• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ब्रेकफास्ट में बनाएं स्पेशल टेस्टी पराठा, खाकर सब हो जाएंगे खुश

Writer D by Writer D
25/07/2025
in खाना-खजाना, फैशन/शैली
0
Dahi Paratha

Dahi Paratha

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पराठा (Paratha) की पहचान लजीज डिश के रूप में बनी हुई है। ज्यादातर भारतीय घरों में नाश्ते के रूप में पराठा खाया जाता है। पराठे कई तरह से बनाएं जाते हैं और इनकी ढेरों वैराइटी है। आज हम जिक्र कर रहे हैं दही पराठा (Dahi Paratha) का, जो टेस्टी होने के साथ हेल्दी भी होता है। इसे ब्रेकफास्ट में देने के साथ ही टिफिन में भी रखा जा सकता है। इसे तैयार करने में दही और पकी दाल का इस्तेमाल किया जाता है। इसे खाकर सबका मन खुश हो जाएगा। आप भी अगर यह रेसिपी ट्राई करना चाहते हैं तो हमारी बताई विधि को फॉलो करें। इससे आपको जरा भी जोर नहीं आएगा। चटनी के साथ इसका मजा लें।

दही पराठा (Dahi Paratha) बनाने की सामग्री

गेहूं आटा – 2 कटोरी
दही – 1 कप
बची हुई दाल – 1/2 कटोरी
प्याज बारीक कटा – 1
हरी मिर्च कटी – 3
अजवायन – 1/4 टी स्पून
हल्दी – 1/4 कप
देसी घी – 1/2 कटोरी
हरा धनिया पत्ती – 2 टेबल स्पून
पुदीना – 1 टेबल स्पून
तेल

दही पराठा (Dahi Paratha) बनाने की विधि

– सबसे पहले एक बर्तन में गेहूं का आटा लेकर उसे छान लें।
– इसके बाद आटे में बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, अजवायन, हल्दी, 3-4 टी स्पून देसी घी और नमक डालकर सभी को मिक्स कर दें।
– अब आटे में बारीक कटा पुदीना, धनिया पत्ती, दही और दाल को डालकर मिक्स करें और आटा गूंथ लें।
– आटा गूंथने के लिए जरूरत के हिसाब से पानी मिक्स कर सकते हैं। आटा गूंथने के बाद उसे ढककर 10 मिनट के लिए अलग रख दें।
– 10 मिनट बाद जब आटा सैट हो जाए तो उससे लोइयां बना लें। इस बीच एक नॉनस्टिक पैन/तवे को मीडियम आंच पर गरम करने के लिए रख दें।
– जब तवा गरम हो जाए तो उस पर थोड़ा सा घी/तेल लगाकर चारों ओर फैलाएं। इस बीच एक लोई लेकर उसे पराठे के जैसा बेल लें।
– तवा गरम होने के बाद बेला हुआ पराठा तवे पर सेकने के लिए डाल दें। कुछ देर तक पराठे को सेकने के बाद उसके किनारों पर थोड़ा सा तेल डाल दें और पराठा पलट दें।
– इसके बाद पराठे की ऊपरी सतह पर तेल लगाएं और सेकें। पराठे को दोनों ओर से पलट-पलटकर सेकें जिससे वह सुनहरा और क्रिस्पी हो जाए।
– इसके बाद एक प्लेट में उतार लें। इसी तरह सारी लोइयों से पराठे (Dahi Paratha)  तैयार कर लें।

Tags: dahi parathadahi paratha breakfastdahi paratha healthydahi paratha tasty
Previous Post

ये गलतियां बनती हैं एसिडिटी का कारण

Next Post

लिपस्टिक लगाते समय न करें ये गलतियां

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair Wash
फैशन/शैली

मजबूत बालों के लिए ट्राई करें रिवर्स हेयर वॉश

21/06/2026
Hair
फैशन/शैली

बाल हो जाएंगे लंबे और खूबसूरत, बस आज से शुरू करें ये काम

21/06/2026
Indouri Poha
खाना-खजाना

आज परोसें ये फेमस डिश, बेहद टेस्टी है ये रेसिपी

21/06/2026
Father's Day
फैशन/शैली

आई लव यू डैडी से पापा कहते तक, ये गाने फादर्स डे को बनाते है और भी यादगार

21/06/2026
Raksha Bandhan Gifts
Main Slider

किसी को भी तोहफे में न दें ये चीजें, रिश्ते में आ जाएगी दरार

21/06/2026
Next Post
Lipstick

लिपस्टिक लगाते समय न करें ये गलतियां

यह भी पढ़ें

PM Modi honoured with Guyana's highest honour

पीएम मोदी गुयाना के सर्वोच्च सम्मान ‘द ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस’ से सम्मानित

21/11/2024
ranbeer kapoor

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर हुए कोरोना पॉजिटिव, मां नीतू कपूर ने की पुष्टि

09/03/2021
181 women helplines

संकट की घड़ी में सहारा बनी 181 हेल्पलाइन, 8.42 लाख से अधिक महिलाओं को मिली मदद

14/03/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version