• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

27 साल बाद बड़ा राजनीतिक ‘ट्विस्ट’, ये दोनों पार्टियां साथ लड़ेंगी चुनाव

पंजाब में अकाली दल व बसपा का गठजोड़, बसपा 20 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

Writer D by Writer D
12/06/2021
in Main Slider, पंजाब
0
akali dal- bsp

akali dal- bsp

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पंजाब के चुनावी वर्ष में एक महत्वपूर्ण राजनीतक घटनाक्रम में आज अकाली दल और बसपा में गठजोड़ हो गया है। अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल और बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने समझौते को अंतिम रूप दिया। समझौते के मुताबिक, अकाली दल ने बसपा को 20 विधान सभा सीटें दी हैं, जबकि  अन्य 97 सीटों पर अकाली दल चुनाव लड़ेगा।

अकाली दल के अध्यक्ष बादल ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि अकाली दल और बसपा का गठजोड़ वर्ष 2022 में पंजाब विधान सभा चुनावऔर इसके बाद आने वाले तमाम तमाम चुनावों के लिए भी लागू रहेगा। हम दोनों मिलकर चुनाव लड़ेंगे। गौरतलब है कि पंजाब में दलितों की संख्या 33 प्रतिशत है जो कि देश के अन्य राज्यों के मुकाबले सर्वाधिक है।

यहां यह भी गौरतलब है कि जब अकाली दल का भाजपा के साथ गठजोड़ था तो अकाली दल ने भाजपा को 23 सीटें दी थी। कुछ माह पूर्व तक अकाली दल और भाजपा में दशकों से चला आ रहा गठजोड़ था जो कि तीन कृषि कानूनों के चलते टूट गया था।

BSP के पूर्व MLC रामू द्विवेदी समेत 4 गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

इसके पहले वर्ष 1996 में भी अकाली दल और बहुजन समाज पार्टी में गठजोड़ हुआ था और तब लोकसभा चुनावों में इस गठजोड़ ने पंजाब की 13 में से 12 सीटों पर विजय प्राप्त की थी। अब अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने दावा किया है कि दोनों पार्टियां 2022 के चुनावों से लेकर आगे तमाम चुनाव मिलकर ही लड़ेंगी। बादल ने बसपा संस्थापक कांशीराम की भी प्रशंसा की और इस गठजोड़ के लिए बसपा सुप्रीमो मायावती का विशेष रूप से धन्यवाद किया। सुखबीर बादल ने कहा कि आज का दिन दोनों पार्टियों के लिए ऐतिहासिक दिन है क्योंकि दोनों दलों की सोच एक जैसी ही है। सुखबीर सिंह बादल ने यह  बात भी जोरदार ढंग से कही कि अकाली दल जुबान की पक्की पार्टी है और जिसका हाथ एक बार पकड़ती है उसे छोड़ती नहीं।

सुखबीर सिंह बादल ने जो 20 सीटें बसपा के देने की घोषणा की है, उनमें से ज्यादातर सीटें पंजाब के दोआबा क्षेत्र से हैं। बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने मीडिया से कहा कि पंजाब की कांग्रेस सरकार ने दलितों की बहुत सी सुविधाओं को वापस ले लिया जो गलत है। उन्होंने अकाली दल का बचाव करते हुए कहा कि अकाली दल ने केंद्र के तीन कृषि एक्ट के खिलाफ ही मंत्री पद की कुर्बानी दी और बसपा उसका इस बात के लिए समर्थन करती रही है। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी अकाली दल के साथ मिलकर तीन केंद्रीय कृषि अधिनियम को लागू नहीं होने देगी ।

सोपोर में आतंकी हमले में दो पुलिसकर्मी शहीद, 2 नागरिकों की मौत

उन्होंने कहा कि बसपा सुप्रीमो मायावती ने उन्हें औपचारिक रूप से अकाली दल और बसपा का गठबंधन होने की घोषणा करने के लिए ही यहां भेजा है। उन्होंने दावा किया कि आने वाली सरकार पंजाब में अकाली दल और बसपा गठजोड़ की ही बनेगी और सुखबीर सिंह बादल ही उसमें पंजाब के मुख्यमंत्री होंगे। इस अवसर पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की अध्यक्ष बीबी जागीर कौर, बसपा के पंजाब प्रभारी रणधीर सिंह बेनीवाल बसपा के पंजाब अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी व अन्य पदाधिकारी शामिल थे।

Tags: akali dal- bsp allianceNational newspinjab newsPunjab politics
Previous Post

BSP के पूर्व MLC रामू द्विवेदी समेत 4 गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Next Post

कम नहीं हो रही आजम खान की मुश्किलें, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

महाराज जी का जीवन आध्यात्मिक चेतना, समाजसेवा और लोककल्याण के प्रति समर्पण का प्रतीक: CM धामी

21/09/2026
CM Dhami
Main Slider

जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर सीएम धामी का सख्त एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित

21/09/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का त्वरित और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री धामी

21/09/2026
Main Slider

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

21/09/2026
Bomb Threat
पंजाब

पंजाब में फिर बम धमकी, मानसा के बाद मोहाली कोर्ट भी निशाने पर

21/09/2026
Next Post
Azam Khan

कम नहीं हो रही आजम खान की मुश्किलें, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

यह भी पढ़ें

CM Yogi

सीएम योगी से वसुंधरा राजे ने की शिष्टाचार भेंट

29/12/2022
Dunki

क्रिसमस के अवसर पर रिलीज होगी शाहरूख खान की फिल्म डंकी

14/10/2023
Shukra Pradosh

हरतालिका तीज का रख रही है व्रत, तो पहले जान लें क्या है सही नियम

08/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version