• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आकांक्षात्मक विकास खंड होंगे पुरस्कृत: सीएम योगी

Writer D by Writer D
22/06/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को यहां कहा कि उत्तर प्रदेश में आकांक्षात्मक विकासखंड योजना कायाकल्प करने वाली सिद्ध हो रही है। उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विकास खंडों को सरकार पुरस्कृत करेगी।

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) आज एक उच्चस्तरीय बैठक में प्रदेश के आकांक्षात्मक विकास खंडों की वार्षिक प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने ओवरऑल डेल्टा रैंकिंग और विषयगत क्षेत्र-वार डेल्टा रैंकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विकास खंडों को पुरस्कृत करने के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रैंकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विकास खंडों को आर्थिक प्रोत्साहन भी दिया जाएगा।

उन्होंने  (CM Yogi) कहा कि आकांक्षात्मक जनपदों की तर्ज पर उप्र में जारी आकांक्षात्मक विकासखंडों के सामाजिक-आर्थिक सुधार के नियोजित प्रयासों में आशातीत सफ़लता मिली है। कुल 34 जनपदों में चयनित सभी 100 आकांक्षात्मक विकासखंडों में स्वास्थ्य और पोषण, शिक्षा, कृषि और जल संसाधन, वित्तीय समावेशन, कौशल विकास तथा आधारभूत संरचना आदि क्षेत्र के तय 75 इंडिकेटर पर जारी सुधारात्मक प्रयास इस पिछड़े क्षेत्रों का कायाकल्प करने वाले सिद्ध हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि आकांक्षात्मक विकास खण्डों की प्रथम वार्षिक रिपोर्ट (मार्च, 22 से मार्च, 23) अच्छे संकेत देने वाली है। इसके अनुसार, मार्च, 2022 में मात्र 33 इंडीकेटर्स में 50 से अधिक आकांक्षात्मक विकास खंड संबंधित इंडीकेटर्स के राज्य औसत से ऊपर थे, जबकि मार्च, 2023 में 63 इंडीकेटर्स में 50 से अधिक आकांक्षात्मक विकास खंड संबंधित इंडीकेटर्स के राज्य औसत से ऊपर हो गए है। उन्होंने कहा कि इस अवधि में 07 इंडीकेटर्स में समस्त आकांक्षात्मक विकास खण्डों में सुधार हुआ है। 50 इंडीकेटर्स में 70 से अधिक आकांक्षात्मक विकास खंडों में सुधार देखने को मिला है। उन्होंने बताया कि 99 आकांक्षात्मक विकास खंडों में मैम (मॉडरेट एक्यूट मैलन्यूट्रिशन) बच्चों में कमी दर्ज होना संतोषप्रद है। स्वास्थ्य प्रणाली में गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण की दर औसतन 70 प्रतिशत से बढ़कर 91 प्रतिशत तक पहुंचना और संस्थागत प्रसव औसतन 44 प्रतिशत से बढ़कर 67 प्रतिशत होना, हमारे प्रयासों के सही दिशा में होने का प्रमाण है।

ओवरऑल डेल्टा रैंकिंग में कुशीनगर का विष्णुपुरा विकास खंड सर्वश्रेष्ठ रहा

योगी  (CM Yogi) ने बताया कि मार्च 2022 से मार्च 2023 तक ओवरऑल डेल्टा रैंकिंग में जनपद कुशीनगर का विष्णुपुरा विकास खंड सर्वश्रेष्ठ रहा है। इसी प्रकार, विषयगत क्षेत्र-वार डेल्टा रैंकिंग के अंतर्गत चिकित्सा एवं पोषण में बरेली का मझगवां विकास खंड, शिक्षा में वजीरगंज (बदायूँ), कृषि एवं जल संसाधन में भीटी (अम्बेडकर नगर), वित्तीय समावेशन एवं कौशल विकास में फतेहगंज (बरेली) और इंफ्रास्ट्रक्चर डिवेलपमेंट के इंडिकेटर पर सोहांव (बलिया) विकास खंड प्रथम स्थान पर रहा है।

ओवरऑल डेल्टा रैंकिंग में अव्वल आए विकास खंड को मिलेंगे दो करोड़

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने बताया कि अप्रैल, 2022 से मार्च, 2023 तक ओवरऑल डेल्टा रैंकिंग के आधार प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विकास खंडों को दो करोड़ रुपया और विषयगत क्षेत्र-वार डेल्टा रैंकिंग के आधार पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले आकांक्षात्मक विकास खंडों को 60 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

