• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कुमार विश्वास की सुरक्षा में तैनात CRPF के जवान हटाए गए, ये है बड़ी वजह

Writer D by Writer D
10/11/2023
in उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद, राजनीति
0
Kumar Vishwas

Kumar Vishwas

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गाजियाबाद। कवि कुमार विश्वास (Kumar Vishwas) की वीआईपी सुरक्षा यूनिट में तैनात सीआरपीएफ कमांडो और जवानों को ड्यूटी से हटा दिया गया है। सीआरपीएफ ने यह एक्शन दो दिन पहले रोडरेज की घटना के बाद लिया है। सुरक्षाबल एजेंसी ने दूसरे कमांडो बैच की तैनाती की है।

मामला यूपी के गाजियाबाद का है। यह घटना 8 नवंबर को उस समय हुई थी, जब कुमार विश्वास गाजियाबाद से अलीगढ़ में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। एक डॉक्टर ने आरोप लगाया था कि कुछ सशस्त्र कर्मियों ने उसके साथ मारपीट की है। वहीं, कुमार विश्वास की टीम की तरफ से भी थाने में शिकायत की गई थी कि उनके काफिले में एक कार घुस गई और उनके वाहनों को टक्कर मारने की कोशिश की गई। सुरक्षाबलों ने विरोध किया तो कार चालक ने हमला कर दिया। हालांकि, शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने कहा था कि हमले के आरोप साबित नहीं हुए हैं।

अब रोडरेज की घटना के बाद कुमार विश्वास (Kumar Vishwas) की वीआईपी सुरक्षा में तैनात तीन सीआरपीएफ जवानों को ड्यूटी से हटा दिया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि उनकी जगह कमांडो की एक अन्य टीम ने ले ली है। सूत्रों ने बताया कि इन कर्मियों को कथित रोड रेज घटना की जांच तक हटा दिया गया है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, सीआरपीएफ महानिदेशक एसएल थाओसेन ने घटना की समीक्षा के बाद कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया है। उन्होंने कहा, प्रथम दृष्टया यह पाया गया है कि कमांडो द्वारा संभवत: स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रॉसीजर्स का पालन नहीं किया गया है।

हालांकि, सूत्रों ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद घटना के सही तथ्य सामने जाएंगे। सीआरपीएफ ने घटना के बारे में रिकॉर्ड किए गए कुछ वीडियो और कथित पीड़ित और इसमें शामिल सुरक्षाकर्मियों द्वारा दिए गए शुरुआती बयानों के आधार पर एक प्रारंभिक रिपोर्ट तैयार की है। इसे कार्रवाई के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय और कुमार विश्वास के साथ भी साझा किया जाएगा।

सीएम योगी ने 1.75 करोड़ परिवारों को दिया नि:शुल्क रसोई गैस सिलेंडर का तोहफा

बुधवार को कुमार विश्वास के सुरक्षाकर्मियों की ओर से एक पुलिस शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि उनके वाहन को एक शख्स ने कार से टक्कर मार दी। उसने कुमार के काफिले में चल रहे सीआरपीएफ और पुलिस कर्मियों पर भी ‘हमला’ किया। बाद में कथित पीड़ित डॉ। पल्लव बाजपेयी ने गाजियाबाद के इंदिरापुरम पुलिस से शिकायत की। वाजपेयी ने आरोप लगाया कि उनके वाहन को टक्कर मारी गई है और कुमार विश्वास के सुरक्षाकर्मियों ने उन पर हमला किया।

Tags: CRPFghaziabad newsKumar Vishwasup news
Previous Post

सीएम योगी ने 1.75 करोड़ परिवारों को दिया नि:शुल्क रसोई गैस सिलेंडर का तोहफा

Next Post

Instagram में आ रहा है WhatsApp वाला फीचर, ऑफ कर सकेंगे रीड रिपोर्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

Nandini Yojana changed the life of Shakuntala Devi
उत्तर प्रदेश

मोदी-योगी सरकार की नंदनी योजना बनी वरदान, प्रयागराज की शकुंतला देवी हुईं आत्मनिर्भर

15/07/2026
Preparations to hold simultaneous Lok Sabha and Assembly elections in 2029 intensified: PP Choudhary
Main Slider

2029 में लोकसभा व विधानसभा चुनाव साथ कराने की तैयारी तेज: पीपी चौधरी

15/07/2026
43.218 km long Varuna Elevated Corridor will be constructed
Main Slider

वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर: वाराणसी को मिलेगी 43 किमी लंबी नई शहरी यातायात व्यवस्था

15/07/2026
Ravi Kishan
उत्तर प्रदेश

राम मंदिर चढ़ावा मामला: रवि किशन बोले- दोषियों को मिले सबसे कड़ी सजा

15/07/2026
CM Yogi
Main Slider

यूपी में पहली बार कोई सरकार तीसरी बार लगातार रिपीट होगी : योगी आदित्यनाथ

15/07/2026
Next Post
Instagram

Instagram में आ रहा है WhatsApp वाला फीचर, ऑफ कर सकेंगे रीड रिपोर्ट

यह भी पढ़ें

ऋषभ पंत Rishabh Pant

ऋषभ पंत ने खेली ऐसी पारी की हर कोई रह गया हैरान

13/12/2020
Nokia 8210 4G

जबरदस्त फीचर्स के साथ Nokia 8210 4G फीचर फोन की एंट्री

02/08/2022
fake liquor

250 लीटर कच्ची शराब व लाहन बरामद, नौ महिलाओं समेत 12 तस्कर गिरफ्तार

09/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version