• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस डिश का जादू ऐसा की इसकी ओर अपने आप खिंचे चले आएंगे, देखें रेसिपी

Writer D by Writer D
12/11/2025
in Categorized
0
Paneer Samosa

Paneer Samosa

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समोसे (Samosa) को भारत में सबसे फेमस स्ट्रीट फूड में से एक माना जाता है। लोग इसके स्वाद पर फिदा हैं। इसमें ऐसा जादू है कि वे इसकी ओर अपने आप ही खिंचे चले आते हैं। यह बच्चे हों या बड़े सभी की पसंदीदा डिश के रूप में पहचान बना चुका है। आम तौर पर घरों में आलू का समोसा बनाया जाता है, लेकिन आज हम आपको पनीर समोसा (Paneer Samosa) की रेसिपी बताएंगे। यह भी खाने में काफी लजीज होता है और बनाने में भी आसान है। इन्हें दिन में किसी भी समय खाया जा सकता है। चाहे ब्रेकफास्ट हो या फिर शाम की चाय का वक्त, समोसा हर जगह फिट हो जाता है। आप भी अगर इसे बनाकर सभी को खिलाने की सोच रहे हैं तो फॉलो करें हमारा आसान तरीका। इन्हें चटनी या सॉस के साथ गरमागरम सर्व करें।

पनीर समोसा (Paneer Samosa) बनाने की सामग्री

मैदा – 3 कप
पनीर – 200 ग्राम
आलू उबले – 2
मटर के दाने – 1/2 कप
हरी मिर्च कटी – 2
धनिया पाउडर – 1 टी स्पून
अजवायन – 1 टी स्पून
अदरक कद्दूकस – 1 टी स्पून
गरम मसाला – 1 टी स्पून
अमचूर – 1/4 टी स्पून
जीरा – 1 टी स्पून
लाल मिर्च – 1 टी स्पून
हरा धनिया बारीक कटा
तेल
नमक – स्वादानुसार

पनीर समोसा (Paneer Samosa) बनाने की  विधि

– सबसे पहले मैदा लें और उसे एक बर्तन में छानकर उसमें अजवायन, तेल और नमक डाल दें।
– अब सभी को अच्छी तरह से मिक्स कर दें। इसके बाद मैदा में थोड़ा सा पानी डालें और आटे को सख्त गूंथ लें।
– इसके बाद इसे एक हल्के गीले कपड़े से ढककर रख दें। अब समोसे में भरावन को तैयार करना शुरू करें।
– इसके लिए सबसे पहले पनीर को लें और उसके छोटे-छोटे पीस कर लें। आप चाहें तो पनीर कद्दूकस भी कर सकते हैं।
– इसके बाद आलू लें और उन्हें अच्छी तरह से मैश कर दें। अब एक कड़ाही लें और उसे गैस पर रखकर तेल को गरम करें।
– तेल जब गरम हो जाए तो उसमें जीरा, अदरक, हरी मिर्च डालकर कुछ सैकंड तक फ्राई करें।
– ध्यान रखें कि मसाला जले नहीं। अब इसमें हरे मटर डाल दें और लगभग दो मिनट तक फ्राई करें।
– इसके बाद इसमें पनीर, आलू डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दें। अब इसमें लाल मिर्च, गरम मसाला, धनिया पाउडर, अमचूर और नमक डालकर सभी को मिला दें।
– इस मिश्रण को लगभग दो मिनट तक अच्छी तरह से सेकें। इसके बाद इसमें हरा धनिया पत्ती मिला दें।
– अब गैस बंद कर दें। इस तरह समोसे में फिल करने के लिए भरावन तैयार हो गया है।
– अब मैदे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें और उन्हें पुड़ी की तरह गोल बेलकर बीच में से काट लें।
– फिर आधे भाग को हथेली पर रखें और उसके बीच में थोड़ा सा तैयार भरावन भर दें।
– अब इसे समोसे का शेप देते हुए भरावन को तीनों ओर से बंद कर दें। इस तरह एक-एक कर सभी लोइयों के भरावन भर समोसे तैयार कर लें।
– अब एक कड़ाही लें और उसमें ज्यादा मात्रा में तेल डालकर गरम करें जिससे आसानी से समोसे उसमें फ्राई हो सकें।
– अब उसमें कड़ाही के साइज के हिसाब से समोसे डालें और गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें।
– उसके बाद समोसों (Paneer Samosa) को एक अलग प्लेट में निकाल लें। इसी तरह सभी तैयार समोसों को तल लें। तैयार है खस्ता पनीर के समोसे।

Tags: chatpata samosaeasy samosa recipehomemade samosaHow to make samosaPaneer Samosa
Previous Post

जानें किस पैर में बांधना चाहिए काला धागा

Next Post

खाने में लगाएं पंजाबी तड़का, इस तरह से बनाएं दाल मखनी

Writer D

Writer D

Related Posts

Vishnu Paudel
Categorized

नेपाल के पूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल अदालत में पेश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ सकती है रिमांड

23/06/2026
CM Yogi
Categorized

दिल्ली अग्निकांड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया गहरा शोक

03/06/2026
Sawan
Categorized

कब शुरू होगा भगवान शिव का प्रिय महीना? जानिए सावन सोमवार और पूजा का महत्व

02/06/2026
Peanut
Categorized

मूंगफली से बनाएं ये टेस्टी डिश, कभी भी उठाए इसका लुत्फ

21/05/2026
Amritsari Chole
Categorized

चटपटे खाने के लिए बेस्ट ऑप्शन है ये डिश, तारीफ करते नहीं थकेंगे

21/05/2026
Next Post
Punjabi Dal Makhani

खाने में लगाएं पंजाबी तड़का, इस तरह से बनाएं दाल मखनी

यह भी पढ़ें

ईरान एटॉमिक संगठन के प्रमुख कोरोना पॉजिटिव

ईरान एटॉमिक संगठन के प्रमुख कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया होम आइसोलेट

12/10/2020

अखिलेश यादव ने महामृत्युंजय मंदिर और बाबा काल भैरव के दरबार में लगाई हाजिरी

05/03/2022
Byju Ravindran

Byju’s के फाउंडर रवींद्रन को 6 माह की जेल, जानें क्या है मामला

27/05/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version