• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

संडे को लें इस लजीज डिश का स्वाद, ढाबा-रेस्टोरेंट कभी नहीं आएंगे याद

Writer D by Writer D
20/03/2026
in Categorized
0
Shahi Paneer

Shahi Paneer

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कई लोगों को बाहर का खाना बहुत पसंद होता है। वे सप्ताह में एक बार ढाबा या रेस्टोरेंट जरूर जाते हैं। वहां जाने पर ज्यादातर लोगों के दिमाग में सब्जी के रूप में शाही पनीर (Shahi Paneer ) का ख्याल आता है। खास बात ये है कि वहां इसका स्वाद बेहद लजीज लगता है। इसका कारण ये है कि इसे पकाने वाले लोग मंझे हुए होते हैं और उनका तरीका भी स्पेशल होता है।

हालांकि फिर भी हम कहना चाहेंगे कि सभी खाने की चीजों की जैसे इसका भी घर में कोई मुकाबला नहीं है। आपको शुद्धता और सेहत के साथ कोई समझौता नहीं करना पड़ेगा। ऐसा न समझें कि यह झंझट का काम है। आपकी मेहनत सफल होगी, बस आप एक दफा हमारे द्वारा बती गई रेसिपी आजमाकर तो देखें।

शाही पनीर (Shahi Paneer ) बनाने की सामग्री

2 प्याज
2 टमाटर
2 सूखी लाल मिर्च
1 कटोरी दही
1 कटोरी काजू
1 कटोरी मलाई
250 ग्राम पनीर
2 बड़े चम्मच देसी घी
1चम्मच जीरा
3-4 लौंग
5-6 काली मिर्च
3 छोटी इलायची
2 बड़ी इलायची
1 तेज पत्ता
1 दाल चीनी स्टिक
1 चम्मच अरदक-लहसुन का पेस्ट
1 चम्मच हल्दी पाउडर
1 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च
1 चम्मच हरा धनिया पाउडर
2 चम्मच कसूरी मेथी
स्वादानुसार नमक
1 चम्मच चीनी
2 कटोरी दूध

