• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

EVs की बिक्री को बड़ा झटका, GST कटते ही बढ़ी इन गाड़ियों की डिमांड

Desk by Desk
10/12/2025
in Tech/Gadgets
0
GST कटौती से EVs को लगा झटका, घट गई बिक्री, इन गाड़ियों पर टूट पड़े लोग
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारत में हाल ही में लागू हुए GST 2.0 ने भले ही वाहन उद्योग का बड़ा फायदा पहुंचाया, लेकिन यह कटौती इलेक्ट्रिक कारों (Electric Car) के लिए झटका साबित हुई है. भारत का इलेक्ट्रिक वाहन बाजार नवंबर 2025 में थोड़ा धीमा पड़ा. GST कम होने के बाद पेट्रोल/डीजल गाड़ियों की कीमतें कम हो गईं, जिससे दोपहिया, कार और हल्के कमर्शियल वाहनों में खरीदारों की पसंद ICE की तरफ झुक गई. कुल मार्केट की मांग अच्छी रही क्योंकि त्योहारों का असर जारी था और रिटेल सेल्स भी सुधरी थीं. लेकिन ज्यादातर सेगमेंट में EV की हिस्सेदारी कम हो गई. यह दावा Equirus Securities की रिपोर्ट में किया गया है.

कार सेगमेंट में इलेक्ट्रिक गाड़ियों (Electric Car) की हिस्सेदारी कम हुई. नवंबर में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री 63% बढ़कर 14,700 यूनिट हुई, लेकिन कुल वाहन बिक्री मे EV की हिस्सेदारी सिर्फ 3.7% रही, जो GST से पहले 5% थी. लोग GST कम होने के बाद ICE कारों की ओर ज्यादा झुकने लगे हैं. टाटा मोटर्स अब भी नंबर 1 EV ब्रांड है, लेकिन इसका शेयर 49% से गिरकर 41% हो गया. एमजी की रफ्तार थोड़ी कम हुई लेकिन वह 25% शेयर के साथ दूसरे नंबर पर रही. हालांकि, महिंद्रा ने अपना शेयर 6% से बढ़ाकर 20% कर लिया.

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर (Electric 2 Wheller) की बिक्री घटी

नवंबर में इलेक्ट्रिक दोपहिया (E2W) की बिक्री 3% कम होकर 1.17 लाख यूनिट रही और EV की हिस्सेदारी 7% से गिरकर 4.6% हो गई. यह गिरावट पूरे देश में दिखी, क्योंकि GST कम होने के बाद ICE दोपहिया की मांग बहुत बढ़ गई और इलेक्ट्रिक दोपहियों की सप्लाई भी कुछ कम थी. धीमे बाजार के बावजूद, पुराने बड़े निर्माता अपनी पकड़ मजबूत करने में सफल रहे. TVS Motor 26% के सबसे ज्यादा मार्केट शेयर के साथ फिर से नंबर 1 बन गई, क्योंकि इसके नए Orbiter स्कूटर की सेल बढ़ रही है. बजाज दूसरे नंबर पर रही. लेकिन एथर एनर्जी और ओला की हिस्सेदारी घटी.

तीन-पहिया ने दिखाई मजबूती

दूसरी ओर तीन-पहिया सेगमेंट EV अपनाने में सबसे मजबूत रहा. अक्टूबर में थोड़ी गिरावट के बाद, इलेक्ट्रिक तीन-पहिया (E3W) की हिस्सेदारी नवंबर में फिर से 62% पर पहुंच गई. कुल E3W बिक्री 32% बढ़कर 83,700 यूनिट हुई. इलेक्ट्रिक ऑटो (e-auto) की बिक्री 28% बढ़कर 23,400 यूनिट हुई. महिंद्रा 46% e-auto मार्केट शेयर के साथ सबसे आगे रही.

मई 2025 से नवंबर तक यह 40% से बढ़कर 46% पहुंच गया. इसके नए मॉडल और डीलर नेटवर्क ने इसमें मदद की. Piaggio लगातार पीछे जा रहा है. इसका शेयर नवंबर 2024 में 13% था, जो नवंबर 2025 में 6% रह गया.

Tags: autocross carscar showcar talkcarsofinstagramclassic carElectric Carsuper car
Previous Post

भारत में शुरू हुआ Samsung One UI 8.5 Beta अपडेट, यूज़र्स को मिले कई नए फीचर्स

Next Post

मात्र इतने रुपए में मिल रहा 34000 रु वाला यह धांसू फोन, मिलते हैं 4-4 कैमरे

Desk

Desk

Related Posts

Telegram
Tech/Gadgets

केंद्र का Telegram को अल्टीमेटम, पायरेसी पर कार्रवाई कर 15 दिन में दें रिपोर्ट

04/07/2026
नए लुक में लॉन्च हुई Mahindra की धांसू इलेक्ट्रिक कार, 656 किमी है रेंज
Tech/Gadgets

नए अवतार में आई Mahindra की EV, एक चार्ज में चलेगी 656 किमी

03/07/2026
कार खरीदते समय न हों कंफ्यूज, आसान भाषा में समझिए FWD, RWD, AWD और 4×4 का फर्क
Tech/Gadgets

नई कार लेने जा रहे हैं? पहले समझिए FWD, RWD, AWD और 4×4

03/07/2026
क्या बड़े चार्जर से फोन चार्ज करने पर जल्दी होगा काम, यहां है आपके सवाल का जवाब
Tech/Gadgets

बड़े चार्जर से फोन होगा फास्ट चार्ज या नहीं? यहां दूर करें कन्फ्यूजन

03/07/2026
WhatsApp के बाद अब Telegram और Signal को नोटिस, यूजरनेम फीचर पर सरकार की ‘पैनी नजर’
Tech/Gadgets

WhatsApp के बाद Telegram-Signal की बढ़ीं मुश्किलें, यूजरनेम फीचर पर सरकार का शिकंजा

03/07/2026
Next Post
18499 रु में मिल रहा 34000 रु वाला यह धांसू फोन, मिलते हैं 4-4 कैमरे

मात्र इतने रुपए में मिल रहा 34000 रु वाला यह धांसू फोन, मिलते हैं 4-4 कैमरे

यह भी पढ़ें

pathankot

पठानकोट में सैन्य क्षेत्र में मिली 100 मीटर लंबी सुरंग, पुलिस जांच में जुटी

03/01/2021
Hair Wash

बाल होंगे मजबूत और शाइनी, घर पर ऐसे बनाएं ग्रीन टी शैंपू

05/01/2022
Pune Porsche CAse

पुणे हिट एंड रन मामले में दो डॉक्टर गिरफ्तार, बदल दिया थानाबालिग का ब्लड सैंपल

27/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version