• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

29 एटीएम कार्ड सहित साइबर ठग गिरफ्तार

Writer D by Writer D
26/03/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, फतेहपुर
0
arrested

arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फतेहपुर। जिले में शुक्रवार को साइबर ठग (Cyber Thug) को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबोच (Arrested) लिया। जिसके पास से विभिन्न बैंकों के 29 एटीएम कार्ड, दो पैन कार्ड, वोटर आईडी, पांच विभिन्न कंपनियों के मोबाइल समेत तमंचा व कारतूस बरामद किया है।

सदर कोतवाली के ज्वालागंज बस स्टॉप से गिरफ्तार साइबर ठग कार्डधारक के साथ धोखाधड़ी कर पैसा निकालने का काम करता था। पकड़े गए साइबर ठग के खिलाफ जिले सहित पड़ोसी जनपद रायबरेली, उन्नाव व अमेठी में विभिन्न मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस ने उसके खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया।

कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रभुनाथ यादव अपने हमराही उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार दुबे, कांस्टेबल शारदा प्रसाद शुक्ल व कांस्टेबल अरवेंद्र त्रिपाठी, धर्मेंद्र सिंह, नीरज चौरसिया, महिला कांस्टेबल चंचल, रिंकी जादौन के साथ संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी मुखबिर ने सूचना दिया कि ज्वालागंज चौराहे के समीप एचडीएफसी के एटीएम के पास एक व्यक्ति काफी देर से खड़ा है जो साइबर ठग है। मुखबिर की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और एटीएम के पास खड़ा व्यक्ति पुलिस को अपनी ओर आता देख बांदा-सागर रोड की तरफ भागा। पुलिस ने पीछा कर उसके पकड़ गया।

क्षेत्राधिकारी ने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम वकार अहमद उर्फ वकार कुरैशी पुत्र इसरार अहमद निवासी चिकवाही मंडी अलीनगर कस्बा व थाना लालगंज जनपद रायबरेली बताया। साइबर ठग वकार के पास से पुलिस ने कई एटीएम, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, कई मोबाइल व तमंचा-कारतूस बरामद किया है।

पकड़े गए ठग से जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसके साथ जीशान पुत्र अबुबकर व शहबान पुत्र अज्ञात निवासीगण बाबूगंज थाना लालगंज जनपद रायबरेली भी शामिल हैं। वह लोग एटीएम में उपभोक्ताओं के कार्ड बदलकर हेरा-फेरी करते हैं। उन पैसों से शापिंग कर लेते हैं। फरार अभियुक्तों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस ने पकड़े गए साइबर ठग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया।

Tags: crime newsfatehpur news
Previous Post

संतान प्राप्ति के लिए की गई थी अनामिका की हत्या, हत्यारा गिरफ्तार

Next Post

पीआरडी जवान के पुत्र की संदिग्ध हालत में मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Transport Corporation makes robust arrangements for free bus travel.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन पर बहनों को निशुल्क बस यात्रा के लिए परिवहन निगम ने किए पुख्ता इंतजाम

27/08/2026
CM Yuva Yojana
Main Slider

सीएम युवा योजना से मिली नई उड़ान, अमेठी की रूपाली देवी बनीं आत्मनिर्भरता और स्वरोजगार की मिसाल

27/08/2026
CM Yogi
Main Slider

यूपी की आबादी चुनौती नहीं, बड़ी संभावनाः मुख्यमंत्री

27/08/2026
Yogi government holds a class on YouTube as well.
उत्तर प्रदेश

हर बच्चे तक शिक्षा की डिजिटल पहुंच, योगी सरकार ने यूट्यूब पर भी लगाई कक्षा

27/08/2026
Akhilesh Yadav
Main Slider

जेपीएनआईसी की लीज पर भड़के अखिलेश, बोले- जनता के पैसे से बनी इमारत का काम पूरा क्यों नहीं कराया?

27/08/2026
Next Post
Dead Body

पीआरडी जवान के पुत्र की संदिग्ध हालत में मौत

यह भी पढ़ें

Rangbhari Ekadashi

रंगभरी एकादशी पर न करें गलतियां, वरना कष्टों से घिर जाएगा जीवन

20/03/2024
अवनीश अवस्थी Avnish Awasthi

सड़क पर सुरक्षित वाहन चलाने के लिए अलर्ट रहने की जरूरत : अवनीश अवस्थी

10/12/2021

शराब रैकेट का भंडाफोड़, एक करोड़ की अंग्रेजी शराब के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

03/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version