नीति आयोग को भी रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश

योगी  (CM Yogi) ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आकांक्षात्मक विकास खंडों की प्रगति की मासिक रिपोर्ट नीति आयोग को भी उपलब्ध कराई जाए। डेटा की शुद्धता के लिए नियोजन विभाग को सजग रहना होगा। डेटा का भौतिक सत्यापन भी कराया जाए। डेटा जितना शुद्ध होगा, हमारे प्रयास उतनी ही सही दिशा में हो सकेंगे।

बरसात में विद्युत आपूर्ति बाधित न हो इसके लिए रखें आवश्यक सावधानियां: एम.देवराज

सीएम (CM Yogi) फेलो कर रहे अच्छा कार्य, उनके प्रदर्शन की हो रैंकिंग

मुख्यमंत्री  (CM Yogi) ने कहा कि आकांक्षात्मक विकास खंडों में तैनात सीएम फेलो अच्छा कार्य कर रहे हैं। इनके प्रदर्शन अथवा योगदान की मासिक रैंकिंग तैयार की जाए। आवश्यकतानुसार इनकी ट्रेनिंग भी कराई जाए। इस कार्यक्रम से शोधार्थियों को विकास के विभिन्न क्षेत्रों को समझने तथा उनमें सहयोग करने का सुअवसर प्राप्त हो रहा जो उनके भविष्य निर्माण में भी सहायक होगा। अनुभवी सीएम फेलो को राज्य सरकार के अधीन होने वाली स्थायी नियुक्तियों के दौरान आयु में छूट तथा वेटेज का लाभ भी दिया जाएगा।

प्रभारी मंत्री भी आकांक्षात्मक विकास खंडों की स्थिति का करें परीक्षण

उन्होंने कहा कि आकांक्षात्मक विकास खंड वाले 34 जिलों के प्रभारी मंत्री, जब भी जनपदीय भ्रमण पर जाएं तो इन विकास खंडों की स्थिति का परीक्षण जरूर करें। सीएम फेलो से संवाद करें, प्रगति का अनुश्रवण करें। मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि आकांक्षात्मक विकासखंडों का विकास हमारी प्राथमिकता में है। यहां मैनपॉवर की कोई कमी नहीं होनी चाहिए। इन क्षेत्रों में अपेक्षाकृत युवा, ऊर्जावान और विजनरी अधिकारियों की तैनाती की जानी चाहिए। आकांक्षात्मक विकास खंड को केंद्रित रखते हुए ऋण मेले आयोजित करने का भी निर्देश मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान दिया।

Tags: cm yogiLucknow Newsup newsYogi News
Previous Post

बरसात में विद्युत आपूर्ति बाधित न हो इसके लिए रखें आवश्यक सावधानियां: एम.देवराज

Next Post

मोटो जीपी रेसिंग प्रतियोगिता का सफल संचालन ‘ब्रांड यूपी’ को बनाएगा मजबूत: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

OTS
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की ओटीएस योजना को व्यापक जनसमर्थन, 1.71 लाख आवेदन मिले

24/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण

24/10/2026
उत्तर प्रदेश

CM योगी ने नमो घाट पर एयर शो की तैयारियों का लिया जायजा

24/10/2026
उत्तर प्रदेश

सनातन चेतना, जनआस्था और वैश्विक गौरव का महापर्व बनेगा दीपोत्सव-2026: CM योगी

24/10/2026
Main Slider

UP PET 2026: 35 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, CM योगी ने सुरक्षा और ट्रांसपोर्ट को लेकर दिए सख्त निर्देश

24/10/2026
Next Post
cm yogi

मोटो जीपी रेसिंग प्रतियोगिता का सफल संचालन ‘ब्रांड यूपी’ को बनाएगा मजबूत: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

2 लोगों पर कभी नहीं करना चाहिए भरोसा, वरना मिलेगा धोखा

19/06/2021
Shubham Dwivedi

Operation Sindoor: शुभम द्विवेदी के पिता ने सेना को किया सलाम, पीएम मोदी को कहा Thank You

07/05/2025
Heavy Rain

यूपी समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, इस रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

16/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version