिए पट्टे पर यूपीनेडा को उपलब्ध कराया जायेगा। साथ ही जैव ऊर्जा उद्यमों व संयंत्रों की स्थापना तथा फील्ड स्टॉक संग्रहण एवं भण्डारण हेतु भूमि क्रय करने की लैण्ड सीलिंग में छूट हेतु सम्बंधित निवेशक व विकासकर्ता का आवेदन प्राप्त होने की तिथि से 60 दिन की समयसीमा निर्धारित की गयी है। इस अवधि तक भूमि क्रय करने की अनुमति न होने पर इसे डीम्ड छूट मान ली जायेगी।

पृथ्वी में इंसान के अलावा श्वान अकेला ऐसा प्राणी है, जो पूरी वफादारी निभाता है: अमृत अभिजात

ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) ने कहा कि प्रदेश में एक्सप्रेस-वे की मेन रोड और सर्विस रोड के बीच की रिक्त भूमि पर सोलर प्रोजेक्ट लगाने का प्रस्ताव तैयार किये जाने हेतु यूपीडा से सम्पर्क किया जाय। सर्विस रोड के बीच की रिक्त भूमि पर सोलर प्रोजेक्ट लगाने से सोलर एनर्जी को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि सोलर एनर्जी का व्यापक प्रचार-प्रसार कर लोगों को सोलर एनर्जी के प्रति जागरूक किया जाय।

बैठक में अपर मुख्य सचिव ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्त्रोत  महेश गुप्ता, निदेशक यूपीनेडा  अनुपम शुक्ला,  पीयूष गर्ग, सचिव मुख्य परियोजना अधिकारी  नीलम सहित यूपीनेडा (UPNEDA) के अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags: ak sharmaEnergy Ministergis 2023Lucknow NewsUPNEDA
Previous Post

पृथ्वी में इंसान के अलावा श्वान अकेला ऐसा प्राणी है, जो पूरी वफादारी निभाता है: अमृत अभिजात

Next Post

पंजाब में मुख्तार अंसारी को कांग्रेस सरकार ने दी वीआईपी सुविधाएं: मान

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Next Post
Mukhtar Ansari

पंजाब में मुख्तार अंसारी को कांग्रेस सरकार ने दी वीआईपी सुविधाएं: मान

यह भी पढ़ें

Firing

कोर्ट में गोली लगने से जज घायल, मचा हड़कंप

20/01/2023
Road Accident

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, एक दर्जन गाड़ियां आपस में टकराई, तीन की मौत

01/01/2021
cm yogi

कुशीनगर में सीएम योगी बोले- कोविड के इलाज में नहीं होने देंगे कोई कमी

26/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version