• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा के दिन हर घर-मंदिर में पांच दीपक जलाने की अपील

Writer D by Writer D
25/08/2023
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0
Ram

Ram Mandir

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। रामनगरी में भगवान राम मंदिर (Ram Mandir) के उद्घाटन के दिन पूरे देश में दिवाली मनाई जाएगी। उद्घाटन के समय अयोध्या के राम मंदिर (Ram Temple) के साथ-साथ देश के सभी मंदिरों में भी पूजा-पाठ किया जाएगा। शाम के समय सभी मंदिरों में दीपोत्सव कार्यक्रम कर दीपावली मनाई जाएगी। इसके साथ ही देश के हर समाज के लोगों से भी अपने-अपने घरों के सामने कम से कम पांच दीपक जलाने की अपील की जाएगी। यह भगवान राम की अयोध्या वापसी के तौर पर देखा जाएगा।

विश्व हिंदू परिषद (VHP) राम मंदिर निर्माण (Ram Mandir Nirman) को सांस्कृतिक स्वतंत्रता हासिल करने के तौर पर प्रचारित कर रही है। इसलिए राम मंदिर निर्माण (Ram Temple Construction) के दिन दीपावली मना कर सांस्कृतिक स्वतंत्रता के प्रारंभ दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

विहिप का कहना रहा है कि इस देश में रहने वाले हर धर्म-समुदाय के लोग किसी न किसी रूप में हिंदू रहे हैं और उनकी पहचान भगवान राम और इस संस्कृति से रही है, संगठन हर धर्म-समुदाय के लोगों से भी इस मुहिम से जुड़ने की अपील करेगा।

भव्य होगा राम लला की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, भारी भीड़ जुटने की संभावना

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के एक सदस्य ने बताया कि उद्घाटन अवसर को भव्य सांस्कृतिक-ऐतिहासिक कार्यक्रम के रूप में मनाए जाने की योजना है। यह कार्यक्रम में एक सप्ताह तक चलेगा। इसमें सामान्य लोगों के साथ-साथ विशिष्ट लोगों की भागीदारी सुनिश्चित किए जाने की पूरी तैयारी की जा रही है। इसे यादगार बनाने के लिए सभी लोगों से इस दिन दीपावली मना कर इसमें सहभागिता करने की अपील की जाएगी।

पारंपरिक दिवाली की योजना

अब दीपावली के दिन इलेक्ट्रॉनिक सजावटी लाइट्स से मंदिरों-घरों को सजाने का चलन बढ़ चला है, लेकिन मंदिर (Ram Mandir) के उद्घाटन के दिन लोगों से ज्यादा से ज्यादा पारंपरिक दिवाली मनाने की अपील की जाएगी। इसमें दीपक जलाकर घरों को सजाना और गौ उत्पादों से निर्मित वस्तुओं से पूजा-पाठ करना शामिल रहेगा।

Tags: ayodhya newsram mandir newsup news
Previous Post

अमरमणि त्रिपाठी की रिहाई पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार

Next Post

अब रविवार, चेहल्लुम और जन्माष्टमी पर नहीं खुलेंगे स्कूल, आदेश जारी

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

मौर्य शाक्य व सैनी समाज सपा का ‘जंगलराज’ नहीं आने देगा : केशव मौर्य

08/09/2026
Ganga water level rises again in Kanpur.
उत्तर प्रदेश

कानपुर में गंगा का रौद्र रूप, चेतावनी निशान से 41 सेंटीमीटर ऊपर जलस्तर

08/09/2026
The Yogi government has planted over 242 crore saplings in nine years.
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के हरित क्षेत्रफल में 3.38 लाख एकड़ की वृद्धि, योगी सरकार ने नौ वर्षों में 242 करोड़ से अधिक पौधे लगाए

08/09/2026
Suhel Seth praises the 'Yogi model of governance'
उत्तर प्रदेश

सुहेल सेठ ने की ‘योगी मॉडल ऑफ गवर्नेंस’ की तारीफ, बोले-देश को चाहिए योगी आदित्यनाथ जैसे और नेता

08/09/2026
Balvatika
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार चलाएगी ‘आओ सुनें और सुनाएं कहानी’ अभियान

07/09/2026
Next Post
School Chalo Abhiyan

अब रविवार, चेहल्लुम और जन्माष्टमी पर नहीं खुलेंगे स्कूल, आदेश जारी

यह भी पढ़ें

Israel and Palestine

इजरायल और फिलिस्तीन में स्थायी समाधान जरूरी

25/05/2021
kalraj mishra

राज्यपाल ने प्रदेशवासियों से अर्थ आवर डे में सहभागिता की अपील की

22/03/2024

केंद्रीय राज्य मंत्री ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट

29/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version