• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भारतीय महिला टीम मैच के साथ श्रृखंला भी हारी, कमजोर गेंदबाजी का भुगता खामियाजा

Desk by Desk
14/03/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, खेल
0
भारतीय महिला टीम मैच के साथ श्रृखंला भी हारी

भारतीय महिला टीम मैच के साथ श्रृखंला भी हारी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ । भारतीय महिला टीम कमजोर गेंदबाजी आक्रमण और सुस्त क्षेत्ररक्षण का खामियाजा रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यहां चौथा एकदिवसीय मुकाबला सात विकेट से हार के रूप में उठाना पड़ा है।

अटल बिहारी वाजपेयी इकाना अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम पर भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 50 ओवर में चार विकेट पर 266 रन बनाये। जवाब मे दक्षिण अफ्रीका ने 48.4 ओवरों में 269 रन बनाकर पांच मैचों की एक दिवसीय श्रृखंला 3-1 से अपराजेय बढ़त बनाकर सीरीज अपने नाम कर ली। दक्षिण अफ्रीका का लक्ष्य का पीछा करते हुये बनाया गया यह सर्वाधिक स्कोर है। इससे पहले टीम ने 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ 263 रनो के लक्ष्य काे बौना साबित करते हुये जीत हासिल की थी।

दिलचस्प है कि मौजूदा सीरीज में अब हुये चार मैचो में टास जीतकर पहला क्षेत्ररक्षण करने वाली टीम को जीत हासिल हुयी है। यह सौभाग्य मेहमान टीम को तीन बार मिला जबकि मेजबान टीम के हिस्से में यह मौका एक बार आया। दोनो टीमो के बीच यह पांचवी द्विपक्षीय श्रृखंला है। इससे पहले भारत और दक्षिण अफ्रीका ने दो दो बार सीरीज जीती है।

नीतीश कुमार ने जेडीयू संसदीय दल का अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को बनाया

अनुभवी गेंदबाज झूलन गोस्वामी के बगैर मैदान पर उतरी भारतीय टीम में शुरू से ही गेंदबाजी में धार देखने को नहीं मिली जिसके चलते पहले लिजेली ली (69) ने शानदार पारी खेली जबकि बाद में लौरा वुलवर्ड (53),मिगनन डू प्रीज (61) और लारा गुडवाल (55 नाबाद) ने आसानी से खेलते हुये अपनी टीम को विजय द्वार तक पहुंचा दिया। इसके अलावा मारीजान्ने काप (22) ने रही सही कसर पूरी कर दी।

भारतीय टीम को मेहमान टीम का पहला विकेट हासिल करने के लिये 23वें ओवर तक इंतजार करना पड़ा जब खतरनाक लिजेली को हरमनप्रीत ने पगबाधा आउट कर दिया। उस समय दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 116 रन था। लिजेली ने अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान 75 गेंद खेलकर दस बार गेंद को सीमा रेखा का पार पहुंचाया। झूलन की जगह पर खेलने आयी राधा यादव बेहद खर्चीली रही जिन्होने 9.4 ओवर में सर्वाधिक 68 रन लुटाये। हालांकि मानसी जोशी (43 पर एक), राजेश्वरी गायकवाड (39 पर एक) और हरमनप्रीत (38 पर एक) सफल रहीं।

इससे पहले पूनम राउत (104 नाबाद) के शतकीय प्रहार और हरमनप्रीत कौर (54) के अर्धशतक की मदद से भारत ने दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम के खिलाफ चार विकेट पर 266 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। टास हार कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय महिला टीम ने स्मृति मंधाना (10) का पहला विकेट पांचवे ओवर में खोने के बाद संभल कर खेलना शुरू किया। नयी बल्लेबाज पूनम ने प्रिया पुनिया (32) के साथ खेलते हुये टीम के स्कोर को 61 रन तक पहुंचाया जबकि बाद में उन्होने कप्तान मिताली राज (45) के साथ 97 रन की उपयोगी साझीदारी निभायी। मिताली के आउट होने के बाद क्रीज पर आयी हरमनप्रीत के साथ पूनम ने 88 रन टीम के स्कोर में जोड़े।

पूनम ने अपना करियर का तीसरा शतक 123 गेंद खेलकर 10 चौकों की सहायता से पूरा किया जबकि दूसरे छोर पर बैटिंग कर रही भारतीय टी-20 टीम की कप्तान हरमनप्रीत ने बेबाक अंदाज में मेहमान गेंदबाजों की बखिया उधेड़ते हुये अपनी अर्धशतकीय पारी में एक जोरदार छक्के के अलावा सात बार गेंद को सीमारेखा के पार पहुंचाया। यह हरमनप्रीत का करियर का 12वां अर्धशतक था।

अनुभवी बल्लेबाज मिताली राज ने हालांकि महिला वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 7000 रन पूरे किये। वह यह कारनामा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी। मिताली ने ये रिकॉर्ड अपने 213वें इंटरनेशनल मैच में बनाया।

पिछले तीन मुकाबलों में भारतीय टीम के लिये खतरनाक साबित होने वाली शबनिम इस्माइल आज भारतीय लड़कियों के निशाने पर रही जिनकी गेंदो की जमकर धुनाई की गयी। दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज ने दस ओवरों में 50 रन देकर एक विकेट हासिल किया जबकि टूमी शेखूखूना ने 63 रन देकर दो भारतीय बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।

Tags: 266 runs266 रनdue to the lack of bowling.four wicketsfourth ODIharmanpreet kaurIndiaPoonam Rautsouth africaSouth Africa women's teamThe series was also lost with the Indian women's team matchWomen's Teamचार विकेटचौथे एक दिवसीय मैचदक्षिण अफ्रीकापूनम राउतभारतभारतीय महिला टीम मैच के साथ श्रृखंला भी हारीमहिला टीमहरमनप्रीत कौर
Previous Post

विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई को चौथी बार बना चैंपियन

Next Post

संविधान की सिफारिशों को लागू करना राज्यपाल की जिम्मेदारी : शरद पवार

Desk

Desk

Related Posts

Shivling
Main Slider

सावन में शिवलिंग पर जल चढ़ाने से पहले जान लें सही विधि

04/08/2026
UPSSSC Exam Calender
Main Slider

योगी सरकार में भर्ती प्रक्रिया को मिली रफ्तार, UPSSSC ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर

03/08/2026
CM Dhami launches Oho Radio 89.2 FM.
Main Slider

सीएम धामी ने ओहो रेडियो 89.2 एफएम का किया शुभारंभ

03/08/2026
Lekhpal
Main Slider

6,252 नवचयनित लेखपालों की विभागीय अर्हकारी परीक्षा का परिणाम अनुमोदित

03/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखण्ड : आध्यात्मिक राजधानी की दिशा में बढ़े कदम

03/08/2026
Next Post
शरद पवार Sharad Pawar

संविधान की सिफारिशों को लागू करना राज्यपाल की जिम्मेदारी : शरद पवार

यह भी पढ़ें

Swami Prasad Maurya

स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटा को इस मामले में पुलिस ने लिया हिरासत में

02/03/2022
Murder

चौकीदार की सिर कूचकर हत्या, खेत में मिला लहूलुहान शव

22/02/2023
Jitan Ram Manjhi

जीतनराम मांझी बोले- चिराग ने रामविलास पासवान के सपने के बंगले को जलाया

08/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version