• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

DGP मुकुल गोयल ने संभाला चार्ज, बोले- फिर नहीं होंगी बिकरू कांड जैसी घटनाएं

Writer D by Writer D
02/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, लखनऊ
0
dgp mukul goyal

dgp mukul goyal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

साल 1987 बैच के IPS मुकुल गोयल ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक  का चार्ज संभाल लिया। लखनऊ पहुंचे IPS मुकुल गोयल ने पुलिस विभाग के मुखिया का कार्यभार संभालने से पहले हनुमान सेतु मंदिर में जाकर दर्शन-पूजन किया। इसके बाद उनके वाहनों का काफिला लोक भवन पहुंचा। यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। यहां से DGP मुख्यालय में पहुंचकर पदभार संभाला।

बता दें, प्रदेश सरकार ने बीते बुधवार को IPS मुकुल गोयल को प्रदेश के डीजीपी पद पर नियुक्त किया था। साल 1987 बैच के IPS मुकुल गोयल केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर बीएसएफ में एडीजी ऑपरेशन के पद पर तैनात थे।

धर्मांतरण के मामले में दोषियों को सजा होंगी

वहीं, नवनियुक्त डीजीपी मुकुल गोयल ने बिकरु कांड पर कहा कि पुलिस और अपराधी के गठजोड़ की वजह से इतनी बड़ी घटना हुई थी। अब ऐसी घटनाएं फिर से न हो। आगामी विधानसभा चुनाव 2022 शांतिपूर्ण संपन्न करवाने के लिए रणनीति बनाई जाएगी। धर्मांतरण के मामले में दोषियों को सजा होगी। कोई भी निर्दोष जेल नहीं जाएगा। अफवाहों को रोकने के लिए सोशल मीडिया पर ठोस नियम बनाए जाएंगे। छोटे अपराधों को पुलिस नजरअंदाज करती है। इसलिए क्राइम बढ़ता है। पुलिस ज्यादा से ज्यादा समय फील्ड में दिखें और हर पीड़ित की सुनवाई हो।

DGP मुकुल गोयल ने चार्ज लेने से पहले किया हनुमान सेतु में दर्शन, CM योगी से मिले

छोटे-छोटे अपराधों को नजरंदाज न किया जाए

नवनियुक्त डीजीपी ने कहा कि जब मैं एडीजी कानून व्यवस्था था, तब इस पुलिस मुख्यालय के लिए जमीन ली गई थी। आज यहां बैठकर अच्छा लग रहा है। छोटे-छोटे अपराधों को नजरंदाज न किया जाए। छोटे अपराधियों पर भी कार्रवाई हो। पुलिस कार्य में तकनीकक का इस्तेमाल जरूरी है। सभी अधिकारी फील्ड में जाएं। अधिकारी ज्यादा से ज्यादा जनता से मिलें।

साम्प्रदायिक हिंसा और विवाद को रोकने के लिए ठोस योजना

नवनियुक्त डीजीपी ने कहा कि स्मारक घोटाले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। साइबर क्राइम को रोकने के लिए हर जोन में 18 थाने बने हैं। पुलिस को हाईटेक उपकरण और सॉफ्टवेयर मुहैया करवाए जा रहे हैं। साम्प्रदायिक हिंसा और विवाद को रोकने के लिए ठोस योजना बनेगी। महिला सुरक्षा के लिए महिला थाना, पिंक बूथ, महिला हेल्प डेस्क बने हैं और भी सुविधाओं को विकसित किया जाएगा।

जनता और पुलिस के बीच की दूरी कम करने का प्रयास करूंगा : डीजीपी

यूपी सरकार ने जताया मुकुल गोयल पर भरोसा

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गुरुवार को उनको बीएसएफ से रिलीव करने का आदेश जारी कर दिया गया। निवर्तमान डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी ने मंगलवार को भी चार्ज छोड़कर एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार को सौंप दिया। मुकुल गोयल को विधानसभा चुनाव में पूर्व डीजीपी पद की जिम्मेदारी सौंपकर यूपी सरकार ने उन पर भरोसा जताया है। उनके कार्यभार ग्रहण करने के बाद पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल की संभावना जताई जा रही है। खासकर कई डीजी और एडीजी रैंक के अफसरों अधिकारियों को इधर से उधर किया जा सकते है।

Tags: dgp mukul goyaLatest Lucknow News in HindiLucknow Hindi SamacharLucknow NewsLucknow News in Hindiup news
Previous Post

जनता और पुलिस के बीच की दूरी कम करने का प्रयास करूंगा : डीजीपी

Next Post

अजीत पवार की बढ़ी मुश्किलें, ED ने जब्त की 65.75 करोड़ की संपत्ति

Writer D

Writer D

Related Posts

Surya Pratap Shahi
उत्तर प्रदेश

किसान हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही योगी सरकार: सूर्य प्रताप शाही

28/05/2026
Cattle
उत्तर प्रदेश

जनभागीदारी से मिलेगा निराश्रित गोवंश को सहारा

28/05/2026
Jal Jeevan Mission
लखनऊ

योगी सरकार में जल गुणवत्ता का परीक्षण: जल जीवन मिशन बना ग्रामीण महिलाओं की आय का नया जरिया

28/05/2026
CM Dhami and Mahendra Bhatt felicitated Nitin Nabeen
Main Slider

देवभूमि पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का भव्य स्वागत, सीएम धामी व महेंद्र भट्ट ने किया अभिनंदन

28/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

तकनीक, संवेदनशीलता और प्रोफेशनल दक्षता से लैस रहे यूपी पुलिस: मुख्यमंत्री

28/05/2026
Next Post
Ajit Pawar

अजीत पवार की बढ़ी मुश्किलें, ED ने जब्त की 65.75 करोड़ की संपत्ति

यह भी पढ़ें

Maha Kumbh

आस्था और अध्यात्म के साथ आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की संजीवनी बना महाकुम्भ 2025

06/03/2025
akhilesh yadav

अखिलेश यादव ने की सीएम योगी की तारीफ, जानें क्या है पूरा मामला

20/05/2022
Ram Mandir

रामलला के दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर, मंदिर के पास ही मिलेगी पार्किंग की सुविधा

24/04/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version