फैशन/शैली

ये मसाले बढ़ाएगा आपके बनाएं व्यंजनों का स्वाद

भारतीय खाने की जान अचार (Pickle) होता है। लगभग हर घर में किसी ना किसी तरह का अचार जरूर रखा होता है। जिसे लोग खाने के साथ बड़े चाव से खाना पसंद करते हैं। लेकिन कई बार अचार खत्म हो जाने के बाद इसमें डला मसाला (pickle masala) बच जाता है। जिसे आप दूसरे तरीकों से इस्तेमाल कर सकते हैं। आगे की स्लाइड में जानिए किस व्यंजन को आप अचार के मसाले से टेस्टी बना सकते हैं।

इस (Pickle Masala) तेल और मसाले को गेंहू के आटे में मिलाकर गूंथ लें और फिर स्वादिष्ट पूरियां बना लें। इसके साथ ही अगर आप आलू से भरी पूरियां या परांठे बनाने जा रहीं है तो आलू के पेस्ट में इस मसाले को हरी मिर्च और हरी धनिया के साथ मिलाकर स्वादिष्ट आलू का भरावन तैयार करें। इससे तैयार परांठे या पूरियां खाकर सब उंगलियां चाटते रह जाएंगे।

अगर आपके यहां आम का मीठा अचार बनता है तो गेंहू के आटे में इस अचार का मसाला मिलाकर आप मीठे थेपले बना सकती हैं। ये स्वाद भी घर वालों और बच्चों को जरूर पसंद आएगा। वहीं स्वाद के अनुसार मिर्च के अचार के मसालों को भी इस्तेमाल में लाया जा सकता है।

अगर घर में चावल बच गए हैं तो परेशान न हो। इन चावलों में अचार का मसाला मिलाकर स्वादिष्ट फ्राई चावल तैयार किया जा सकता है। यहीं नहीं इनसे तैयार क्रिस्पी पकौड़ों में भी आप अचार के मसालों को डाल सकते हैं।

Related Articles

Back to top button