• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लिपस्टिक लगाते समय न करें ये गलतियां

Writer D by Writer D
25/07/2025
in फैशन/शैली
0
Lipstick

Lipstick

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हर महिला सुंदर दिखने की चाहत रखती हैं और इसके लिए वे मेकअप का सहारा लेना पसंद करती हैं। ज्यादा मेकअप करें या ना करें, लेकिन महिलाएं लिपस्टिक (Lipstick) का इस्तेमाल जरूर करती हैं जो उनके होंठों को खूबसूरत बनाने के साथ ही आकर्षक लुक देने में मदद करें। पूरे चेहरे की रौनक लिपस्टिक से ही नजर आ सकती है अगर आप इसका सही से इस्तेमाल करें। मगर महिलाएं लिपस्टिक लगाते समय कई बार कुछ ऐसी गलतियां कर बैठती हैं, जिससे चेहरे का नूर बिगड़ जाता है। ऐसे में आज हम आपको लिपस्टिक लगाते समय ध्यान रखी जाने वाली बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनको लेकर सावधानी बरतने की जरूरत हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में…

फटे और रूखे होंठ

कई महिलाएं अपने होंठों को बिना देखे ही सीधे उस पर लिपस्टिक (Lipstick) लगा लेती है। अगर होंठ रूखे या फटे होंगे तो लिपस्टिक लगाने के बाद उसमें दरारें नजर आयेंगी। इसलिए जब भी अपने होंठों पर लिपस्टिक लगाएँ उससे पूर्व उन्हें स्क्रब कर लें। इसके लिए चीनी में शहद मिलाएँ और अपने होंठों पर रगड़ लें। इससे होंठों पर जमी हुई मृत त्वचा अपने आप निकाल जाएगी।

मॉइस्चराइजर लगाए

लिपस्टिक (Lipstick) भले ही कितनी अच्छी क्यों न हो, आपको उसे लगाने से पहले अपने होंठों पर मॉइस्चराइजर जरूर लगाना चाहिए। मॉइस्चराइजर लगाने से होंठों की नमी बरकरार रहती है और उसके कारण लिपस्टिक लगाने के बाद होंठ भी ज्यादा खूबसूरत दिखाई देते हैं।

फाउंडेशन या कंसिलर का करें इस्तेमाल

हमारे होंठों का रंग अलग होता है और जो हम लिपस्टिक लगाते हैं, उसका रंग उससे काफी अलग होता है। इसलिए अगर आप चाहतीं हैं कि आपने जिस रंग में लिपस्टिक खरीदी है, आपको वही रंग अपने होंठों पर भी दिखाई दे तो लिपस्टिक लगाने से पहले थोड़ा फाउंडेशन या कंसिलर अपने होंठों पर भी लगाएँ। इससे आपकी लिपस्टिक का रंग बहुत ही अच्छा दिखाई देगा और स्क्रब या मॉइस्चराइज़र लगने के बाद भी अगर होंठ थोड़े फटे हुए हैं तो वह भी छूप जाएगा।

एक से ज्यादा कोट लगाए

देखा जाता है कि महिलाएं लिपस्टिक का सिर्फ एक ही कोट अपने होंठों पर लगाती हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए। यदि आपको लिपस्टिक को अपने होंठों पर लम्बे समय तक बनाए रखना है तो इसके 2-3 कोट जरूर लगाने चाहिए। इसका भी एक तरीका है। पहले लिपस्टिक का एक कोट लगा लें। फिर उस पर पाउडर लगाएँ और उसके बाद दूसरा कोट लगायें। इस तरह लिपस्टिक लगाने से वह लंबे समय कायम रहती है।

आउटलाइन सही ढंग से बनाने

लिपस्टिक के पहले लीप लाइनर से होंठों पर आउटलाइन बनाना बेहद आवश्यक है। अगर आपके होंठ पतले हैं तो फिर आपको यह स्टेप बिलकुल भी नहीं भूलना है। पतले होंठ वाली महिलाओं को अपने होंठों से थोड़ा बाहर की तरफ लीप लाइनर लगाते हुए आउटलाइन बनानी चाहिए। अगर आपके होंठ थोड़े बड़े हैं तो लीप लाइनर को थोड़ा अंदर की ओर चलाएं।

लिक्विड लिपस्टिक लगाते समय जल्दबाजी ना करें

मेकअप के दौरान जहां मैट और शिमरी लिपस्टिक को तुरंत लगाया जा सकता है, वहीं लिक्विड लिपस्टिक लगाने में थोड़ा ज्यादा समय लगता है। इसके लिए आपको आउटलाइनिंग के बाद फिनिशिंग की भी ज़रूरत पड़ती है, इसलिए लिक्विड लिपस्टिक को लगाते टाइम जल्दबाजी बिल्कुल न करें। लिक्विड लिपस्टिक लगाने के लिए सिर्फ एक कोट ही काफी होता है। वहीं, ज्यादा लिपस्टिक लगाने से आपके होठों का टेक्सचर खराब हो सकता है।

टिशू पेपर का उपयोग करना

लिपस्टिक का फाइनल कोट लगाने के बाद यदि आपको यह महसूस होता है कि लिपस्टिक ज्यादा गहरी नजर आ रही है तो आप उसकी अतिरिक्त परत को हटा सकती हैं। इसके लिए आपको टिशू पेपर का इस्तेमाल करना चाहिए। टिशू पेपर पर लिपस्टिक लग रही है तो हल्का सा पाउडर और लगा लें।

Tags: beautyBeauty tipslipsticklipstick care tipsmistakes while doing lipstick
Previous Post

ब्रेकफास्ट में बनाएं स्पेशल टेस्टी पराठा, खाकर सब हो जाएंगे खुश

Next Post

अपने वर्क के अनुसार धारण करें रत्न, मिलेगी सफलता

Writer D

Writer D

Related Posts

Gemstone
Main Slider

इन लोगों को नहीं धारण करना चाहिए पन्ना रत्न, जानें नियम

10/04/2026
sensitive skin
फैशन/शैली

चेहरे का निखार छीन रही हैं डेड स्किन, इसे हटाने के लिए आजमाए ये घरेलू उपाय

10/04/2026
White Hair
फैशन/शैली

सफेद बालों को काला करने के लिए करें ये उपाय, आजमाते ही दिखेगा असर

10/04/2026
Raw Banana Paratha
Main Slider

आलू का पराठा बनाने में होती है परेशानी, तो अपनाएं ये टिप्स

10/04/2026
kala dhaga
धर्म

काला धागा बांधने का नियम, होगा विशेष फायदा

10/04/2026
Next Post
Gemstones

अपने वर्क के अनुसार धारण करें रत्न, मिलेगी सफलता

यह भी पढ़ें

ak sharma

’सम्भव’ की व्यवस्था से उपभोक्ताओं की शिकायतों का होगा सुनिश्चित समाधान : एके शर्मा

12/06/2022
भारतीय महिला टीम मैच के साथ श्रृखंला भी हारी

भारतीय महिला टीम मैच के साथ श्रृखंला भी हारी, कमजोर गेंदबाजी का भुगता खामियाजा

14/03/2021
saif kareena

करीना और तैमूर को सोशल मीडिया में ट्रोल किए जाने पर ऐसा बोले सैफ अली खान

03/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version