• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शेयर बाजार में लगातार गिरावट जारी, सेंसेक्स 342 अंक तक टूटा

Writer D by Writer D
26/07/2022
in Business
0
Share Market

share market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में आज (मंगलवार) लगातार दूसरे दिन बिकवाली का दबाव है। बाजार ने आज मामूली मजबूती के साथ ट्रेडिंग की शुरुआत की। लेकिन कारोबार शुरू होते ही बिकवाली का दबाव बन जाने की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक तेजी से लुढ़कते चले गए। शुरुआती कारोबार में खरीदारों ने बीच-बीच में लिवाली करके बाजार को सहारा देने की कोशिश जरूर की, लेकिन बिकवाली का दबाव अधिक होने के कारण शेयर बाजार (Share Market) लगातार गिरता चला गया।

शुरुआती 1 घंटे के कारोबार में दिग्गज शेयरों में से बजाज फिनसर्व, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन, ओएनजीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में खरीदारी के सपोर्ट से तेजी का रुख बना हुआ है। दूसरी ओर इंफोसिस, डॉ रेड्डीज लैब, नेस्ले, हिंदुस्तान युनिलीवर और एक्सिस बैंक के शेयरों में बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण कमजोरी दिख रही है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स आज 68.16 अंक की मजबूती के साथ 55,834.38 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही बाजार में बिकवाली का दबाव बन गया, जिसके कारण सेंसेक्स तेजी से नीचे गिरने लगा। बीच में एक बार खरीदारों ने बाजार को संभालने की कोशिश भी की, जिससे कुछ मिनट के लिए सेंसेक्स रिकवरी करता हुआ नजर आया। लेकिन थोड़ी ही देर में बिकवाल एक बार फिर बाजार पर हावी हो गए, जिसके कारण सेंसेक्स गिरता चला गया। लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 367.09 अंक की कमजोरी के साथ 55,399.13 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सीएम नीतीश कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया आइसोलेट

सेंसेक्स की तरह ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने आज 1.90 अंक की सांकेतिक बढ़त के साथ 16,632.90 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार में बने बिकवाली के दबाव की वजह से निफ्टी भी शुरुआती कारोबार से ही फिसलता चला गया। कुछ देर के लिए इस सूचकांक में खरीदारी के सपोर्ट से मजबूती आने के आसार दिखे, लेकिन थोड़ी ही देर बाद तेज बिकवाली हो जाने के कारण निफ्टी दोबारा नीचे लुढ़क गया। लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 106.45 अंक टूटकर 16,524.55 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

मिलेजुले वैश्विक संकेतों के बीच प्री ओपनिंग सेशन में घरेलू शेयर सपाट चाल के साथ कारोबार करता नजर आया। इस सेशन में बीएसई का सेंसेक्स 56.97 अंक यानी 0.10 प्रतिशत की बढ़त के साथ 55,823.19 अंक के स्तर पर था। वहीं निफ्टी प्री ओपनिंग सेशन में 13.70 अंक यानी 0.08 प्रतिशत की तेजी के साथ 16,617.30 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ था।

स्वामी प्रसाद मौर्य से UP STF ने की पूछताछ, जानें पूरा मामला

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार को सेंसेक्स 306.01 अंक यानी 0.55 प्रतिशत कमजोर होकर 55,766.22 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 88.45 अंक यानी 0.53 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16,631 अंक के स्तर पर सोमवार के कारोबार का अंत किया था।

Tags: bseBusiness Newsdomestic sharelive hindi newsnews hindi todaynews in hindiniftysensexsensex and niftySensex and Nifty on Record Highstock marketstock market newsstock market updateTodays News
Previous Post

सीएम नीतीश कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया आइसोलेट

Next Post

शुरू हुई 5G की नीलामी, अब चुटकियों में हो जाएंगे सारे काम

Writer D

Writer D

Related Posts

Gold
Business

रक्षाबंधन से पहले सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में बदलाव नहीं

26/08/2026
Gold-Silver
Business

फिर महंगा हुआ गोल्ड, चांदी के दाम स्थिर

25/08/2026
Gold
Business

सोना और चांदी की फीकी पड़ी चमक, जानें आज के रेट

24/08/2026
Gold
Business

सोने ने फिर मारी छलांग, चांदी की चमक पड़ी फीकी

18/08/2026
Inflation
Business

थोक महंगाई से मिली थोड़ी राहत, जुलाई में WPI मुद्रास्फीति घटकर 9.78%

14/08/2026
Next Post
5G

शुरू हुई 5G की नीलामी, अब चुटकियों में हो जाएंगे सारे काम

यह भी पढ़ें

CM योगी के प्रयासों से पूर्वांचल में लगी PNG से चलने वाली पहली फैक्ट्री

25/06/2021
Mau Road Accident

खुशियां मातम में बदलीं: शादी से लौट रहे 5 लोगों की सड़क हादसे में मौत

25/04/2026
दबंगों ने स्कूटी सवार बहनों को गिराया Dabangs drop scooty riding sisters

मुरादाबाद: दबंगों ने स्कूटी सवार बहनों को गिराया, फिर महिलाओं के साथ मिल किया हमला

15/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version