• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महाकुंभ में चुस्त-दुरुस्त होगी बिजली व्यवस्था

Writer D by Writer D
17/10/2024
in उत्तर प्रदेश, प्रयागराज, राजनीति
0
MahaKumbh 2025

Maha kumbh 2025

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। महाकुंभ (MahaKumbh) 2025 में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चुस्त और दुरुस्त होगी। पूरे मेला क्षेत्र में बिजली की कहीं कोई कमी नहीं होगी, इसके लिए विद्युत विभाग के साथ समन्वय से मेला प्रशासन ने व्यापक तैयारी की है। इसके अंतर्गत दो नए सब स्टेशन का निर्माण किया जा रहा है। वहीं सब स्टेशनों की क्षमता वृद्धि, इंटरलिंक लाइन के निर्माण का कार्य भी प्रगति पर है। यही नहीं विद्युत लाइन को भूमिगत करने की कार्यवाही भी जारी है। इसके साथ कई अन्य महत्वपूर्ण कार्यों को भी तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।

दो नए सब स्टेशन का निर्माण

महाकुंभ (MahaKumbh) 2025 के दृष्टिगत गंगापार झूसी क्षेत्र में 132/33 के.वी. पारेषण उपकेन्द्र हेतापट्टी का निर्माण हो रहा है। यह उपकेन्द्र मेला क्षेत्र और लगभग 2.50 लाख आबादी वाले शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों (आवास विकास, त्रिवेणीपुरम्, सहसों, हेतापट्टी) को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करेगा। इसी प्रकार, न्यू बेली उपकेन्द्र भी बन रहा है, जो बेली, म्योराबाद, कटरा और राजापुर जैसे क्षेत्रों की लगभग 1 लाख आबादी को बिजली प्रदान करेगा।

सब स्टेशनों की क्षमता वृद्धि

फाफामऊ उपकेन्द्र की क्षमता वृद्धि हो रही है, जिससे फाफामऊ बाजार, ग्रामीण क्षेत्र और शांतिपुरम् के लगभग 50 हजार निवासियों को बेहतर बिजली आपूर्ति मिलेगी। इसके साथ ही शहर के प्रमुख उपकेन्द्रों को इंटरलिंक लाइन के माध्यम से जोड़ा जा रहा है, जिससे 7 लाख लोगों को निर्बाध बिजली मिलेगी।

इंटरलिंक लाइन का निर्माण

शहर के 12 प्रमुख 33/11 के.वी. उपकेन्द्रों को जोड़ने के लिए 12 इंटरलिंक लाइनें बनाई जा रही हैं। इससे सिविल लाइन्स, बैरहना, रामबाग, हाईकोर्ट, करैली, खुशरोबाग, प्रयागराज जंक्शन, बेली और फाफामऊ जैसे क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति होगी।

विद्युत लाइन को भूमिगत करने की कार्यवाही

एयरपोर्ट रोड, बाघम्बरी रोड और पेशवाई मार्ग की सभी एच.टी. और एल.टी. लाइनों को भूमिगत कर दिया गया है। इससे इन क्षेत्रों में सुन्दरता और दुर्घटनाओं से बचाव होगा। साथ ही, अखाड़ों की पेशवाई के दौरान बाधक बिजली लाइनों को हटाकर भूमिगत किया जा चुका है।

आर.एम.यू. की स्थापना

महाकुंभ (MahaKumbh) के दौरान बिजली सप्लाई को लगातार चालू रखने के लिए आवास विकास, दारागंज, फोर्ट रोड और सोमेश्वरनाथ उपकेन्द्रों पर 33 के.वी. आर.एम.यू. (रिंग मेन यूनिट) स्थापित किए जा रहे हैं। इससे किसी भी फॉल्ट की स्थिति में आपूर्ति 10 से 15 सेकंड में फिर से चालू हो जाएगी, जिससे मेला क्षेत्र को निर्बाध आपूर्ति मिल सकेगी।

पार्किंग और परेड क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था

पार्किंग क्षेत्र और परेड क्षेत्र की 33 के.वी. लाइनों को भूमिगत कर दिया गया है, जिससे मेला के दौरान बिजली से संबंधित कोई भी दुर्घटना नहीं होगी। परेड क्षेत्र में डिजाइनर पोल लगाए जा रहे हैं, जिससे क्षेत्र में सुंदरता के साथ प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित होगी।

रेलवे स्टेशनों और आरयूबी में बाधक लाइनों का भूमिगतकरण

प्रयागराज जंक्शन और प्रयाग स्टेशन के सामने की बिजली लाइनों को भी भूमिगत किया गया है। इससे मेला के दौरान श्रद्धालुओं के आवागमन में कोई बाधा नहीं होगी और रेलवे स्टेशनों के सामने सुरक्षित मार्ग बनाए रखा जा सकेगा।

Tags: Mahakumbh 2025Prayagraj News
Previous Post

Bahraich Violence: दो मुख्य आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली

Next Post

हरियाणा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा निवेश, युवाओं एवं महिला उद्यमियों का बढ़ा रुझान : केशव प्रसाद मौर्य

29/08/2026
Next Post
CM Yogi

हरियाणा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम योगी

यह भी पढ़ें

hair

रूखे और बेजान बालों को इस तरह करें रिपेयर

16/07/2024
Draupadi Murmu

राष्ट्रपति के अभिभाषण में निखरे महिला उत्थान के रंग

03/11/2025
Data Center

जमीन के दस्तावेज और मॉडर्न रिकॉर्ड रूम डाटा के लिए बनेगा डाटा सेंटर

27/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version