• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

DGP मुकुल गोयल ने चार्ज लेने से पहले किया हनुमान सेतु में दर्शन, CM योगी से मिले

Writer D by Writer D
02/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मुकुल गोयल ने शुक्रवार को प्रदेश के पुलिस विभाग के मुखिया का कार्यभार संभालने से पहले हनुमान सेतु मंदिर में जाकर दर्शन-पूजन किया। इसके बाद उनके वाहनों का काफिला लोक भवन पहुंचा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट करने के बाद वह अपना कार्यभार ग्रहण करने डीजीपी मुख्यालय पहुंचे हैं।

डीजी उत्तर प्रदेश पुलिस मुकुल गोयल नई दिल्ली से सुबह ही लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे। मुकुल गोयल एयरपोर्ट से सीधा हनुमान सेतु मंदिर पहुंचे। वहां पर दर्शन-पूजन के बाद वह लोक भवन में गए। वहां पर सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ करीब आधा घंटा तक भेंट की। इसके बाद वह सिग्लेचर बिल्डिंग के लिए रवाना हो गए। मुकुल गोयल आज ही उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक कार्यालय गोमतीनगर एक्सटेंशन में अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे। डीजीपी मुकुल गोयल सिग्नेचर बिल्डिंग में चार्ज लेंगे। 30 जून को सेवानिवृत होने के बाद हितेश चंद्र अवस्थी ने डीजीपी का कार्यभार एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार को सौंपा था।

तिहाड़ जेल से रिहा हुए ओपी चौटाला, दिल्ली-हरियाणा बार्डर पर हुआ जोरदार स्वागत

उत्तर प्रदेश में पुलिसिंग का लम्बा अनुभव रखने वाले डीजीपी मुकुल गोयल को इसका लाभ भी मिला। 1987 बैच के आइपीएस अफसर मुकुल गोयल का नाम तीन अफसरों में से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुना। मुकुल गोयल हाल ही में बीएसएफ में एडीशनल डीजी थे। उत्तर प्रदेश में वह एडीजी कानून-व्यवस्था के साथ ही कई जिलों में एसएसपी तथा एसपी भी रहे हैं। मुकुल गोयल अब डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी की जगह लेंगे जो बुधवार को रिटायर हो गए। मुकुल गोयल का कार्यकाल फरवरी 2024 तक है। उत्तर प्रदेश में उनके पास काम करने के लिए अभी करीब ढाई वर्ष का कार्यकाल है।

मुकुल गोयल मेरठ, गोरखपुर, वाराणसी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक थे। इसके साथ उन्होंने एसपी आजमगढ़ की भी जिम्मेदारी संभाली। वह कानपुर, ,आगरा और बरेली रेंज के डीआईजी भी रहे। मुकुल बरेली जोन के पुलिस महानिरीक्षक के पद पर भी रहे। मुकुल गोयल उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव की सरकार में एडीजी लॉ एंड ऑर्डर के पद पर रहे। इसके साथ वह आईटीबीपी, बीएसएफ में भी बड़े पदों पर रह चुके हैं। रेलवे, सीबीसीआईडी में भी उन्होंने प्रतिठति पदों पर काम किया।

डीजीपी मुकुल गोयल मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं। वह उनका जन्म स्थान अल्मोड़ा है और उन्होंने आईआईटी दिल्ली से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद एमबीए किया।

Tags: cm yogidgp mukul goyalHanuman SetuLucknow NewsLucknow News in Hindimukul goyalup news
Previous Post

तिहाड़ जेल से रिहा हुए ओपी चौटाला, दिल्ली-हरियाणा बार्डर पर हुआ जोरदार स्वागत

Next Post

जनता और पुलिस के बीच की दूरी कम करने का प्रयास करूंगा : डीजीपी

Writer D

Writer D

Related Posts

Fried Green Chillies
Main Slider

इनके साथ खाने में लाएं तीखापन, बढ़ जाएगा खाने का जायका

27/06/2026
Shani Jayanti
Main Slider

शनिवार के दिन करें ये अद्भुत उपाय, शनि देव रहेंगे मेहरबान

27/06/2026
PM Surya Ghar Yojana
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने पीएम सूर्य घर योजना में बनाया नया कीर्तिमान

26/06/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जनप्रतिनिधियों की मांगों को प्राथमिकता दें, जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो : ए के शर्मा

26/06/2026
Drone Didi
Main Slider

साय सरकार की पहल से जशपुर की महिलाएं बनेंगी ‘ड्रोन दीदी’

26/06/2026
Next Post

जनता और पुलिस के बीच की दूरी कम करने का प्रयास करूंगा : डीजीपी

यह भी पढ़ें

मुंबई की भायखला जेल में कोरोना विस्फोट, 39 लोग मिले संक्रमित

26/09/2021

इस राज्य के मुख्यमंत्री आवास पर पेट्रोल बम से हमला, कोई हताहत नहीं

16/08/2021
IPL 2020

IPL 2020 : रॉयल चैलेंजर्स ने टॉस जीता, पंजाब की पहले गेंदबाजी

15/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version