फैशन/शैली

ब्लड शुगर को कम करने में करता है मदद ‘जीरे का पानी’

जब दाल या अन्य में तड़के में जीरा (Cumin) पड़ता है तो अपनी खुशबू और स्वाद से वो पूरा वातावरण महका देता है। जीरा सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसलिए, कुछ समस्याओं में जीरे का पानी सेवन करने की सलाह दी जाती है।

वेट को कम करने से लेकर पाचन संबंधित समस्याओं में भी काफी लाभदायक हो सकता है। बेशक, जीरा (Cumin) कई मामलों में गुणकारी है, लेकिन इसे किसी बीमारी का सटीक इलाज समझना सही नहीं होगा। इसलिए, अगर किसी को कोई गंभीर समस्या है, तो डॉक्टरी इलाज को ही प्राथमिकता देनी चाहिए।

जीरा पानी (Cumin Water) पीने के फायदे

आज हम आपको  जीरा पानी (Cumin Water) पीने के फायदे के बारे में बताने जा रहे है। जीरा के पानी का सेवन सेहत के लिए अच्छा साबित हो सकता है। एक मेडिकल शोध की माने तो जीरा संक्रमण और कैंसर जैसे घातक समस्या से बचाने में मदद कर सकता है।

साथ ही यह अस्थमा, मधुमेह, इम्यून सिस्टम, तनाव, पाचन, सिरदर्द और त्वचा रोग की परेशानियों में भी कम करने का काम कर सकता है।

इसके लिए इसमें मौजूद इम्यूनोमॉड्यूलेटर, एंटी-डायबिटिक, एंटी-माइक्रोबियल, एंटी-फंगल, एनाल्जेसिक, हेपेटोप्रोटेक्टिव, एंटी-ओस्टियोपोरोटिक, एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-अस्थमा, एंटी-स्ट्रेस, एंटी-इंफर्टिलिटी, डायटरी फाइबर और एंटी-कैंसर गुण जिम्मेदार होते हैं।

Related Articles

Back to top button