• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बरसात में विद्युत आपूर्ति बाधित न हो इसके लिए रखें आवश्यक सावधानियां: एम.देवराज

Writer D by Writer D
22/06/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
M Devraj

M Devraj

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। बरसात के मौसम की शुरूआत हो गयी है। इस मौसम में विद्युत लाइनों उपकरणों तथा ट्रांसफार्मरों के क्षतिग्रस्त होने की सम्भावना अन्य मौसम की तुलना में ज्यादा रहती है। ऐसी स्थिति में विद्युत आपूर्ति बाधित न हो। इसके लिये आवश्यक सावधानियों और अनुरक्षण कार्य समय से कर लिये जायें। यह निर्देश UPPCL अध्यक्ष एम. देवराज (M Devraj) ने प्रदेश के सभी वितरण एवं ट्रांसमिशन अधिकारियों को दिये।

जारी दिशा निर्देश में उन्होंने कहा है कि भीषण गर्मी में प्रदेशवासियों को वर्षा के कारण राहत मिली है। इन गर्मियों में बिजली मांग रिकार्ड स्तर पर गयी, जिसे पावर कारपोरेशन ने 27611 मेगावाट की आपूर्ति करके पूरा किया। आगामी महीनों में विद्युत की मांग मौसम के स्वरूप पर निर्भर करेगी, लेकिन अगस्त और सितम्बर में पूर्व वर्षों की तरह फिर मांग नये रिकार्ड तक पहुंच सकती है। अभी से सभी परिस्थितियों से निपटने की तैयारी कर ली जाये।

अध्यक्ष (M Devraj) ने कहा कि गर्मी के बाद बारिश में, मौसम में नमी बढ़ जाती है। इसके कारण विद्युत उपकरणों की मेगर वैल्यू अर्थात इन्सूलेशन क्षमता घट जाती है। इन्सूलेशन क्षमता की कमी बारिश में तापमान बढ़ने तथा वातावरण में नमी होने से होती है, जिससे 11 के0वी0 व 33 के0वी0 की लाइनों के पिन तथा डिस्क इन्सूलेटर के पंचर होने की घटनाएं बढ़ सकती है। वितरण व पावर परिवर्तक के एच0टी0 एवं एल0टी0 साइड के बुशिंग के इन्सूलेटर पंचर हो सकते हैं। उपकेन्द्रों के ब्रेकर के स्पॉउट तथा बसबार में वोल्टेज फॉल्ट बढ़ेंगे, पेड़ की टहनियों की जरा भी नजदीक आने से ओवर हेड लाइन की अर्थ फाल्ट पर ट्रिपिंग होने की सम्भावना बढ़ जाती है तथा एच0टी0 उपभोक्ताओं (11 व 33 केवी) के मीटरिंग क्यूबिकल में वोल्टेज फॅाल्ट के कारण औद्योगिक फीडरों में आपूर्ति में बाधा उत्पन्न हो सकती है।

संस्कृत को रोजगार से जोड़ना आवश्यक: सीएम धामी

उन्होंने (M Devraj) कहा कि इन परिस्थितियों में आपूर्ति बेहतर रहे और स्थनीय दोष कम से कम हो इसके लिये निम्न सावधानियां बरती जायें। 11 के0वी0 व 33 के0वी0 की लाइनों के पिन तथा डिस्क इन्सूलेटर स्टोर में उपलब्ध हो। वितरण व पावर परिवर्तक के एच0टी0 और एल0टी0 साइड के बुशिंग के इन्सूलेटर नजदीक की कार्यशाला में परिवर्तक की क्षमतावार टैगिंग के साथ रखे जाये। उपकेन्द्र के ब्रेकर की मेक के अनुसार स्पॉउट उपलब्ध हो। यथा सम्भव पेड़ों की कटाई छटाई करायी जाती रहे।

उपभोक्ता मीटरिंग रूम तथा उपकेन्द्रों पर नमी विद्युत उपकरणों पर न बैठें। इसके लिए आवश्यक क्षमता के हीटर जलाकर रखे जायें। उपकेन्द्रों पर कूलर का प्रयोग बारिश के प्रारम्भ होने के पश्चात बिलकुल भी न किया जाये। जिन कमरों में नमी होने के पूर्व रिकार्ड उपलब्ध है। उनमें हीटर जलाकर रखने के पश्चात एक्जास्ट फैन न चलाये जायें।

Tags: Lucknow NewsM Devrajup newsuppcl
Previous Post

संस्कृत को रोजगार से जोड़ना आवश्यक: सीएम धामी

Next Post

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आकांक्षात्मक विकास खंड होंगे पुरस्कृत: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

बहन-बेटियों के साथ इज्जत से पेश आओ, वरना अगले चौराहे पर यमराज इंतजार करते मिलेंगे : योगी आदित्यनाथ

22/05/2026
promotion
Main Slider

काम से खुश होकर सीएम योगी ने दिया तोहफा, 104 एसडीएम की बढ़ी सैलरी और पद

22/05/2026
Abbas Ansari
Main Slider

अब्बास अंसारी का बड़ा सियासी यू-टर्न, ‘सपा’ के रंग में रंगे आए नजर

22/05/2026
'Centre of Excellence for Flowers
उत्तर प्रदेश

अयोध्या में बनेगा प्रदेश का पहला ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर फ्लावर’

21/05/2026
Next Post
cm yogi

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आकांक्षात्मक विकास खंड होंगे पुरस्कृत: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

CM Vishnu Dev Sai

मुख्यमंत्री साय मां महानंदा चित्रोत्पला गंगा महानदी महाआरती महोत्सव में हुए शामिल

12/11/2024

तदर्थ शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण के लिए सरकार चिन्तनशील : डा शर्मा

20/11/2021
shot out

जूता व्यापारी को बदमाशों ने मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार

03/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version