शाही पनीर (Shahi Paneer ) बनाने की विधि

– सबसे पहले हम काजू को थोड़ा नरम करेंगे ताकि ग्रेवी अच्छे से बन पाए।
– इसके लिए 1 ग्लास पानी में 5 मिनट काजू को थोड़ा उबाल लें, ध्यान रखें इनको बिल्कुल घोलना नहीं है।
– उबलने के बाद इन्हें एक बाउल में निकाल लें। इसके बाद प्याज को काटकर मिक्सी में पेस्ट बनाकर तैयार कर लें।
– प्याज के पेस्ट को एक बाउल में निकाल लें। इसके अलावा टमाटर मिर्ची का एक साथ पेस्ट बनाकर बाउल में निकाल लें।
– इसी तरह उबले हुए काजू का भी पेस्ट बनाकर बाउल में निकाल लें। सभी पेस्ट तैयार करके अलग-अलग बाउल में रख लें।
– ग्रेवी बनाने के लिए 1 कटोरी दूध की मलाई लेनी है। आधी से ज्यादा कटोरी मलाई निकालकर भी रख लें।
– इसके बाद पनीर के चोकोर पीस काट लें। अब कड़ाही को गैस पर चढ़ाएं।
– गैस पर कड़ाही में 2 बड़े चम्मच देसी घी गरम करें।
– फिर इसमें 1 चम्मच जीरा, 3-4 लौंग, 5-6 काली मिर्च, 3 छोटी इलायची, 2 बड़ी इलायची, 1 तेज पत्ता, 1 दाल चीनी स्टिक डालें।
– इन सभी चीजों को चलाकर 3-4 मिनट तक पकने दें। इसके बाद इसमें प्याज का पेस्ट डाल कर पकाएं।
– प्याज को ब्राउन नहीं करना। हल्का सा कलर आना शुरू हो जाए बस तब तक भूनना है।
– जैसे ही प्याज में हल्का सा कलर आ जाए तो इसमें 1 चम्मच अरदक-लहसुन का पेस्ट डालकर 2 मिनट तक पकाएं।
– अब इसमें काजू का पेस्ट डालकर 2-3 मिनट तक पकाएं। इसके बाद इसमें 1 चम्मच हल्दी पाउडर डालकर चला दें।
– इसमें 1 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च डालकर चला दें। जब तक यह मसाला तेल ना छोड़ दें और रंग सुनहरा ना हो जाए इसे भूनते रहें।
– टमाटर का पेस्ट और स्वादनुसार नमक डालकर अच्छे से पकाएं। ढककर करीब 5 मिनट तक पकाएं।
– इसमें 1 चम्मच हरा धनिया पाउडर, दही मिलाकर अच्छे से मिला दें। फिर ढककर 5-7 मिनट तक पकाएं।
– जब दही अच्छे से मिक्स होकर पक जाए तो इसमें मलाई भी डाल दें। मलाई को अच्छे से पकाना है।
– लगातार चलाने के बाद इसे 10 मिनट तक ढककर पकाएं। बीच-बीच में चलाते भी रहें।
– जब तेल और ग्रेवी अलग होने लग जाए तो मतलब ग्रेवी काफी हद तक पक चुकी है।
– अब इसमें दूध मिला दें। 5 मिनट तक पकाएं फिर इसमें 2 चम्मच कसूरी मेथी और 1 चम्मच गरम मसाला डालकर अच्छे से मिलाएं।
– शाही पनीर (Shahi Paneer )  में हल्की सी मिठास होती है तो इसमें 1 चम्मच चीनी भी डाल दें।
– अब आखिरी में इसमें पनीर डालें। पनीर को लास्ट में ही डालें नहीं तो वह टूट सकता है। 5 मिनट ढककर पकाएं। तैयार है शाही पनीर (Shahi Paneer ) ।

Tags: paneerShahi Paneershahi paneer dhabashahi paneer homeshahi paneer ingredientsShahi Paneer Recipeshahi paneer restaurantshahi paneer tasty recipe
Previous Post

होममेड हेयर मास्क लगाने से बाल होंगे रेशमी-मुलायम, सीखें कैसे बनाएं

Next Post

घर के इस हिस्से में न बनवाएं किचन, पड़ता है बुरा असर

Writer D

Writer D

Related Posts

Categorized

दीपावली तक अमेठी को मिलेगी साइबर सुरक्षा की नई सौगात, 3.69 करोड़ से बन रहा अत्याधुनिक भवन अंतिम चरण में

05/10/2026
Suresh Khanna
Categorized

योगी के मुख्यमंत्री बनते ही लागू हुआ ‘रूल ऑफ लॉ’, यूपी का पूरा परिदृश्य 360 डिग्री बदला : सुरेश खन्ना

28/09/2026
CM Dhami
Categorized

60 साल शासन करने वाली कांग्रेस देश विदेश मे फैला रही अफवाह : धामी

10/09/2026
forehead
Categorized

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

28/06/2026
Vishnu Paudel
Categorized

नेपाल के पूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल अदालत में पेश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ सकती है रिमांड

23/06/2026
Next Post
kitchen

घर के इस हिस्से में न बनवाएं किचन, पड़ता है बुरा असर

यह भी पढ़ें

CM पुष्कर के तूफानी दौरे, त्वरित फैसले, कड़क मॉनिटरिंग से आपदा प्रभावितों को मिली राहत

21/10/2021
Vardhan Puri, who is doing noble work, illuminating Dada's name

नेक कम कर दादा अमरीश पुरी का नाम रोशन कर रहे वर्धन पुरी

02/05/2021
road accident

जीप के ऊपर पलटा तेज रफ्तार ट्रक, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

22/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version