• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

खाने को देंगे बेहतरीन जायका, मिनटों में हो जाएंगी तैयार

Writer D by Writer D
13/02/2026
in Categorized
0
Dahi Aloo

Dahi Aloo

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जब भी कभी अचानक घर पर मेहमान आते हैं और घर पर कोई सब्जी नहीं होती हैं तो सामान्य तौर पर उपलब्ध आलू ही बनाए जाते हैं। लेकिन आप आलू बनाने का अंदाज बदलकर इस साधारण सब्जी को स्पेशल बना सकते हैं। जी हां, इसके लिए बस आपको जरूरत हैं दही की, जो घर में आसानी से मिल जाता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको दही वाले आलू (Dahi Aloo) बनाने की Recipe के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका बेहतरीन जायका आपके भोजन को स्पेशल बना देगा। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में…

दही वाले आलू (Dahi Aloo) बनाने की सामग्री

दही – 350 ग्राम
आलू – 4-5
देसी घी – 2 टी स्पून
काजू पाउडर – 2 टेबलस्पून
जीरा – 1/2 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून
अदरक बारीक कटा – 1 टी स्पून
टमाटर कटा – 1 (वैकल्पिक)
हरी मिर्च कटी – 2
हरा धनिया कटा – 1 टेबलस्पून
नमक – स्वादानुसार

दही वाले आलू (Dahi Aloo) बनाने की विधि

दही आलू (Dahi Aloo) की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले आलू को लें और उन्हें कुकर में उबाल लें। इसके बाद आलू को निकालकर उनके छिलके उतार लें और छोटे-छोटे टुकड़े कर लें। अब एक मिक्सिंग बाउल लें और उसमें दही डालकर अच्छी तरह से फेंट लें। अब दही में लाल मिर्च पाउडर, सेंधा नमक, काजू पाउडर डालकर चम्मच की मदद से अच्छे से मिक्स कर दें। इस मिश्रण को अलग रख दें।

अब एक कड़ाही में देसी घी डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करने के लिए रख दें। जब घी पिघल जाए तो उसमें जीरा डालकर चटकाएं। जब जीरा चटकने लगे तो उसके कटी अदरक डालें और लगभग 1 से 2 मिनट तक भून लें। इसके बाद इसमें बारीक कटी हरी मिर्च और कटे हुए टमाटर डालकर पकाएं।

इसे भी लगभग दो मिनट तक पकने दें। इसके बाद इस मिश्रण में काटकर रखे आलू डाल दें और करछी की सहायता से मिश्रण में अच्छे से मिला दें। अब सब्जी को कुछ देर तक पकने दें इस दौरान सब्जी चलाते रहें।

जब आलू हल्के भुन जाएं तो उसे कड़ाही से उतार लें और उसमें दही मिश्रण डाल दें। अब कड़ाही को एक बार फिर धीमी आंच पर गैस पर रख दें और सब्जी को जितना पतला करना चाहते हैं उसके अनुसार पानी मिला दें।

सब्जी को 2 मिनट तक और पकाएं। आपकी स्वादिष्ट दही आलू (Dahi Aloo) की सब्जी बनकर तैयार हो गई है। इसे हरी धनिया पत्ती से सजाकर सर्व करें।

Tags: dahi aloo reciperecipeRecipe in Hindi
Previous Post

वैलेंटाइन डे पर करें ये ट्रेंडी मेकअप टिप्स, पार्टनर हो जाएगा फिदा

Next Post

चेहरे पर न लगाएं ये चीजें, स्किन हो जाएगी खराब

Writer D

Writer D

Related Posts

forehead
Categorized

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

28/06/2026
Vishnu Paudel
Categorized

नेपाल के पूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल अदालत में पेश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ सकती है रिमांड

23/06/2026
CM Yogi
Categorized

दिल्ली अग्निकांड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया गहरा शोक

03/06/2026
Sawan
Categorized

कब शुरू होगा भगवान शिव का प्रिय महीना? जानिए सावन सोमवार और पूजा का महत्व

02/06/2026
Peanut
Categorized

मूंगफली से बनाएं ये टेस्टी डिश, कभी भी उठाए इसका लुत्फ

21/05/2026
Next Post
glowing skin

चेहरे पर न लगाएं ये चीजें, स्किन हो जाएगी खराब

यह भी पढ़ें

CM Dhami

अन्तर्राष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन: उत्तराखंड के युवा विदेशों में रोजगार अवसरों का लाभ उठाएं

12/01/2025
Prisoner Escaped

बरेली का हिरासत से बंदी फरार, पांच पुलिसकर्मी निलंबित

14/09/2023
Murder

बर्थडे पार्टी के दौरान युवक की हत्या

14/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version