• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

धामी सरकार ने विकास कार्यों और आपदा राहत के लिए जारी किए रु. 8.61 करोड़, उत्तरकाशी के प्रभावित परिवारों को मिलेगी सहायता

Writer D by Writer D
01/07/2026
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। उत्तराखंड में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने और आपदा प्रभावित परिवारों को त्वरित राहत उपलब्ध कराने की दिशा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने ₹8.61 करोड़ की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। यह राशि विकास कार्यों के साथ-साथ आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों के लिए जारी की गई है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) द्वारा विधानसभा क्षेत्र देहरादून कैंट के अंतर्गत बंच केबिल से वंचित क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए विद्युत विभाग द्वारा किए जा रहे बंच केबिल कार्य हेतु ₹4.92 करोड़ की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। इस स्वीकृति से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने में मदद मिलेगी।

इसके अलावा मुख्यमंत्री (CM Dhami)ने जनपद उत्तरकाशी में हालिया आपदा से प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से ₹3.69 करोड़ की मंजूरी दी है। यह सहायता तहसील भटवाड़ी के अंतर्गत धराली और हर्षिल सहित तहसील डुंडा, चिन्यालीसौड़, बड़कोट और मोरी क्षेत्र में आपदा से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए 123 आवासीय भवनों के प्रभावित परिवारों को दी जाएगी।

सरकार के अनुसार प्रभावित प्रत्येक परिवार को ₹3 लाख प्रति आवासीय भवन की दर से राहत राशि प्रदान की जाएगी। इसके लिए शासनादेश भी जारी कर दिया गया है, ताकि राहत कार्यों में किसी प्रकार की देरी न हो।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार आपदा प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि प्रभावित लोगों को समयबद्ध राहत उपलब्ध कराने के साथ-साथ प्रदेश में आधारभूत संरचना को मजबूत करने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है।

राज्य सरकार के इस फैसले को विकास कार्यों को गति देने और आपदा प्रभावित परिवारों को शीघ्र सहायता पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Tags: cm dhamiuttarkhand news
Previous Post

उत्तराखंड में शिक्षा सुधार का नया अध्याय: मदरसा बोर्ड समाप्त, अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का शुभारंभ

Next Post

मानसून में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, जनसुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकताः डॉ0 आशीष चौहान

Writer D

Writer D

Related Posts

पंजाब

पंजाब में 154 नए आम आदमी क्लीनिक जनता को समर्पित, CM मान ने किया शुभारंभ

14/10/2026
पंजाब

सामाजिक कार्यकर्ता की हत्या पर CM मान सख्त, बोले- जिम्मेदार लोगों को बख्शेंगे नहीं

14/10/2026
पंजाब

‘पंजाब के युवाओं की सुरक्षा सर्वोपरि’, मानसा हत्याकांड पर CM मान का कड़ा रुख

14/10/2026
पंजाब

पंजाब के डेयरी विकास विभाग में 23 कर्मचारियों को मिली नौकरी, खुड्डियां ने दिए नियुक्ति पत्र

14/10/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाना हमारा संकल्प, विपक्ष के आरोपों का तथ्यों से देंगे जवाब: सीएम धामी

14/10/2026
Next Post
Ashish Chauhan

मानसून में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, जनसुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकताः डॉ0 आशीष चौहान

यह भी पढ़ें

Jila Badar

जिला मजिस्ट्रेट ने पांच गुण्डों को किया जिला बदर

25/12/2022
Raj Kundra

पोर्नोग्राफी केस: राज कुंद्रा के बाद ये शख्स भी हुआ गिरफ्तार

20/07/2021
gold recovered

बाबतपुर एयरपोर्ट पर शारजाह से आये यात्री के पास से 33 लाख लाख का सोना बरामद

06/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version